राजस्थान ले जाकर किया करता था रेप शादी का झांसा देकर अभिनेत्री से बलात्कार
मुंबई: ओशिवारा पुलिस स्टेशन में रेप और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है। मामला 26 वर्षीय एक मॉडल-अभिनेत्री ने एक अभिनेता पर दर्ज करवाया है। पीड़िता का आरोप है कि अभिनेता ने पहले बलात्कार किया, फिर जान से मारने की धमकी दी। आरोपी उसके साथ राजस्थान में दुष्कर्म किया करता था।
पीड़िता का आरोप है कि अभिनेता ने उसके साथ शादी का वादा किया। इसके बाद वह उसे दिल्ली में रहने वाले अपने परिवार से मिलाने ले गया। लेकिन, रास्ते में वह राजस्थान के अलवर के एक होटल में रुका और उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी। ओशिवारा पुलिस पीड़िता के बयान के बाद आरोपी अभिनेता के खिलाफ मामला दर्ज कर मेडिकल जांच करवाई। अब यह मामला आगे की जांच के लिए अलवर पुलिस को सौंप दिया गया है।
पीड़िता का बयान है कि वह और आरोपी मुंबई के एक कॉलेज में साथ पढ़ते थे। पढ़ाई खत्म होने के









