Monday, September 23metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

बिगाड़ सकता है भाजपा -कांग्रेस का गणित

नई दिल्ली: साल 2019 के लोकसभा चुनाव के महासमर से पहले देश के पांच राज्यों में चुनावी शंखनाद हो चुका है। आम चुनावों से पहले सेमिफाइनल कहे जा रहे इस चुनाव में भाजपा शासित तीन राज्यों राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश पर देशभर की नजरें टिकी हुई हैं। कांग्रेस जहां इन चुनावों में अच्छा प्रदर्शन कर 2019 के लिए अपनी स्थिति मजबूत करना चाहती है, वहीं भाजपा सत्ता बरकरार रख देशभर के मतदाताओं को संदेश देना चाहती है।
किसके पास जाएगी सत्ता
इन राज्यों में सत्ता किसके पास जाएगी यह अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन अलग-अलग सर्वे में कहीं भारतीय जनता पार्टी, कहीं कांग्रेस तो कहीं किसी भी दल को भी स्पष्ट बहुमत मिलता दिखाई नहीं दे रहा है। टीवी चैनल न्यूज नेशन के ताजा सर्वे के मुताबिक, राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनती दिखाई दे रही है। वहीं मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिलने के आसार हैं। हालांकि, दोनों राज्यों में भाजपा ही सबसे बड़ी पार्टी बन सकती है। ऐसे में मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में तीसरा मोर्चा निर्णायक भूमिका में आ सकता है।
मध्य प्रदेश में भाजपा को 40 पर्सेंट तो कांग्रेस को 39 पर्सेंट वोट मिलने की संभावना है। वहीं सर्वे में हिस्सा लेने वाले 12 पर्सेंट लोगों ने ‘कह नहीं सकते’ विकल्प को चुना है। 9 पर्सेंट लोगों ने अन्य पार्टियों को तरजीह दी है। सीटों की संख्या की बात करें तो 230 में से भाजपा को 109 से 113 सीटें और कांग्रेस को 107 से 111 सीटें मिल सकती हैं। ऐसे में 8 से 10 सीटें जीतने वाली अन्य पार्टियां निर्णायक भूमिका में आ सकती हैं।
90 विधानसभा सीटों वाले छत्तीसगढ़ में भी मुकाबला कांटे का होने की संभावना है। सर्वे के मुताबिक, 38 पर्सेंट वोट भाजपा को, 36 पर्सेंट कांग्रेस को, अजीत जोगी की जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ को पांच पर्सेंट और अन्य को 4 पर्सेंट वोट मिल सकते हैं। वहीं सीटों की संख्या देखें तो भाजपा को 43 से 47 सीटें, कांग्रेस को 36 से 40 सीटें, जेसीसी को 3 से 7 सीटें और अन्य को 1 से 3 सीटें मिलने के आसार हैं। यहां भी किसी को पूर्ण बहुमत मिलता नहीं दिखाई दे रहा है लेकिन भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बन सकती है।
200 विधानसभा सीटों वाले राजस्थान में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है। भाजपा को यहां 71 से 75 सीटें, कांग्रेस को 113 से 117 सीटें और अन्य को 10 से 14 सीटें मिल सकती हैं। वोट शेयर की बात करें तो मुकाबला कांटे का है। सर्वे के मुताबिक, भाजपा को 32 पर्सेंट, कांग्रेस को 35 पर्सेंट और अन्य को 16 पर्सेंट वोट मिलने के आसार हैं।
गौरतलब है कि अभी इन तीनों राज्यों में भाजपा की सरकार है और कांग्रेस तीनों ही राज्यों में वापसी करके 2019 के लिए खुद को मजबूत दावेदार के तौर पर पेश करना चाहती है। छत्तीसगढ़ की 90 सीटों में फिलहाल भाजपा के खाते में 49, कांग्रेस के खाते में 39 और अन्य के खाते में 3 सीटें हैं। मध्य प्रदेश की 230 सीटों में से भाजपा के खाते में 166 सीटें हैं, कांग्रेस के खाते में 57 सीटें हैं और अन्य के खाते में 8 सीटें हैं। पिछले चुनाव में राजस्थान की 200 सीटों में पिछले चुनाव में बीजेपी ने 160 सीटें जीती थीं। कांग्रेस को 25 और अन्य को 15 सीटें मिली थीं।
कुछ खास हैं ये चेहरे
पांच राज्यों- राजस्थान, मध्य प्रदेश, मिजोरम, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में नवंबर-दिसंबर में होने जा रहे विधानसभा चुनावों को लोकसभा चुनाव से पहले सेमीफाइनल की तरह देखा जा रहा है। बीजेपी और कांग्रेस जहां अपना दमखम लगाकर चुनाव जीतने की कोशिश कर रहे हैं, वहीं कुछ क्षेत्रीय दल भी अपनी किस्मत आजमाने में लगे हैं। ऐसे में कुछ ऐसे चेहरे हैं, जो अगले 2-3 महीने काफी चर्चा में रहने वाले हैं। जानें, कौन हैं ये चेहरे…
वसुंधरा राजे वसुंधरा राजे के लिए चुनौती है कि वह दोबारा सत्ता में आएं।
चंद्रशेखर राव तेलंगाना के पहले मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने अपनी सरकार भंग करवाकर रखी समय से पहले चुनाव की नींव।
शिवराज सिंह चौहान मध्य प्रदेश के सीएम चौथी बार भी सत्ता पर काबिज होने का दावा कर रहे हैं।
रमन सिंह चौथी बार भी सत्ता बरकरार रखने का दावा लाल थन्हावला मिजोरम में लाल थन्हावला के नेतृ्त्व में फिर से कांग्रेस लड़ेगी चुनाव।
ज्योतिरादित्य सिंधिया ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस की ओर से एमपी के मुख्यमंत्री पद की रेस में हैं।
कमलनाथ मध्य वरिष्ठ कांग्रेस नेता और सांसद कमलनाथ मध्य प्रदेश में जमकर बहा रहे हैं पसीना।
सचिन पायलट राजस्थान में कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री पद के अघोषित दावेदारों में से एक अशोक गहलोत कांग्रेस के सबसे मजबूत रणनीतिकार और संकटमोचक। वह भी सीएम पद की दौड़ में शामिल हैं।
अजीत जोगी छत्तीसगढ़ में बहुजन समाज पार्टी से गठबंधन कर तीसरे मोर्चे की सरकार बनाने का कर रहे हैं दावा ।
भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री पद के दावेदार

Spread the love