Saturday, September 21metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

10 रुपए के चलते शराब के नशे में महिला की हत्या कर खाड़ी में फेंका, ३६ घंटो में रिक्शा चालक गिरफ्तार

मुंबई :बांगुर नगर पुलिस ने एक रिक्शा चालक को 40 वर्षीय महिला की हत्या के मामले गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार २४/१/२०१९, के दिन शाम ५ बजे के दरमियान बांगुर पुलिस स्टेशन की हद्द में, गणेश घात,गोरेगाव पश्चिम मुंबई में खाड़ी के पास के कीचड़ में एक महिला बेहोश पड़ी है ऐसी सूचना बांगुर नगर के पुलिस ठाणे के अधिकारियों को मिली। सुचना मिलते ही बांगुर नगर पुलिस थाने के अधिकारी व थाने अमलदार घटना स्थल पर पहुंचे। उस जगह खाड़ी के कीचड़ में पुलिस अधिकारियों को एक महिला की लाश मिली जिसकी उम्र लगभग ४० वर्ष थी लेकिन महिला कौन है इसकी जानकारी पाने के लिए पुलिस अधिकारियों आस पास की जगह में छान बीन शुरू की। पुलिस को पता चला के यह महिला का नाम नूरी है। इसके बाद वारदात की जगह पर महिला की माँ पहुँची और उसने पुलिस को बताया के “यह मेरी बेटी है। इसका नाम नाज़्मा उर्फ़ नूरी नेक मुहम्मद खान उम्र ४० वर्ष है”। महिला की लाश को तुरंत एम्बुलेंस में सिद्दार्थ रुग्णालय गोरेगाव पश्चिम में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे जांच करके दाखिले के पूर्व मृत घोषित कर दिया। मृत महिला की माँ ने अपनी बेटी की ह्त्या की शिकायत बांगुर नगर पुलिस ठाणे में दर्ज कराई। बांगुर नगर के अधिकारीयों ने गुनाह क्रमांक ३८/१९ धरा ३०२ के तहत मामला दर्ज कर महिला की हत्या की गुत्थी सुलझाने में लग गए।
इस गुनाह की जांच में बांगुर नगर और गोरेगाव पुलिस स्टेशन के अधिकारियों को एक व्यक्ति ने सूचना दी के मृत महिला को एक पुरुष के साथ ऑटो रिक्शा में गणेश घाट के परिसर में जाते देखा। उस रिक्शा का अधूरा नंबर नंबर २८८५ है ऐसा पुलिस को बताया। पुलिस अधिकारिओं ने अधूरे रिक्क्षा नंबर २८८५ की जानकारी आज़ाद नगर के इलाके से निकाली तोह पता चला की यह ऑटो रिक्क्षा इमरान नाम का व्यक्ति चलाता है।
पुलिस तुरंत हरकत में आयी और रिक्शा क्रमांक २८८५ के चालक इमरान को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। पुलिस के पूछताछ में आरोपी इमरान ने महिला का हत्या की बात कबूल की। जिसके बाद पुलिस ने २६/१/२०१९ को सुबह ४ बज कर १८ मिनट पर इमरान को महिला की हत्या के लिए गिरफ्तार कर लिया गया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि महिला नशे की आदि हो चुकी थी। रोज 10 से 20 रुपए मांगते रहती थी। घटना के दिन आरोपी महिला के साथ शराब पी रहा था। शराब के नशे में दोनों में झगड़ा हुआ। गुस्साए आरोपी ने महिला की हत्या कर अपने ही रिक्शा में खड़ी के कीचड़ में फेंक दिया।

Spread the love