Wednesday, November 19metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

देश

अब कर्ज लुटा तो बैंकों को खुद करनी होगी फंडिंग,सरकारी बैंकों पर सरकार की सख्ती

अब कर्ज लुटा तो बैंकों को खुद करनी होगी फंडिंग,सरकारी बैंकों पर सरकार की सख्ती

नई दिल्ली केंद्र सरकार सरकारी बैंकों में 20 लाख करोड़ रुपये की यह आखिरी फंडिंग कर रही है। सरकार ने फैसला किया है कि प्रमुख सरकारी बैंकों को अब बेलआउट पैकेज नहीं दिया जाएगा। इस बारे में सोमवार को जानकारी देते हुए एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने कहा कि अब बुरे हालात में बैंकों को नॉन-कोर ऐसेट्स बेचकर और एक-दूसरे के साथ विलय करके अपने लिए फंड जुटाना होगा। भारत एशिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। देश के कुल 21 सरकारी बैंकों के पास देश के बैंकिंग सेक्टर की दो-तिहाई संपत्ति है।लेकिन दूसरी हकीकत यह भी है कि देश में फंसे कर्जों का 90 प्रतिशत हिस्सा इन्हीं सरकारी बैंकों का है। अक्टूबर 2017 में वित्त मंत्री अरुण जेटली ने सरकारी बैंकों को 21 लाख करोड़ रुपये का बेलआउट पैकेज देने का ऐलान किया था ताकि बैंकों को बैड लोन को राइट ऑफ करने में मदद मिल सके। 'अब और पुनर्पूंजीकरण नहीं' स्टेट बैंकिंग स
उर्वशी रौतेला के नाम पर अज्ञात शख्स ने किया होटल रूम बुक

उर्वशी रौतेला के नाम पर अज्ञात शख्स ने किया होटल रूम बुक

मुंबई, हाल ही में प्रदर्शित हुई फिल्म हेट स्टोरी 4 में मुख्य भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री उर्वशी रौतेला के नाम से होटल में कमरा बुक करने का मामला सामने आया है। एक अज्ञात शख्स ने बुकिंग के लिए उनके नाम का नकली आधार कार्ड इस्तेमाल किया था।उर्वशी ने बांद्रा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। किसी ने उर्वशी के नाम से बांद्रा के एक होटल में कमरे की ऑनलाइन बुकिंग कराई और प्रमाण के तौर पर आधार कार्ड का इस्तेमाल किया, जो उर्वशी के नाम से था। उर्वशी जब इसी होटल में आयोजित समारोह में हिस्सा लेने पहुंचीं तो होटल स्टाफ ने उनके नाम पर कमरा बुक होने की जानकारी दी। रौतेला के सचिव ने होटल में कमरा बुक किए जाने से इन्कार कर दिया। बुकिंग से जुड़े ब्योरे की जांच में नकली आधार कार्ड के इस्तेमाल का मामला सामने आया। उर्वशी ने सनी देओल के साथ फिल्म 'सिंह साहब द ग्रेट' से अपने करि

बरेली में पुत्र की मर्दानगी घटाने को बाप ने दीं दवाएं, बहू से किया दुष्कर्म

बरेली, मर्यादित रिश्तों में पनपी एक 'कलंक कथा बुधवार को परिवार परामर्श केंद्र पहुंची तो सुनकर पुलिस भी चकरा गई। दरअसल, मामला मुस्लिम परिवार से जुड़ा है, जहां ससुर की नीयत ही बहू पर खराब हो गई। पहले उसे वश में करने के लिए साजिशन अपने बेटे को मर्दानगी घटाने की दवाएं देने लगा। फिर बहू से दुष्कर्म कर डाला। किसी तरह हिम्मत जुटाकर पीडि़ता ने प्रतिकार किया है। वह हरहाल में कार्रवाई चाहती है। कानून में जो बनता है, उसके मुताबिक परिवार परामर्श केंद्र में सुनवाई शुरू हो गई है, लेकिन मामला शरई एतबार पर अटक गया है। इसलिए क्योंकि ससुर के दुष्कर्म का शिकार बनी महिला निकाह में नहीं रही। वह खारिज हो गया है। इस सूरत में वह दूसरी शादी तो कर सकती है लेकिन, पहले शौहर के पास किसी हाल में नहीं लौट सकती। पीडि़ता का निकाह बहेड़ी के एक गांव में किसान के लड़के से हुआ था। दोनों का एक बेटा है। 28 वर्षीय पीडि़ता
RTI में खुलासा, मुख्यमंत्री फडणवीस के कार्यालय में पी गई 3 करोड़ की चाय

RTI में खुलासा, मुख्यमंत्री फडणवीस के कार्यालय में पी गई 3 करोड़ की चाय

मुंबई महाराष्‍ट्र में मुख्‍यमंत्री सच‍िवालय अर्थात 'सीएमओ' ने साल 2017 में 3 करोड़ रुपये से अध‍िक की चाय पी डाली। इस बात का खुलासा आरटीआई की एक र‍िपोर्ट आने के बाद हुई है। आरटीआई के जरिए मिली इस जानकारी को मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष संजय निरुपम ने बुधवार को सबके सामने रखा। किया। उन्होंने मुख्यमंत्री कार्यालय से पूछा कि क्या 'सीएमओ' में सोने की चाय पी जाती है? शाम तक सीएमओ की तरफ से इस पर सफाई देते हुए कहा गया कि आरटीआई में दी गई जानकारी का गलत मतलब निकाला जा रहा है। पिछले सप्ताह बीजेपी नेता एकनाथ खडसे ने आरटीआई के जरिए मंत्रालय का चूहा घोटाला उजागर करके मुख्यमंत्री पर निशाना साधा था। अब मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष संजय निरुपम ने सीएमओ में चाय घोटाले का भंडाफोड़ किया है। उन्होंने आरटीआई के मिली जानकारी को मीडिया के सामने रखा। 3 करोड़ का चाय -नाश्‍ता आरटीआई र‍िपोर्ट में कहा गया है कि सीएमओ ने
गरीबों के लिए मुफ्त हैं मुंबई के कई बड़े अस्पताल

गरीबों के लिए मुफ्त हैं मुंबई के कई बड़े अस्पताल

मुंबई बॉम्बे अस्पताल, जसलोक, हिंदुजा, लीलावती और कोकिलाबेन जैसे कई बड़े अस्पतालों में गरीब मरीज मुफ्त में इलाज पा सकते हैं, लेकिन सरकार और चैरिटी कमिशन की ऐसी योजनाओं की जानकारी न होने की वजह से लोग इन अस्पतालों तक पहुंच ही नहीं पाते हैं। मुंबई में ऐसे 78 अस्पताल हैं, जिनमें आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए मुफ्त में और कुछ को किफायती शुल्क देकर इलाज मिलता है। राज्यभर में ऐसे 430 अस्पताल हैं। इनमें से अकेले मुंबई में 18 प्रतिशत हैं। इन अस्पतालों में गरीबों के लिए 20 प्रतिशत बेड आरक्षित रखे गए हैं। चैरिटी कमिशन से मिले आंकड़ों के अनुसार, 2006 से दिसंबर 2017 के बीच राज्यभर में 70,94,547 गरीब मरीजों को चैरिटी अस्पतालों में उपचार दिया गया है। पिछले साल राज्यभर के इन अस्पतालों में 3 लाख गरीब मरीजों ने इलाज लिया, जबकि मुंबई के 18 प्रतिशत चैरिटी अस्पतालों में पिछले 11 साल में सिर्फ 4,56,705 गरीब
विधायक निधि हुई दो करोड़, सौ-सौ हैंण्डपंप की भी मंजूरी

विधायक निधि हुई दो करोड़, सौ-सौ हैंण्डपंप की भी मंजूरी

लखनऊ, विधायक निधि सालाना डेढ़ करोड़ से बढ़ाकर अब दो करोड़ कर दी गई है। निधि को जीएसटी से भी मुक्त किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में मंगलवार को यह घोषणा की। उन्होंने शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के विधायकों को 100-100 अतिरिक्त हैंडपंप देने का एलान किया। पहले शहरी क्षेत्र के विधायकों को हैंडपंप नहीं मिलते थे। शहरी क्षेत्रों में दो हैंडपंप की जगह एक समरसिबल लगाए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि विधायक निधि में संशोधन की आवश्यकता है। यह बेहतर होगा कि विधायकों से प्रस्ताव लेकर उस पर कार्य कराये जाएं। एक तंत्र विकसित कर नोडल एजेंसी बनाकर यह कार्य हो। जब तक यह प्रक्रिया शुरू नहीं होती तब तक के लिए विधायक निधि की धनराशि बढ़ाई गई है। इसके पहले भाजपा सदस्य सुरेश श्रीवास्तव ने मांग रखी कि विधायकों को प्लॉट और आवास दिया जाए। इस पर सीएम योगी ने कहा कि हम लोगों को स्वयं की सुविधाओं के लि

दुधमुंहे बेटे को बेचने पर मां गिरफ्तार

लखनऊ पांच माह के मासूम को बेचने के आरोपी मां को बाजारखाला पुलिस ने उसके सहयोगी के साथ दबोच कर जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपी के पास से 30 हजार रुपये भी बरामद किए। वहीं, पुलिस बच्चा बरामद करने के साथ ही खरीदार दंपती की भी भूमिका की जांच कर रही है।पुराना हैदरगंज निवासी अनिल गुप्ता पत्नी पायल, बेटी मेघा (6) और पांच माह का बेटा ओम के साथ रहते हैं। अनिल के मुताबिक, बुधवार को पायल बेटे को लेकर कहीं चली गई। शाम को वापस आई तो उसके साथ बेटे को न देख उसने जानकारी ली। इसपर पायल अनिल पर ही बेटे को गायब करने का आरोप लगाने लगी। शनिवार को अनिल ने बाजारखाला थाने में बेटे को गायब करने की आशंका जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस पूछताछ में पायल ने अपना जुर्म कुबूल करते हुए बताया कि उसने पड़ोसी आशुतोष गुप्ता उर्फ आशू व उसकी बहन रुचि के साथ मिलकर फतेहपुर निवासी किशनबाबू और उसकी पत्नी को 60 हजार रुपये में ब
कैदियों को स्वदेश लाने के लिए 20 डॉक्टरों की टीम जा सकती है पाकिस्तान

कैदियों को स्वदेश लाने के लिए 20 डॉक्टरों की टीम जा सकती है पाकिस्तान

नई दिल्ली भारत और पाकिस्तान तनाव कम करने के लिए एक ऐसे प्रस्ताव पर बात कर रहे हैं जिसके तहत 20 डॉक्टरों की टीम पाकिस्तान जाएगी। डॉक्टर वहां जेलों में बंद भारतीय बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों और दिमागी रूप से बीमार कैदियों की जांच करेंगे। दोनों देशों के बीच इस पर आम राय बनने के बाद से ये कैदी स्वदेश वापसी का इंतजार कर रहे हैं। दोनों देशों में डॉक्टरों को वीजा देने को लेकर चर्चा चल रही है। हालांकि सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान सभी डॉक्टरों को वीजा देने को तैयार नहीं है। भारत ने तनाव कम करने के लिए इस मामले पर प्रयास तेज कर दिए हैं। इस बीच, दोनों देशों के राजनयिकों की ओर से परेशान किए जाने के आरोप भी लगाए गए हैं। भारत ने चार शर्तें रखी हैं, इसमें भारत के राजनयिकों को परेशान करने पर रोक लगाना, उच्चायुक्त अजय बिसारिया को इस्लामाबाद से बाहर जाने की अनुमति देना, इस्लामाबाद में भारतीय रेजिडेंशल कॉम
मुंबई में हुक्ला पार्लर पर पाबंदी का कानून बनाएगी सरकार

मुंबई में हुक्ला पार्लर पर पाबंदी का कानून बनाएगी सरकार

मुंबई मुंबई के हुक्का पार्लरों पर पाबंदी लगाने के लिए महाराष्ट्र सरकार जल्द ही कानून बनाएगी। विधान परिषद में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि हुक्का पार्लरों पर पाबंदी लगाने के लिए सरकार सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद कानून 2003 में संशोधन करेगी। सोमवार को कांग्रेस के संजय दत्त ने लोअर परेल स्थित कमला मिल में लगी आग का मामला उठाया। दत्त समेत अन्य सदस्यों ने पूरे मामले की न्यायिक जांच की मांग की। साथ ही राज्य में तेजी से बढ़ रहे हुक्का पार्लरों को बंद करने की मांग की। कांग्रेस के शरद रणपिसे का कहना था कि हुक्के में तरह-तरह के मादक पदार्थ मिलाए जाते हैं। हुक्के की लत से नई पीढ़ी बर्बाद हो रही है। इसे तत्काल बंद करना चाहिए। अन्य सदस्यों ने भी इस मांग का समर्थन किया। सदस्यों के उठाए सवालों पर मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि हुक्का पार्लरों के खिलाफ लगातार शिकायतें आ रही ह
मुंबई में प्‍लास्टिक और थर्माकोल बंद, आदेश रव‍िवार से लागू

मुंबई में प्‍लास्टिक और थर्माकोल बंद, आदेश रव‍िवार से लागू

मुंबई महाराष्ट्र सरकार ने पर्यावरण संरक्षण को देखते हुए बेहद अहम कदम उठाया है। सरकार ने प्लास्टिक और थर्माकोल के प्रयोग पर पूरी तरह से रोक लगा दिया है। यह आदेश रविवार से लागू हो जाएगा। इस बात का ऐलान पर्यावरण मंत्री रामदास कदम ने शुक्रवार को विधान मंडल के सदन में किया। आपको बता दें कि सरकार ने मुंबई के गटर-नालों को जाम होने का बड़ा कारा प्लास्टिक और थर्माकोल के उत्पाद हैं। बरसात के मौसम में इसकी वजह से नाले जाम होते हैं और जल भराव की समस्या सामने आती है। इसे देखते हुए सरकार ने इसकी बिक्री और इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। नियम के उल्लंघन पर 3 महीने की जेल प्रतिबंधित प्लास्टिक और थर्माकोल का उल्लंघन करने वालों को 3 महीने की जेल और 25 हजार रुपये तक जुर्माने की सजा हो सकती है। इस प्रस्ताव को मंत्रिमंडल ने पहले ही अपनी मंजूरी दे दी थी। पर्यावरण मंत्री रामदास कदम ने शुक्रवार को