Saturday, May 16metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

राशिफल, 30 दिसंबर 2017

मेष- आज के दिन नकारात्मकता पर ध्यान ना दें। आज आपका मन विचलित रहेगा। धार्मिक कार्यों के पीछे धन खर्च होगा। पैसे की लेन-देन या आर्थिक व्यवहार ना करें।

वृषभ- दूसरों से असहमती हो सकती है। पुरानी समस्याएं हल हो सकती है। आज का दिन खुशी से बीतेगा। मन शांत रहेगा। कार्य में सफलता और यश मिलने से उत्साह बढ़ेगा।

मिथुन- आपके परिश्रम का मुआवजा मिलता हुआ प्रतीत होगा। शारीरिक और मानसिक सुख बने रहेंगे। सामाजिक क्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अधिकारी वर्ग के प्रोत्साहन से आपका उत्साह बढ़ेगा। दांपत्यजीवन में सुख और आनंद अनुभव करेंगे।

कर्क- विदेश जाने के इच्छुक लोगों के प्रयास सफल होंगे। पारिवारिक सदस्यों और पदाधिकारियों के साथ सुखमय दिन गुजरेगा। नौकरी वालों को लाभ मिलेगा। धार्मिक कार्यों या यात्रा के पीछे धन खर्च होगा।

सिंह- स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। तबीयत के पीछे धन खर्च होने की संभावना है। अनैतिक कार्य से बदनामी होने का योग है। गलत कार्य करने से बचें। पारिवारिक सदस्यों के साथ मनमुटाव होगा।

कन्या- दांपत्यजीवन के सुखद क्षणों का अनुभव करेंगे। वस्त्राभूषण और वाहन की खरीदी होगी। सोच-समझकर कुछ बोले। व्यापार में भागीदारों के साथ सम्बंध अच्छे रहेंगे। धन लाभ होगा। विचारों को स्पष्टता के साथ अभिव्यक्त करें।

तुला- सामान्य रूप से आज स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और बीमार व्यक्ति की तबीयत में सुधार होगा। आज आप व्यस्त और परेशान रहेंगे। नौकरी में लाभदायक समाचार मिलेगा और सहकर्मियों का साथ मिलेगा। स्त्री मित्रों के साथ मुलाकात होगी। कार्य में सफलता और यश मिलने से उत्साह बढ़ेगा।

वृश्चिक- आज यात्रा प्रवास पर नहीं जाएं। संतानों के सम्बंध में समस्याएँ खड़ी होंगी। घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। वाद-विवाद में भाग लेने से बचें। स्वाभिमान भंग न हो इसका ध्यान रखें।
धनु- माता की तबीयत के सम्बंध में ध्यान रखना पड़ेगा। अत्यधिक संवेदनशीलता के कारण और घरेलू मामलों को लेकर मानसिक तनाव रहेगा। स्वास्थ्य के सम्बंध में भी आज का दिन अच्छा नहीं रहेगा।

मकर- नए कार्यों के आरंभ के लिए तैयार रहें। सफलता मिलेगी। पुरानी चीजें मिलने से खुशी होगी। व्यापार- धंधे में लाभ होगा। मन की उलझन हल होगी। भाई- बहनों के साथ मेल-जोल रहेगा। आप सभी कार्य तन-मन से स्वस्थ रहकर करेंगे।

कुंभ- आज का दिन अच्छा रहेगा। बच्चों के साथ समय बीतेगा। बाहर घूमने या मूवी देखने जा सकते हैं। वाणी पर संयम रखें। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। नकारात्मक विचार को दूर रहें।

मीन- आनंद- उत्साह और तन-मन की प्रसन्नता आपके दिन में चेतना और स्फूर्ति का संचार करेंगे। नए कार्यों में सफलता मिलेगी। प्रवास होगा। यात्रा पर जाने से बचें।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *