Sunday, November 22metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

देश एक विचार से नहीं चलता: राहुल

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की ओर से दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम पर पहली बार टिप्पणी करते हुए कहा कि वह भगवान नहीं हैं और आरएसएस देश को संगठित करने वाले कौन होता है/ राहुल ने कहा कि देश को एक विचार से नहीं चलाया जा सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि सुप्रीम कोर्ट और चुनाव आयोग जैसी संस्थाओं पर व्यवस्थित रूप से कब्जा किया जा रहा है।
कांग्रेस अध्यक्ष शनिवार को दिल्ली में बुद्धिजीवियों के साथ आयोजित संवाद में बोल रहे थे। उन्होंने कहा, ‘राष्ट्र अपने को खुद ही संगठित कर लेगा। आने वाले कुछ दिनों में उनके सपने टूट जाएंगे।’ उन्होंने कहा, ‘भारत को लेिकन दो परिकल्पनाएं हैं। कांग्रेस का विजन है कि देश इसमें रहने वालों से बनता है। वहीं, संघ की परिकल्पना है कि भारत सोने की चिड़िया है, जो इसे एक उत्पाद के रूप में देखता है।’