Saturday, October 24metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

भिवंडी के पेपर गोदाम में आग

भिवंडी: दापोडा के उदया कृपा कॉम्प्लेक्स स्थित रॉयल पेपर मिल्स के गोदाम में रविवार शाम आग लगने से चार गोदाम जलकर खाक हो गए। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। आग पर काबू पाए जाने तक करोड़ों रुपये का माल जलकर खाक हो गया था। खबर लिखे जाने तक आग बुझाने का काम जारी था। पुलिस के अनुसार, रॉयल पेपर मिल्स के चार गोदाम हैं, जिनमें भारी पैमाने पर पेपर एवं एल्युमिनियम पेपर रखा था।

Spread the love