प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेनापति के रूप में दादा को मिली जवाबदारी : मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस
मुंबई : भाजपा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में उपस्थित राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेनापति के रूप में मंत्री चंद्रकांत पाटिल की हुई नियुक्ति पर मुझे पूरा विश्वास है कि संगठन को मजबूती मिलेगी। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल की सराहना करते हुए सीएम फड़नवीस ने कहा कि दादा के लिए संगठन का कार्य कोई नया नहीं है। पिछले 25 वर्षों से वे संगठन का कार्य करते आ रहे हैं। राज्य में तहसील से लेकर जिला स्तर तक उन्हें संगठन की सारी जानकारियां हासिल हैं, जो पार्टी के बड़ा लाभ पहुंचाएगा। सीएम फड़नवीस ने कहा कि भाजपा देश की ऐसी पार्टी है, जिसमें एक साधारण कार्यकर्ता पार्टी का अध्यक्ष तक बन सकता है। साल 2014 के लोकसभा और विधानसभा चुनाव में पार्टी को मिली भारी जीत के बाद राज्य में हमारी सरकार बनने के बाद बीते साढ़े चार









