संविधान हमारे लिए गीता, बाइबल और कुरान है: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस
मुंबई : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बृहस्पतिवार को कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में बीजेपी-शिवसेना गठबंधन की जीत निश्चित है और यह सुनिश्चित करने के हरसंभव प्रयास किए जाएंगे कि आरपीआई (ए) उम्मीदवार विजयी हों। केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले के नेतृत्व वाली आरपीआई (ए) बीजेपी-शिवसेना गठबंधन का हिस्सा है। फडणवीस महाराष्ट्र के प्रतिष्ठित दलित नेता अठावले द्वारा यहां आयोजित एक रैली में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि आगामी चुनावों में बीजेपी-शिवसेना गठबंधन की जीत निश्चित है और आरपीआई (ए) उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष का यह दावा सच नहीं है कि बीजेपी की संविधान को बदलने तथा नौकरियों एवं शिक्षा में आरक्षण की व्यवस्था खत्म करने की योजना है।
उन्होंने कहा, 'संविधान हमारे लिए भगवद गीता, बाइबल और कुरान है। जब अठावले जैसे नेता