Wednesday, September 25metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

एक ३५ वर्षीय युवक ने चाचा-भतीजी का रिश्ता पूरी तरह शर्मसार

मुंबई, पूर्वी उपनगर के मानखुर्द मंडाला में गत दिनों घटी एक घटना के चलते चाचा-भतीजी का रिश्ता पूरी तरह शर्मसार हो गया है। इस मामले में एक ३५ वर्षीय युवक ने अपनी सगी ७ वर्षीय भतीजी के साथ कुकर्म कर मुंबई से फरार हो गया था। जिसे पुलिस ने उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के एक गांव से गिरफ्तार कर मुंबई लाई है। जिसका नाम रामविलास चौहान (३५) बताया जाता है।
पुलिस के अनुसार गत १८ अक्टूबर की सुबह पीड़ित लड़की की मां पानी भरने के लिए घर से कुछ दूर पर गई थी। उसी समय नाबालिग लड़की से घर में राम विलास चौहान ने बलात्कार किया। जब लड़की की मां पानी लेके घर वापस लौटी तो उसने देखा की उसकी बेटी रो रही है और वह लहूलुहान है। आरोपी अपनी भाभी से विनती करते हुए कहा कि वह पुलिस में शिकायत न करे और उसने माफी मांगी, साथ ही साथ दबे शब्दों में उसने अपनी भाभी को धमकी भी दी थी लेकिन दूसरे दिन ही वह अपने मूल गांव गोंडा उत्तर प्रदेश भाग गया था। वहां जाकर आरोपी राम विलास चौहान ने पीड़िता की मां को धमकी दी कि पुलिस में शिकायत दर्ज कराई तो मैं यहां आत्महत्या कर लूंगा और तुम लोगों को फंसा दूंगा। जिसके बाद पीड़ित लड़की की मां डर गई और वह मानखुर्द पुलिस थाने में जाकर सारी घटना पुलिस को बता दी। पुलिस ने भी बिना समय गंवाए आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। मानखुर्द पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक नितिन बोबडे ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भादंवि ३७६, ५०६ व पॉक्सो एक्ट ४, ६, ८, १० व १२ के तहत उसकी तलाश में जुटी थी। इसी बीच मिली जानकारी के आधार पर पुलिस की एक विशेष टीम उत्तर प्रदेश के गोंडा गई और आरोपी को गिरफ्तार कर उसे मुंबई लाई।

Spread the love