
कार पर मारी ईंट, भाई-बहन को बुरी तरह पीटा
नई दिल्ली
रोहिणी में रोडरेज का एक मामला सामने आया है। आरोप है कि नशे में धुत एक शख्स ने एक कार पर ईंट मार दी। उस कार में भाई और बहन जा रहे थे। ईंट मारने के बाद 2 लोग कार से टकरा गए। कार रोकने पर जब युवक ने ईंट मारने की वजह पूछी तो उनपर हमला कर दिया गया। आरोप है कि बीच सड़क पर न सिर्फ उन्हें बुरी तरह पीटा गया, बल्कि बचाव करने आई बहन पर भी सरेआम थप्पड़ और डंडे से हमला किया गया। दोनों घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। नॉर्थ रोहिणी पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। पुलिस के मुताबिक, हर्षित मक्कर (21) पानीपत से हैं और रोहिणी के सेक्टर 8 अपनी बहन के साथ रहकर पढ़ाई कर रहे हैं। वारदात रविवार रात की है। रात 9 बजे हर्षित अपनी बहन के साथ कार से प्रशांत विहार से आ रहे थे। जब वह रोहिणी सेक्टर 8 पर पेट्रोल पंप वाले रोड के पास ए ब्लॉक में पहुंचे, तभी किसी ने कार में एक ईंट मारी। इसके बाद 2 लोग भी कार से ट