Monday, March 2metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

Author: metro-admin

मुंबई : पत्नी ने अय्याश पति को मौत के घाट उतारा

मुंबई : पत्नी ने अय्याश पति को मौत के घाट उतारा

मुंबई : अजनी थानांतर्गत एक पत्नी ने अपने अय्याश पति को हथौड़ी से कई वार करके मौत के घाट उतार दिया. मृतक का नाम जयवंतनगर निवासी महेश पोरंडवार (44) बताया गया है जबकि आरोपी पत्नी का नाम ममता महेश पोरंडवार है. दोनों की एक बेटी और एक बेटा है. बेटी की शादी हो चुकी है जबकि बेटा पढ़ाई कर रहा है. ममता घरों में डेली नर्स का काम करती है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, महेश को शराब की लत थी और उसका किसी अन्य महिला से अवैध संबंध भी बताया जा रहा है. इसके चलते ममता और उसके बीच हमेशा विवाद होता था. एक समय में महेश की माली हालत काफी अच्छी थी. वह स्वयं हितेन ट्रांसपोर्ट कम्पनी नामक एजेंसी का मालिक था. उसके पास कार समेत उच्चस्तरीय रहन-सहन की सारी सुविधायें थी, लेकिन शराब की लत और अवैध संबंध के चक्कर में वह बहुत अधिक खर्च करने लगा और धीरे-धीरे उसकी आर्थिक स्थिति बुरी तरह बिगड़ गई. इसके चलते हमेशा ही ममता और परिव
लोकल से नीचे गिरने से यात्री घायल

लोकल से नीचे गिरने से यात्री घायल

मुंब्रा : लोकल से नीचे गिर जाने से एक रेल यात्री घायल हो गया. उसे उपचार के लिए ठाणे के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जिसका नाम राजेश शर्मा बताया गया है. यह घटना मुंब्रा और दिवा स्टेशन के दरम्यान फास्ट रेल मार्ग पर सुबह के समय पौने 9 बजे हुई. मुंब्रा आरपीएफ के पीएस आई ए के यादव ने दी. मिली जानकारी के अनुसार सफर करते समय दिवा और मुंब्रा के बीच एक यात्री के नीचे गिर जाने की जानकारी यात्री के माध्यम से मिलते ही आरपीएफ के कांस्टेबल हसन पटेल तथा कमलेश ठाकुर तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और धीमी रेल मार्ग से आ रही लोकल को रुकवा कर घायलावस्था में मुंब्रा रेलवे स्टेशन लाया गया.और एम्बुलेंस लाने का प्रयास किया गया, लेकिन नहीं मिल पाने पर घायल युवक को लोकल से ठाणे ले जाकर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उसकी हालत ठीक बताई गई है. घायल यात्री राजेश शुभम शर्मा (37) दिवा पूर्व के आगासन परिसर
शामली : 3 थप्पड़ 4 कत्ल, इस वजह से हुआ मशहूर भजन गायक के परिवार का खात्मा

शामली : 3 थप्पड़ 4 कत्ल, इस वजह से हुआ मशहूर भजन गायक के परिवार का खात्मा

शामली : एक थप्पड़ की कीमत कभी किसी को इतनी भारी नहीं चुकानी पड़ी होगी, जितना यूपी के एक मशहूर भजन गायक को चुकानी पड़ी. इस गायक को थप्पड़ मारने वाले के हाथों ना सिर्फ़ अपना पूरा का पूरा परिवार गंवाना पड़ा, बल्कि खुद उसका भी क़त्ल हो गया. नए साल से महज़ एक रोज़ पहले यूपी के शामली शहर में हुई इस वारदात में थप्पड़ तो बेशक एक फ़ौरी वजह साबित हुई, लेकिन इस चार क़त्ल के भयानक मामले की बिहाइंड स्टोरी के तौर पर जो बातें सामने आईं, उसने लोगों को दहला दिया. यूपी के शामली शहर की पंजाबी कॉलोनी में उलझन का माहौल था. वजह ये कि यहां रहने वाले मशहूर भजन गायक अजय पाठक और उनका पूरा परिवार सुबह से ही किसी को नज़र नहीं आया. वैसे तो उनके घर के दरवाज़े पर ताला लटक रहा था. मगर हैरानी की बात ये थी कि परिवार के सभी के सभी चार लोगों के मोबाइल फोन रहस्यमयी तरीके से स्विच्ड ऑफ हो चुके थे. 42 साल के अजय पाठक अपने मकान
कल्याण : कडोंमपा की स्थायी समिति पर भाजपा का कब्जा

कल्याण : कडोंमपा की स्थायी समिति पर भाजपा का कब्जा

कल्याण : ठाणे जिला में शिवसेना के दिग्गज नेता औऱ राज्य के गृहमंत्री एकनाथ शिंदे के गढ़ में भाजपा के नेता और पूर्वमंत्री रविंद्र चव्हाण ने सेंध मार ली है. कडोंमपा की स्थायी समिति सभापति पद पर भाजपा ने कब्जा कर लिया है. शुक्रवार को हुए मनपा स्थायी समिति के सभापति चुनाव में बहुमत होने के बाद भी सेना नगरसेवक बामन म्हात्रे के गैर हाजिर रहने और कांग्रेस-मनसे नगरसेवक द्वारा भाजपा के पक्ष में वोट करने के चलते सेना उम्मीदवार गणेश कोट को हराकर भाजपा उम्मीदवार विकास म्हात्रे ने जीत दर्ज की और सभापति पद पर कब्जा कर लिया. शुक्रवार को हुए स्थायी समिति सभापति के चुनाव में संख्या बल शिवसेना के साथ होते हुए भी भाजपा ने कांग्रेस नगरसेविका हर्षदा भोईर और मनसे की नगरसेविका सरोज भोईर का वोट हासिल कर 7 के मुकाबले 8 मत पाकर जीत दर्ज की और भाजपा के विकास महात्रे स्थायी समिति सभापति बने. इस चुनाव के समय शिवसेना नग
ठाणे : बुजुर्ग महिला ने सात मंजिला इमारत से कूदकर आत्महत्या की

ठाणे : बुजुर्ग महिला ने सात मंजिला इमारत से कूदकर आत्महत्या की

ठाणे : महाराष्ट्र के ठाणे जिले के डोम्बिवली में 66 वर्षीय एक महिला ने सात मंजिला इमारत से कूदकर आत्महत्या कर ली। डोम्बिवली पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक एस पी आहेर ने कहा कि ठाकुरली में ओम मंगल कैलाश इमारत की तीसरी मंजिल पर रहने वाली रुक्मिणी पिल्लई ने शुक्रवार रात करीब साढ़े सात बजे छत पर गईं और उन्होंने कूदकर आत्महत्या कर ली। अधिकारी ने बताया कि प्रारम्भिक जांच ने खुलासा किया कि पिल्लई की पिछले 10 साल से तबीयत खराब थी और वह अवसाद में थीं। उन्होंने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
गिरफ्त में अंतरराज्यीय अवैध हथियारों का तस्कर, 20 पिस्टल बरामद

गिरफ्त में अंतरराज्यीय अवैध हथियारों का तस्कर, 20 पिस्टल बरामद

दिल्ली: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक अंतरराज्यीय अवैध हथियारों के तस्करों के गैंग का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने गैंग के पास से 20 अवैध पिस्टल और 50 गोलियां बरामद की हैं. पुलिस ने गैंग के एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया है. पकड़ में आए तस्कर का नाम साजिद है. साजिद राजस्थान के भरतपुर का रहने वाला है. पुलिस को खबर मिली थी कि एक शख्स दिल्ली और आसपास के इलाकों के बदमाशों को हथियार बेच रहा है. जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने तस्कर को दबोचने के लिए एक टीम बनाई. पुलिस टीम को अपने मुखबिरों के जरिए जानकारी मिली कि एक शख्स तालकटोरा पार्क के गोल चक्कर के पास हथियारों की डिलिवरी करने आने वाला है. इसके बाद पुलिस की टीम ने तालकटोरा पार्क के पास अपनी टीम को तैनात कर दिया. जैसे ही साजिद तालकटोरा पार्क के पास पहुंचा पुलिस ने उसे दबोच लिया. जब पुलिस ने साजिद के बैग को चेक किया उसमें से 20 पिस्टल और 50 गोलियां
मुंबई के महापौर माननीय किशोरी किशोर पेडणेकर जी के कर कमलों द्वारा मेट्रो दिनांक समाचार पत्र के कैलेंडर का उद्घाटन किया गया

मुंबई के महापौर माननीय किशोरी किशोर पेडणेकर जी के कर कमलों द्वारा मेट्रो दिनांक समाचार पत्र के कैलेंडर का उद्घाटन किया गया

मुंबई : मुंबई महानगर पालिका में मुंबई के महापौर माननीय किशोरी किशोर पेडणेकर जी के कर कमलों द्वारा मेट्रो दिनांक समाचार पत्र के कैलेंडर का उद्घाटन किया गया इस शुभ अवसर पर मुंबई पी आर ओ माननीय विजय खबाले साहब मेट्रो दिनांक समाचार पत्र के मैनेजमेंट प्रधान संपादक श्री राम कुमार पाल वरिष्ठ पत्रकार कुनेश दवे वरिष्ठ पत्रकार सुशील शिंदे वरिष्ठ पत्रकार आफताब आलम जी वरिष्ठ पत्रकार ओ पी तिवारी मेट्रो दिनांक के मुद्रक प्रकाशक श्रीमती मंजू तिवारी संपादक दीनानाथ तिवारी उप संपादक पूजा पांडे सुरेश चौधरी राजेश यादव विनोद तिवारी के अलावा भारी संख्या में पत्रकार गण उपस्थित थे.
विद्याविहार मर्डर में कोई सुराग नहीं, महिला का पैर भी मिला

विद्याविहार मर्डर में कोई सुराग नहीं, महिला का पैर भी मिला

मुंबई : मुंबई के विद्याविहार के एक नाले में सोमवार को एक महिला की सिर कटी लाश मिली थी। यह लाश किसकी है, इसका अभी तक सुराग नहीं मिला है। पुलिस ने जिस शव का पंचनामा किया, वह शव क्षत-विक्षत स्थिति में था। सोमवार को घुटने के नीचे का हिस्सा गायब था। मंगलवार को पुलिस को पैर मिल गया लेकिन सिर अभी भी नहीं मिला है। सोमवार को महिला का शव एक बेडशीट में लिपटा हुआ मिला था। विद्याविहार में नवल गेट के पास शव को देखकर आस-पास गुजरने वाले लोगों ने घाटकोपर पुलिस को अलर्ट किया था। घटनास्थल के पास के सीसीटीवी कैमरे देखे जा रहे हैं। पुलिस का मानना है कि महिला को किसी दूसरी जगह मारा गया होगा और शव को विद्याविहार में फेंका गया है। एक अधिकारी ने बताया, 'सबसे पहले जरूरी बात शव की शिनाख्त करना है। हम लापता लोगों के रेकॉर्ड देख रहे हैं।' पुलिस ने राजावाड़ी अस्पताल में महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। घाटकोप
शादी का झांसा देकर सिपाही ने किया रेप

शादी का झांसा देकर सिपाही ने किया रेप

लखनऊ : शहर की पुलिस लाइन में तैनात एक सिपाही ने इंस्पेक्टर की बेटी से पहले तो शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। इस बीच युवती गर्भवती हो गई। उसने इसकी जानकारी सिपाही को दी और उससे शादी करने की बात कही। इस पर सिपाही ने युवती को बहला-फुसलाकर उसका गर्भपात करवा दिया। इसके बाद भी सिपाही युवती का शारीरिक शोषण करता रहा। युवती ने इसकी शिकायत डीजीपी और मुख्यमंत्री पोर्टल पर की है। बरेली पुलिस लाइन में तैनात एक पुलिस अफसर के ड्राइवर सिपाही का प्रेम-प्रसंग पीलीभीत में तैनात इंस्पेक्टर की बेटी से हो गई। इंस्पेक्टर की बेटी इस समय लखनऊ में पढ़ाई कर रही रही है। सिपाही और उक्त युवती का प्रेम-प्रसंग धीर-धीरे परवान चढ़ गया और दोनों एक-दूसरे के काफी नजदीक आ गए। सिपाही ने युवती से शारीरिक संबंध भी बनाए। इस बीच युवती गर्भवती हो गई। युवती ने जब अपने गर्भवती होने की जानकारी प्रेमी सिपाही को दी तो उसने बहला फ
इनामी बदमाश मनोज नंगला एनकाउंटर में गिरफ्तार

इनामी बदमाश मनोज नंगला एनकाउंटर में गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा : ग्रेटर नोएडा की थाना सूरजपुर पुलिस और यूपी एसटीफ की नोएडा यूनिट ने बुधवार रात एक मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने के बाद एक लाख रुपये के इनामी कुख्यात बदमाश मनोज भाटी को गिरफ्तार कर लिया। मनोज कुख्यात रणदीप भाटी और अनिल दुजाना का शार्प शूटर है और इस पर हत्या के 7 मामलों सहित 30 से अधिक केस दर्ज हैं। वहीं जनपद गौतम बुध नगर पुलिस ने कुख्यात बदमाश सुंदर भाटी व रणदीप गैंग के दो बदमाशों को अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) वैभव कृष्ण ने बताया कि बुधवार रात यूपी एसटीफ की नोएडा यूनिट और सूरजपुर थाना पुलिस ने एक लाख रुपये के इनामी कुख्यात बदमाश मनोज भाटी उर्फ राहुल निवासी नंगला थाना दादरी को पकड़ने के लिए उसके गांव नगला नयनसुख में दबिश दी। मनोज पुलिस को देख कर वहां से भाग गया। एसएसपी ने बताया कि जुनपद गांव के चौराहे के पास पुलिस को एक मोटरसाइकिल पर संदि