Monday, February 9metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

मुंबई में मणिपुर की छात्रा से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

मुंबई: मुंबई लोकल में सफर कर रही मणिपुर की एक छात्रा से कथित रूप से छेड़छाड़ करने के मामले में 26 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी पुलिस अधिकारियों ने गुरुवार को दी।
पुलिस ने बताया कि उपनगरीय इलाके मानखुर्द के रहने वाले आरोपी अयाज सत्तार कुरैशी को बुधवार को कुर्ला रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया। 22 वर्षीय पीड़िता द्वारा ली गयी आरोपी की फोटो और विभिन्न रेलवे स्टेशनों की सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस आरोपी को पकड़ने में कामयाब रही। पुलिस अधिकारियों ने पहले बताया था कि छात्रा यहां प्रतिष्ठित शोध संस्थान में अध्ययन कर रही है। 11 सितंबर को उसके साथ यह वाकया उस वक्त पेश आया जब वह अपनी यूरोपीय साथी के साथ स्थानीय ट्रेन में वाशी से गोवंडी स्टेशनों के बीच उपनगरीय हार्बर लाइन पर सफर कर रही थी।

Spread the love