राशिफल 26 दिसंबर 2017
मेष : शारीरिक और मानसिक रूप से आप अस्वस्थता का अनुभव कर सकते हैं। व्यर्थ खर्च की मात्रा भी बढ़ेगी। आज आपमें ताजगी और स्फूर्ति का अभाव रहेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ अनबन होने से मन दुखी होगा। स्थायी संपत्ति तथा वाहन आदि के दस्तावेज में सावधानी रखने की जरूरत है। महिला वर्ग से नुकसान होने की आशंका है।
पार में और आय वृद्धि होने में लक्ष्मीजी की कृपा रहेगी। अत्यधिक कार्यभार और खानपान में लापरवाही से आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है। समय से भोजन और नींद न लेने के कारण मानसिक रूप से बेचैनी अनुभव हो सकती है। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ मुलाकात होगी। भेंट-उपहार मिलने से खुशी होगी।
मिथुन : शारीरिक और मानसिक रूप से आज दिनभर प्रसन्नता छाई रहेगी। घर का वातावरण आनंददायी रहेगा। आर्थिक लाभ के साथ-साथ व्यवसाय में संतोष का अनुभव करेंगे। सामाजिक दृष्टि से आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मित्रों, स्नेही






