Sunday, September 22metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

मुंबई में १८ हजार इमारतें अवैध

मुंबई : अवैध निर्माण के लिए उल्हासनगर मीरा-भाइंदर आदि महापालिका बदनाम हैं परंतु मुंबई जैसी महानगरपालिका में १८,२८३ इमारतें अवैध हैं। यह बात मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने स्वीकार की है। मुंबई की अवैध इमारतों के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने स्वीकार किया है कि मुंबई में १८,२८३ इमारतें अवैध हैं। इन इमारतों को मुंबई महानगरपालिका की तरफ से नोटिस भेजा गया है। ९३७ इमारतों के अवैध भागों को निकाल दिया गया है। ४,३४७ अवैध इमारतों को मनपा ने तोड़ डाला है। १२,९९९ अवैध इमारतों को कानूनी तरीके से तोड़ा जाएगा। मुंबई में शीशे की बन रही इमारतों में अग्निसुरक्षा उपाय योजना तैयार करने के लिए मुंबई महानगरपालिका की ओर से परिपत्रक निकाला गया है, ऐसा मुख्यमंत्री ने बताया।

Spread the love