Friday, October 25metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

15 साल बनाम 4 साल को भुनाएगी भाजपा

मुंबई: लोकसभा और विधानसभा चुनाव की तैयारियां भाजपा ने शुरू कर दी हैं। कांग्रेस-राकांपा को मात देने के लिए भाजपा ने 15 साल बनाम 4 साल का नारा दिया है। बुधवार को भाजपा राज्य कार्यकारिणी की बैठक के दौरान वित्तमंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने स्पष्ट किया कि भाजपा की सरकार राज्य में 4 साल से है, जबकि कांग्रेस और राकांपा ने महाराष्ट्र पर लगातार 15 साल तक राज किया है। 4 साल में हमने क्या किया और 15 साल में पिछली कांग्रेस-राकांपा की सरकार ने क्या किया, यह जनता के सामने रखेंगे और कांग्रेस-राकांपा से सवाल पूछेंगे। वित्तमंत्री ने कहा कि हमारे कार्यकर्ता व पदाधिकारी घर-घर जाएंगे और पिछली सरकार व भाजपा सरकार के काम को जनता के सामने रखेंगे। हमें पूरा भरोसा है कि जनता हमारी तरफ होगी।

Spread the love