Saturday, October 24metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

गांधी ने जोड़ा, मोदी तोड़ रहे हैं: राहुल गांधी

सेवाग्राम: कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) ने मंगलवार को आह्वान किया कि बंटवारे, भय और घृणा का वातावरण पैदा करने वाली मोदी सरकार के खिलाफ नया स्वतंत्रता संग्राम शुरू किया जाएगा। दूसरी तरफ, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला और कहा कि महात्मा गांधी ने देश को जोड़ने का काम किया, लेकिन मोदी तोड़ने का काम कर रहे हैं।

सीडब्ल्यूसी की बैठक में दो प्रस्ताव- बंटवारे, भय व घृणा के खिलाफ और किसानों पर बर्बरता की निंदा करते हुए पारित किए गए। बैठक के बाद आयोजित सभा में राहुल गांधी ने राफेल, किसानों की कर्जमाफी की मांग और बेरोजगारी के मुद्दों पर मोदी को घेरा।

Spread the love