Tuesday, November 24metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

वेटर ने चाकू से किया जानलेवा हमला

मुंबई. अंधेरी स्थित एक होटल में खाना खाने पहुंची एक विदेशी महिला पर वहां के वेटर ने चाकू से हमला कर दिया। वेटर महिला के बार-बार आर्डर करने से परेशान हो गया था। पुलिस ने आरोपी वेटर को गिरफ्तार कर लिया है।
इसलिए वेटर ने किया महिला पर हमला
पुलिस की गिरफ्त में आये वेटर का नाम निशांत गौड़ा है।मामाल अंधेरी के जेबी नगर स्तिथ कोशिया सुइट्स होटल का है। पीड़ित महिला 5 जनवरी की रात होटल में शादी की सालगिरह मनाने आई थी। वह रूम नंबर 204 में रुकी थी और वेटर को बार-बार कुछ लाने को कह रही थी। इससे तंग आकर वेटर ने विदेशी महिला को चाकू से जख्मी कर दिया।
जानकारी के मुताबिक, महिला ने पहले प्लेट लाने को कहा। फिर उसने पानी की बोतल और इसके बाद केक काटने के लिए चाकू का ऑडर्र किया। गुस्से में आए वेटर ने उसी चाकू से महिला पर ही हमला कर कर दिया।