कांग्रेस पार्टी के स्थापना दिवस पर मुंबई कांग्रेस की तरफ से विविध कार्यक्रमों का आयोजन
मुंबई : कांग्रेस पार्टी के स्थापना दिवस पर शुक्रवार को मुंबई कांग्रेस की तरफ से विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। बता दें कि 28 दिसंबर 1885 को कांग्रेस पार्टी की स्थापना हुई थी।
मुंबई कांग्रेस की विज्ञप्ति के मुताबिक स्थापना दिवस के अवसर पर शुक्रवार को सुबह 10 बजे मुंबई कांग्रेस मुख्यालय पर अध्यक्ष संजय निरुपम पार्टी का ध्वजारोहण करेंगे। उसके बाद ग्रांट रोड में ग्वालिया टैंक, अगस्त क्रांति मैदान के पास स्थिति तेजपाल हॉल में कांग्रेस नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई है। यह वही तेजपाल हॉल हे जहां 134 साल पहले कांग्रेस की स्थापना हुई थी।
शाम को सेंट आरनॉल्ड हाई स्कूल ग्राउंड, महाकाली रोड, अंधेरी में पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर सार्वजनिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसमें महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रभारी मल्लिकार्जुन खडगे प्रमुख अतिथि होंगे। विशेष अतिथि









