Friday, October 18metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

गैंगरेप के बाद खून से लथपथ हुए कुत्ते की मौत, चार लोगों ने बनाया था हवस का शिकार

मुंबई : मलाड पश्चिम के मालवानी इलाके में चार पुरुषों द्वारा कथित रूप से गैंगरेप किए गए कुत्ते की उपचार के दौरान मौत हो गई है। बीती शनिवार को चार लोगों ने कथित रूप से एक कुत्ते के साथ गैंगरेप किया था। इसमें वह कुत्ता बहुत चोटिल हो गया था। इस कुत्ते पर पशु चिकित्सालय में उपचार शुरू थे। इसी उपचार के दौरान उसकी मौत हुई है।
स्थानीय निवासी सुधा फर्नांडिस इस कुत्ते को रोजाना खाना खिलाती थी। बीती शनिवार को सुधाने इस कुत्ते को घायल अवस्था में पाया था। सुधा ने बताया कि कुत्ता दर्द में था और वह किसी को भी खुद को छूने नहीं दे रहा था। सुधा ने मामले की पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई है। बाद में एक ऑटो ड्राइवर ने सुधा को बताया कि नशे में धुत चार लोगों ने कुत्ते के साथ रेप किया है। उसी ड्राइवर ने सुधा को कहा कि कुत्ते को डॉक्टर के इलाज की जरूरत है। तभी, जानवरों के हित में काम करने वाले एक एनजीओ ‘Animals Matter To Me’ ने पीड़ित कुत्ते को पशु चिकित्सालय पहुंचाया। वहां पर उसका इलाज चल रहा था। एनजीओ के संस्थापिका डॉक्टर अंतिका पाठक की जानकारी के अनुसार पीड़ित कुत्ता बुरी तरह से घायल था। जब भी कोई उसके करीब आता है और उसे छूने की कोशिश करता है तो वह डर के मारे चिल्लाने लगता था। इलाज के दौरान ही कुत्ते की मौत हो गई।

Spread the love