Wednesday, September 25metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

Author: metro-admin

मुंबई से होगा कांग्रेस का सफाया : मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस

मुंबई से होगा कांग्रेस का सफाया : मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस

मुंबई : आगामी विधानसभा चुनाव में मुंबई की 36 सीटों पर भाजपा जीत हासिल करेंगी। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के कारण राज्य ही नहीं पूरे देश का विकास हो रहा है। शुक्रवार को दादर स्थित वसंत स्मृति भवन, मुंबई भाजपा कार्यालय में आयोजित मुंबई भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष मंगल प्रभात लोढ़ा के कार्यभार नवसंकल्प समारोह कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह बात राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने कही। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई को सोने का अंडा समझने वाले विपक्ष ने इस शहर के लिए कुछ नहीं किया, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुए चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति मुंबई की जनता का विश्वास बढ़ा है। उसके बदले प्रधानमंत्री ने मुंबई को बहुत कुछ दिया है। मुख्यमंत्री फड़नवीस ने कहा कि पिछले 15 से 20 सालों में राज्य का जीतना विकास नहीं हुआ वो पिछले पांच वर्षोंमें सरकार ने किया है। मुंबई भाज
परिपक्व राजनीतिक व्यक्तित्व खो दिया : मुख्यमंत्री शीला दीक्षित

परिपक्व राजनीतिक व्यक्तित्व खो दिया : मुख्यमंत्री शीला दीक्षित

मुंबई : दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के निधन पर शोक प्रकट करते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने कहा कि उनके निधन से हमने कुशल सह्रदयी और परिपक्व राजनीतिक व्यक्तित्व को खो दिया था।मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि शीला दीक्षित ने लगातार तीन बार मुख्यमंत्री के रूप में कामकाज संभाला और दिल्ली का चेहरा-मोहरा बदलने के उनके परिश्रम की वजह से उन्हें जनता के मन में विशेष स्थान मिला। कुशल संगठन और प्रशासक के रूप में उनकी पहचान थी। महिलाओं की समस्याओं को लेकर उन्होंने विभिन्न स्तरों पर आवाज उठाई। विशेष रूप से संयुक्त राष्ट्र संघ में महिला संबंधी आयोग में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए उन्होंने महिलाओं की समस्याओं को विश्व के समक्ष प्रखरता से रखा। शरद पवार राष्ट्रवादी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार ने दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित क
ताज होटेल के पास इमारत में लगी आग, 1 की मौत, 1 घायल, कई और फंसे

ताज होटेल के पास इमारत में लगी आग, 1 की मौत, 1 घायल, कई और फंसे

मुंबई : मुंबई में एक बार फिर हाई प्रोफाइल इलाके की एक इमारत में आग लग गई है। कोलाबा स्थित मशहूर ताज महल होटेल के पास एक इमारत में रविवार दोपहर को आग लग गई है। सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं और बचावकार्य चलाया जा रहा है। ताजा जानकारी के मुताबिक घटना में एक शख्स की जान चली गई है और एक घायल है। आशंका है कि अभी कई लोग इमारत में फंसे हैं। करीब 14 लोगों को इमारत में से निकाला जा चुका है। कोलाबा में ताज महल होटेल के पास चर्चिल चैंबर बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर रविवार दोपहर 12:17 बजे आग लेवल-2 की लग गई। आग लगने के कारणों का पता अभी नहीं चल सका है। माना जा रहा है कि इमारत के अंदर अभी कई लोग फंसे हुए हैं। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है और एक घायल है। दमकल की गाड़ियां मौके पर हैं और राहत और बचावकार्य चलाया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक करीब 14 लोगों को इमारत में से निकाल
केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के भाई और सांसद रामचंद्र पासवान का निधन

केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के भाई और सांसद रामचंद्र पासवान का निधन

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के भाई और बिहार के समस्तीपुर से सांसद रामचंद्र पासवान का रविवार को निधन हो गया. वह बीते कुछ दिनों से दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती थे. उन्हें 11 जुलाई को दिल का दौरा पड़ा था. इसके बाद से ही उनका राम मनोहर लोहिया अस्पताल में इलाज चल रहा था. मिली जानकारी के अनुसार रामचंद्र पासवान ने 11 जुलाई को दिल्ली स्थित आवास पर रात में सीने में दर्द की शिकायत की थी. इसके बाद ही उन्हें दिल्ली के राममनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था. बता दें कि उन्हें बीते कुछ दिनों से वेंटिलेटर पर भी रखा गया था. केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने भी अस्पताल पहुंचकर उनका हाल-चाल लिया था. रामचंद्र पासवान ने बिहार के समस्तीपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार अशोक कुमार को एक लाख से ज्यादा वोटों से हराया था. रामचंद्र पासवान के निधन पर पीएम मोदी ने दुख व्य
मुंबई भाजपा का पदभार संभालेंगे मंगल प्रभात लोढ़ा

मुंबई भाजपा का पदभार संभालेंगे मंगल प्रभात लोढ़ा

मुंबई : मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस एवं भाजपा के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत दादा पाटिल की उपस्थिति में मुंबई प्रदेश भाजपा के नवनियुक्तअध्यक्ष मंगल प्रभात लोढ़ा शुक्रवार को अपना पदभार संभालेंगे। मुंबई भाजपा के दादर स्थित वसंत स्मृति भवन कार्यालय में 19 जुलाई को दोपहर 1 बजे होने वाला यह कार्यक्रम नव संकल्प सम्मेलन के रूप में आयोजित किया गया है। कई मंत्रियों, सांसदों, विधायकों व नगरसेवकों की उपस्थिति में होनेवाले इस आयोजन में बहुत बड़ी संक्या लोग उपस्थित रहेंगे। भाजपा के इस नव संकल्प सम्मेलन में उच्च शिक्षा मंत्री विनोद तावड़े, शिक्षा मंत्री आशीष शेलार, गृह निर्माण राज्यमंत्री योगेश सागर, महिला व बाल विकास राज्यमंत्री विद्या ठाकुर सहित उत्तर मुंबई के सांसद, गोपाल शेट्टी, उत्तर मध्य मुंबई की सांसद पूनम महाजन एवं उत्तर पूर्व मुंबई के सांसद मनोज कोटक भी लोढ़ा के मुंबई प्रदेश भाजपा के अध्यक्
मुंबई विश्वविद्यालय के 236 छात्रों को मिले 0 अंक

मुंबई विश्वविद्यालय के 236 छात्रों को मिले 0 अंक

मुंबई : मुंबई विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ डिस्टेंस एंड ओपन लर्निंग की प्रथम वर्ष की परीक्षा में शून्य अंक प्राप्त करने वाले सैकड़ों छात्रों के बारे में चौंकाने वाली जानकारी सामने आ रही है। बीए प्रथम वर्ष का परिणाम मंगलवार को घोषित किया गया। इस परिणाम में, 236 छात्रों ने विभिन्न विषयों में शून्य अंक प्राप्त किए। इसलिए, एक बार फिर से आइडल और विश्वविद्यालय परीक्षाओं के कार्यपद्धति पर सवाल खड़ा हो गया है। नतीजा उन छात्रों के लिए एक बहुत बड़ा झटका है, जो नौकरी के साथ साथ आनेवाले और भी परीक्षाओं की भी तैयारी कर रहे है। विश्वविद्यालय की इस लापरवाही के कारण छात्रों ने अब रिवैल्यूवेशन के लिए विश्वविद्यालय से शुल्क ना लेने की मांग की है। परिणाम 16 जुलाई को घोषित किया गया था अप्रैल-मई में 'आइडल' में बीए प्रथम वर्ष की परीक्षा के लिए सात हजार छात्रों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 5,909 छात्रों ने परीक
कांग्रेस के सामने राकांपा ने रखा फिफ्टी-फिफ्टी फॉर्मूला

कांग्रेस के सामने राकांपा ने रखा फिफ्टी-फिफ्टी फॉर्मूला

मुंबई : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर विपक्ष एकजुट होने की कवायद में है, लेकिन शरद पवार की पार्टी राकांपा ने मौके की नजाकत को भांपते हुए कांग्रेस के सामने फिफ्टी-फिफ्टी फॉर्मूला रख दिया है। विधानसभा चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर मुंबई में हुई बैठक में राकांपा ने साफ कर दिया है कि उसे कांग्रेस के बराबर सीटें चाहिए। ऐसे में सवाल उठता है कि ख्या राकांपा के फॉर्मूले पर कांग्रेस सहमत होगी। राकांपा के एक नेता ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि लोकसभा चुनाव के बाद परिस्थितियां बदल चुकी हैं। पिछले दो लोकसभा चुनावों में राकांपा ने कांग्रेस से बेहतर प्रदर्शन किया है। इस बार भी हम कांग्रेस से कम सीटों पर लड़कर उनसे ज्यादा सीटें जीतने में कामयाब रहे हैं। ऐसे में हमें कांग्रेस के बराबर विधानसभा सीटें मिलनी चाहिए। बता दें कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और राकांपा मिलकर चुनावी मैदान में उतरे थे। महाराष्
उत्तर-प्रदेश से महाराष्ट्र तक कर्मठ व जुझारू बीजेपी नेता के रूप में जाने जाते है अरविंद सिंह ‘दारा’

उत्तर-प्रदेश से महाराष्ट्र तक कर्मठ व जुझारू बीजेपी नेता के रूप में जाने जाते है अरविंद सिंह ‘दारा’

विनोद तिवारी नालासोपारा: विधानसभा चुनाव की नजदीकी देखते हुये नालासोपारा शहर में स्वघोषित विधायको की भरमार लग गयी है नगर सेवक का चुनाव भी ना जीत पाने व्यक्ति खुद को भावी आमदार लिख कर सोसल मीडिया पर प्रचार कर रहे है।लेकिन नालासोपारा विधानसभा 132 की जनता तय करेगी कि उनका नेता बनने के लिए काबिल कौन है ? रही बात अरविंद सिंह(दारा) का तो वो उत्तर भारतीय के चहिते है व उत्तर भारतीयों के सुख दुःख में खड़ा हो कर एक जिम्मेदार नागरिक का फर्ज भी निभाते है,जबकि अन्य नेता सिर्फ उत्तर भारतीय के वोट बैंक को जमा करने के लिए उन्हें गुमराह करते है जरूरत पड़ने पर दूर दूर तक नजर नहीं आते है नालासोपारा विधानसभा 132 में उत्तर भारतीय की संख्या अधिक है यहाँ बीजेपी से उत्तर भारतीय को सीट मिला तो जीत का नगाड़ा बजने से कोई रोक नहीं रोक पायेगा,नालासोपारा विधानसभा 132 बीजेपी का सीट भी सूझ बूझ से दिया गया तो ही बीजेपी
बीमा कंपनीयोंको शिवसेना का अल्टीमेटम

बीमा कंपनीयोंको शिवसेना का अल्टीमेटम

मुंबई : केंद्र और राज्य की सरकार की सहयोगी दल शिवसेना ने बीमा कंपनी के खिलाफ मोर्चा निकाला। बुधवार को शिवसेना पक्ष प्रमुख उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में बीकेसी में निकाले गए बीमा कंपनी के खिलाफ मोर्चे में शिवसेना के बड़ी संख्या में नेता और पदाधिकारी उपस्थित थे। इस दौरान मोर्चे को संबोधित करते हुए उद्धव ठाकरे ने फसल बीमा कंपनियों से किसानों को वक्त पर मुआवजा देने की बात करते हुए उन्हें 15 दिन का अल्टीमेटम दिया और कहा कि इस 15 दिन के भीतर अगर किसानों के खातों में मुआवजा जमा नहीं कराया गया, तो शिवसेना दोबारा बीमा कंपनी के खिलाफ अपने स्टाइल में तीव्र आंदोलन करेगी। इसके बाद शिवसेना पक्ष प्रमुख उद्धव ठाकरे भारती एक्सा इंसुरेंस कंपनी को पत्र लिखकर 15 दिन के भीतर किसानों को फसल बीमा की मुआवजा देने की मांग की है। बता दें कि राज्य में सूखाग्रस्त इलाकों में किसानों को बीमा कंपनियों से मुआवजा न मिलने के का
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेनापति के रूप में दादा को मिली जवाबदारी : मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेनापति के रूप में दादा को मिली जवाबदारी : मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस

मुंबई : भाजपा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में उपस्थित राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेनापति के रूप में मंत्री चंद्रकांत पाटिल की हुई नियुक्ति पर मुझे पूरा विश्वास है कि संगठन को मजबूती मिलेगी। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल की सराहना करते हुए सीएम फड़नवीस ने कहा कि दादा के लिए संगठन का कार्य कोई नया नहीं है। पिछले 25 वर्षों से वे संगठन का कार्य करते आ रहे हैं। राज्य में तहसील से लेकर जिला स्तर तक उन्हें संगठन की सारी जानकारियां हासिल हैं, जो पार्टी के बड़ा लाभ पहुंचाएगा। सीएम फड़नवीस ने कहा कि भाजपा देश की ऐसी पार्टी है, जिसमें एक साधारण कार्यकर्ता पार्टी का अध्यक्ष तक बन सकता है। साल 2014 के लोकसभा और विधानसभा चुनाव में पार्टी को मिली भारी जीत के बाद राज्य में हमारी सरकार बनने के बाद बीते साढ़े चार