Sunday, November 22metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

महाराष्ट्र के हिंगोली में ट्रक और एसयूवी में टक्कर, 6 यात्रियों की मौत

मुंबई. महाराष्ट्र के हिंगोली में शुक्रवार तड़के एक ट्रक और टाटा सूमो के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को हिंगोली के सरकारी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। जहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
ऐसे हुई दुर्घटना: पुलिस के मुताबिक, दोनों गाड़ियां एक ही दिशा में जा रही थी इसी दौरान टाटा सूमो (MH 37 V 2444) की साइड से ट्रक से टक्कर हो गई। दुर्घटना के शिकार हुए सभी 6 लोग वाशिम जिले के रहने वाले शिवसेना कार्यकर्ता थे। ये एक निजी कार्यक्रम में शामिल होकर अपने घर लौट रहे थे।