Thursday, September 19metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

प्राइवेट पार्ट में हवा भरने से मजदूर की हुई मौत, कैमरे में कैद हुई वारदात

कोल्हापुर. महाराष्ट्र के कोल्हापुर में एक फैक्ट्री के भीतर एक कामगार ने मजाक में अपने साथी के पिछले प्राइवेट पार्ट पर प्रेशर पंप लगाकर हवा भर दी। जिसमें उसकी आंतों में गंभीर चोट आई। घटना 3 अक्टूबर की है। तकरीबन 16 दिन तक मजदूर का इलाज कोल्हापुर के सरकारी हॉस्पिटल में इलाज चला और आखिरकार बुधवार को उसने दम तोड़ दिया। अब उस दिन हुई घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।

सुपरवाइजर का मजाक पड़ा महंगा
कोल्हापुर पुलिस के मुताबिक, घटना कोल्हापुर के हातकणंगले तालुका में स्थित अतिग्रह फैक्ट्री की है। यहां काम करने वाले आदित्य नाम के कर्मचारी के शरीर के पिछले हिस्से में उसके सुपरवाइजर ने प्रेशर पंप से हवा भर दी। जिसके बाद वह गिर पड़ा और बेहोश हो गया। इसके बाद फैक्ट्री के अन्य कर्मचारी उसे लेकर हॉस्पिटल पहुंचे और एडमिट करवाया।

आंतों में आई थी गंभीर चोट
सिर्फ दसवीं तक पढ़ा आदित्य अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। उसके पिता एक किसान थे। उसके जाने से परिवार का सहारा छिन गया है। डॉक्टर के मुताबिक, तेज हवा भरने के कारण आदित्य की आंतों बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थीं और लाख प्रयास के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका।

वारदात के दिन से फरार है आरोपी
इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद आरोपी सुपरवाइजर के खिलाफ शाहपुरी पुलिस स्टेशन में हत्या का केस दर्ज किया गया है। वारदात वाले दिन से आरोपी सुपरवाइजर फरार है।

Spread the love