Tuesday, September 24metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

Author: metro-admin

बाइक का हॉर्न बजाया, तो कर डाला मर्डर

बाइक का हॉर्न बजाया, तो कर डाला मर्डर

मुंबई : बाइक सवार द्वारा तेज आवाज में हॉर्न बजाने को लेकर हुए विवाद में 57 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या कर दी गई। मानवीय रिश्ते को शर्मसार करने वाली यह घटना मुंबई के घाटकोपर के विद्याविहार की है। यह घटना गुरुवार सुबह की है। तिलक नगर पुलिस ने इस मामले में शामिल दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और वह घटना की जांच कर रही है। तिलक नगर पुलिस के अनुसार, घाटकोपर के मोहन बंजारा इलाके में रहने वाले दीपक चावरिया (29) और उसका भाई मनोज चावरिया (32) काम के सिलसिले में बाइक पर बैठकर कहीं जा रहे थे। बाइक स्टार्ट करने के कुछ ही दूरी पर संदीप पारचा (28) और उसके पिताजी पालसिंह पारचा (70) खड़े हुए थे। बताया जा रहा है कि बाइक चालक दीपक ने हॉर्न बजा कर दोनों को वहां से साइड होने का इशारा किए, क्योंकि वह गली काफी संकरी थी। आरोप है कि दीपक का हॉर्न बजाना संदीप पारचा को नागवार गुजरा और वह दीपक के साथ झगड़ा करने लगा। शो
अब तक 27 की मौत, दो लाख से ज्यादा विस्थापित

अब तक 27 की मौत, दो लाख से ज्यादा विस्थापित

मुंबई : महाराष्ट्र को भारी बारिश से अभी भी राहत नहीं है। मुंबई और आस-पास के इलाकों में आज भी भारी बारिश के आसार हैं। महाराष्ट्र में बाढ़ से सबसे ज्यादा कोल्हापुर, सांगली, सोलापुर, सतारा और पुणे प्रभावित हैं। रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि कोल्हापुर और सांगली में मौसम के प्रतिकूल होने की वजह से एयरलिफ्ट असफल होने के बाद नौसेना के 2 बचाव दल बीती रात सड़क मार्ग से रवाना हुए। सांगली में मदद की तत्काल जरूरत की वजह से ग्रीन कॉरिडोर बनाकर टीम को रवाना किया। दक्षिणी महाराष्ट्र के पांच जिलों में भारी बारिश से हर जगह बाढ़ का नजारा है। बारिश और बाढ़ में फंसे दो लाख से ज्यादा लोगों को अब तक रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों में पहुंचाया जा चुका है। बता दें कि महाराष्ट्र में बारिश की वजह से पिछले कुछ दिनों से 27 लोगों की मौत हो चुकी है। इसमें सांगली भी शामिल है जहां एक नाव पलटने से 12 लोगों की मौत हो गई जबकि 3
हत्या के मामले में बयान बदलने से नाराज दोस्तों ने ही ली थी युवक की जान

हत्या के मामले में बयान बदलने से नाराज दोस्तों ने ही ली थी युवक की जान

फर्रुखनगर खंड के झुंडसराय गांव में दूधिये यतिन की गोली मारकर हत्या में पुलिस गिरफ्त में आए चार युवकों ने बड़ा खुलासा किया। उन्होंने बताया कि बयान बदलने से नाराज होकर यतिन की हत्या कर दी थी। युवकों ने बताया कि डेढ़ साल पहले फर्रुखगनर के पूर्व सरपंच को गोली मारने की वारदात में यतिन भी शामिल था, लेकिन पुलिस गिरफ्त में आने के बाद यतिन ने अपना बयान बदल दिया। नाबालिग होने और विपक्ष में गवाही देने के साथ जेजे बोर्ड ने उसे रिहा कर दिया। इसके बाद साथियों ने यतिन को रास्ते से हटाने की योजना बना ली थी। गुरुग्राम पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक, इस मामले में अभी मुख्यारोपी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, 23 फरवरी 2014 को पूर्व सरपंच पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला करते हुए गोली मार दी थी। इस मामले में गवाही बदलने के बाद निर्दोष साबित होकर यतिन बाहर आ गया था।
प्रतिबंधित चैनल व अश्लील वेबसाइट चलाने वाली कंपनी का डायरेक्टर धरा, CEO फरार

प्रतिबंधित चैनल व अश्लील वेबसाइट चलाने वाली कंपनी का डायरेक्टर धरा, CEO फरार

प्रतिबंधित चैनल और अश्लील वेबसाइट चलाने वाली एक कंपनी के निदेशक को नोएडा की थाना फेस-3 पुलिस ने बुधवार रात को सेक्टर 63 से गिरफ्तार किया है। इस कंपनी का सीईओ फरार है। पुलिस अधीक्षक (नगर) विनीत जायसवाल ने गुरुवार को बताया कि बुधवार रात को एक सूचना के आधार पर थाना फेस-3 पुलिस ने सेक्टर-63 के एच- ब्लॉक में स्थित मस्कमैन इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में छापा मारकर कंपनी के निदेशक गजेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया। गजेंद्र सिंह दिल्ली के नजफगढ़ का रहने वाला है। इस कंपनी का सीईओ फेन्जुंजाओ उर्फ जैरी फरार है। उन्होंने बताया कि जैरी चीनी नागरिक है। एसपी ने बताया कि छापेमारी के दौरान पुलिस को मौके से 20 सेट टॉप बॉक्स, दो लैपटॉप, डीवीआर आदि मिले हैं। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि ये लोग डिश टीवी के नकली सेटटॉप बॉक्स बनाकर इंटरनेट के जरिए डिश टीवी की फ्रीक्वेंसी बैं
रेजिडेंट डॉक्टरों ने वापस ली हड़ताल

रेजिडेंट डॉक्टरों ने वापस ली हड़ताल

मुंबई : मानदेय बढ़ाने और दूसरी कई मांगों को लेकर बुधवार से हड़ताल पर गए रेजिडेंट डॉक्टरों ने गुरुवार को हड़ताल वापस लेने का फैसला किया है। महाराष्ट्र रेजिडेंट डॉक्टर्स असोसिएशन ने गुरुवार को ऐलान किया है कि अगले नोटिस तक के लिए हड़ताल खत्म कर दी गई है। मार्ड ने अपने स्टेटमेंट में बताया है कि मांगें पूरी किए जाने का आश्वासन मिलने के बाद और राज्य में बाढ़ और मुंबई में आर्टिकल 370 को लेकर जारी अलर्ट के बाद यह फैसला किया गया है। स्टेटमेंट में कहा गया है- 'आपको सूचित किया जाता है कि डीएमईआर के निदेशक डॉ टीपी लहाणे से मुलाकात के बाद, जिसमें उन्होंने हमें मौखिक और लिखित आश्वासन दिया है कि हमारी मांगों पर तेज कार्रवाई की जाएगी, साथ ही महाराष्ट्र के कई हिस्सों में बाढ़ और मुंबई में 15 अगस्त और आर्टिकल 370 हटाए जाने के चलते जारी अलर्ट के दौरान डॉक्टर होने की हमारी जिम्मेदारी के मद्देनजर जेजे मार्ड ब
पश्चिमी महाराष्ट्र में भारी बारिश से बाढ़, 16 की मौत, लाखों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया

पश्चिमी महाराष्ट्र में भारी बारिश से बाढ़, 16 की मौत, लाखों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया

मुंबई/पुणे : मुंबई के बाद अब भारी बारिश के कारण पश्चिम महाराष्ट्र बाढ़ का संकट झेल रहा है। पुणे, कोल्हापुर, सतारा, सांगली और सोलापुर बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। इन इलाकों में बाढ़ से जुड़े हादसों के कारण 16 लोगों की जान जा चुकी है। लाखों की संख्या में लोग प्रभावित हैं जिन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। नैशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (NDRF) के साथ-साथ भारतीय वायुसेना और नेवी राहतकार्य में जुटे हैं। पश्चिमी महाराष्ट्र के पांच जिले, कोल्हापुर, सांगली, सोलापुर, पुणे और सतारा बाढ़ की चपेट में हैं। लोगों के घर पानी में डूब गए हैं और अब तक 16 लोगों की मौत हो गई है। इन इलाकों से करीब 1,00,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है। सबसे ज्यादा नुकसान सांगली और कोल्हापुर जिलों को झेलना पड़ा है। बाढ़ में फंसे लोगों के लिए राहत और बचाव अभियान में एनडीआरएफ की 22 टीमों समे
छुट्टी पर नहीं किया विचार तो बॉस की कट गई पगार!

छुट्टी पर नहीं किया विचार तो बॉस की कट गई पगार!

मुंबई : निचले कर्मचारियों की छुट्टी पर फैसला न लेना बाबुओं को इस हद तक भारी पड़ेगा, यह शायद सोचा भी नहीं होगा। बीएमसी कर्मचारियों की छुट्टी पर फैसला न लेने वाले करीब 2,000 उच्च अधिकारियों की पगार काट ली गई। बीएमसी कमिश्नर प्रवीण परदेशी के आदेश के बाद यह फैसला लिया गया है। छुट्टियों पर फैसला लेने के बाद अगली पगार में उनकी रुकी सैलरी वापस दे दी जाएगी। अब तक केवल निचले स्तर के कर्मचारियों पर ही गाज गिरती थी। ये कर्मचारी अक्सर इस संदर्भ में आवाज उठाते थे। बीएमसी में काम करने वाले कर्मियों को छुट्टी लेने पर उसकी मंजूरी अपने ऊपर के बॉस से लेनी होती है। समय पर छुट्टी पर फैसला न होने से उन कर्मचारियों की पगार कट जाती है। ऐसे में, इनकी छुट्टियों पर फैसला न लेने वाले अधिकारियों की 10 प्रतिशत पगार रोक ली गई है। एक अधिकारी ने बताया कि जबसे पगार कटी है, तब से लगातार छुट्टियां मंजूर की जा रही हैं। गौर
समस्याओं पर नहीं दिया जा रहा है ध्यान, आज से रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल

समस्याओं पर नहीं दिया जा रहा है ध्यान, आज से रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल

मुंबई : रेजिडेंट डॉक्टरों की समस्याओं की राज्य सरकार की ओर से हो रही बार बार अनदेखी को देखते हुए डॉक्टरों की संस्था मार्ड ने राज्यव्यापी हड़ताल करने का फैसला लिया है। 7  अगस्त बुधवार से रेजिडेंट डॉक्टर हड़ताल पर जाएंगे। इसके अलावा, डॉक्टरों ने इस समय आपातकालीन चिकित्सा देखभाल बंद करने का फैसला किया है, जिसके कारण आम लोगों  को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। डॉक्टरों का कहना है कि लगातार पत्राचार के बावजूद, राज्य सरकार डॉक्टरों की समस्याओं की अनदेखी कर रही है। रेजिडेंट डॉक्टर ने सवाल उठाया है कि केवल वादों पर वह कब  तक भरोसा करे, सरकार की लगातार अनदेखी को देखते हुए अब उनके पास हड़ताल के अलावा अब कोई रास्ता नहीं बचा है। डॉक्टरों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगे पूरी  नहीं की जाती है तब उनकी हड़ताल जारी रहेगी। डॉक्टरों की हड़ताल में इस बार आपातकालीन सुविधा को भी बंद रखा जाएगा। डॉक्टरों का
कश्मीर-लद्दाख में रिसोर्ट बनाएगी महाराष्ट्र सरकार

कश्मीर-लद्दाख में रिसोर्ट बनाएगी महाराष्ट्र सरकार

मुंबई : राज्य के पर्यटन मंत्री जयकुमार रावल ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार कश्मीर और लद्दाख में रिसोर्ट बनाएगी। रावल ने कहा कि लक्षद्वीप में रिसोर्ट बनाने का प्रस्ताव है, लेकिन हमारी  पहली प्राथमिकता कश्मीर और लद्दाख होगी। रावल ने कहा कि जम्मू- कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद महाराष्ट्र पर्यटन विकास निगम कश्मीर और लद्दाख में जमीन की खरीद  करेगी। सरकार की योजना कश्मीर और लद्दाख में सबसे पहले रिसोर्ट शुरु करने की है। मंत्री ने कहा कि शुरुआत में जम्मू कश्मीर में दो रिसोर्ट शुरु करने की योजना है। यदि अच्छा  प्रतिसाद मिला तो अन्य जगह भी रिसोर्ट खोले जाएंगे। मंत्रालय में रावल ने पर्यटन पर्व कार्यक्रम का उद्घाटन किया। रावल ने बताया कि सरकारी कर्मचारियों को एमटीडीसी रिसॉर्ट में  5 दिन की बुकिंग पर 25 प्रतिशत की छूट मिलेगी।
कांग्रेस की गलती को पीएम और गृहमंत्री ने सुधारा :  सीएम फड़नवीस

कांग्रेस की गलती को पीएम और गृहमंत्री ने सुधारा : सीएम फड़नवीस

मुंबई : केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने जम्मू- कश्मीर से धारा 370 हटाकर जो ऐतिहासिक निर्णय लिया वह सराहनीय और प्रशंसनीय है। मंगलवार को महाजनादेश यात्रा के दौरान चंद्रपुर जिले में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए यह बात राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने कही। 'जहां हुए बलिदान मुखर्जी वो कश्मीर हमारा' के नारे के साथ अपने भाषण  की शुरुआत करते हुए सीए फड़नवीस ने कहा कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है, इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने अनुच्छेद 370 और 35ए को रद्द करके  दिखा दिया। इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए प्रधानमंत्री और गृहमंत्री का आभार। पिछली केंद्र की कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए सीएम फड़नवीस ने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा  की गई ऐतिहासिक गलती को दुरुस्त करने का कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने किया है। अब पूरे देश का एक साथ विकास होगा। इस