Friday, February 6metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

महाराष्ट्र

मुंबई: पी–दक्षिण विभाग में ₹20 करोड़ के पब्लिक फंड घोटाले का बड़ा पर्दाफाश !

मुंबई: पी–दक्षिण विभाग में ₹20 करोड़ के पब्लिक फंड घोटाले का बड़ा पर्दाफाश !

गोरगांव (पूर्व), मुंबई : मुंबई महानगरपालिका (BMC) के पी–दक्षिण विभाग अंतर्गत वार्ड क्रमांक 51 एवं 54 में वर्ष 2024 के दौरान स्वीकृत ₹20 करोड़ के पब्लिक फंड में हुए कथित महाघोटाले का आज सनसनीखेज खुलासा किया गया। इस संबंध में स्वराज शक्ति सेना की राष्ट्रीय अध्यक्ष करूणा धनंजय मुंडे एवं भ्रष्टाचार विरोधी मंच (अखिल भारतीय) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.बी. सिंह (वरिष्ठ पत्रकार) के तत्वावधान में बीएमसी के पी–दक्षिण विभाग कार्यालय, एस.बी. रोड, गोरेगांव (पूर्व) में एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। प्रेस कॉन्फ्रेंस में दस्तावेज़ी साक्ष्यों के साथ आरोप लगाया गया कि मनपा के कुछ भ्रष्ट अधिकारी, स्थानीय नेता और चुनिंदा ठेकेदारों की मिलीभगत से सड़क व ड्रेनेज जैसे बुनियादी विकास कार्य काग़ज़ों में दिखाकर करोड़ों रुपये का सार्वजनिक धन हड़प लिया गया, जबकि ज़मीनी स्तर पर कार्य या तो नाममात्र हुआ
वार्ड 38 में भाजपा नेता के ‘किट घोटाले’ पर विरोधी नेताओ हंसी का ठहाका… भाजपा से नाराज यहाँ की लाडली बहने

वार्ड 38 में भाजपा नेता के ‘किट घोटाले’ पर विरोधी नेताओ हंसी का ठहाका… भाजपा से नाराज यहाँ की लाडली बहने

भाजपा से इच्छुक उम्मीदवार अनन्या उबाले पर लगे आरोप मुंबई । जहां एक ओर भाजपा नेता शिवसेना यूबीटी के खिचड़ी घोटाले पर जमकर तंज कसती रही है, वहीं मुंबई महानगरपालिका चुनाव की आहट के बीच वार्ड क्रमांक 38 में उसी भाजपा के भीतर ऐसा ‘किट घोटाला’ सामने आया है कि विरोधी नेता ठहाके लगाते हुए कह रहे हैं—“इसे कहते हैं अपने पैर पर खुद कुल्हाड़ी मारना।” भाजपा को महाराष्ट्र विधानसभा, बिहार विधानसभा चुनावों में मिली जीत में महिलाओं का अच्छा प्रतिसाद मिला था तो आगामी बीएमसी चुनाव में भी लाड़ली बहनो को अपने पाले में लाने के फार्मूला को भाजपा यहां भी आजमाने गई, परंतु अब वही लाड़ली बहने भाजपा नेताओं के किट घोटाले से आग बबूला हो गई है । मामला भाजपा द्वारा हल्दी कुमकुम कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं को किट और साड़ियां बांटने से जुड़ा है, जिस पर अब स्थानीय महिलाओं ने गंभीर आरोप लगाए हैं और पूरे वार्ड मे
मालाड : फर्जी पुलिस कमिश्नर बनकर एक करोड़ रुपए की ठगी

मालाड : फर्जी पुलिस कमिश्नर बनकर एक करोड़ रुपए की ठगी

मुंबई। मालाड से अचानक लापता हुए एक गैस डीलर की सुरक्षित बरामदगी के बाद फर्जी पुलिस अधिकारियों द्वारा एक करोड़ रुपए की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। अगर पीड़ित सही सलामत पुलिस के हाथ नहीं लगता, तो शायद यह पूरी कहानी कभी उजागर नहीं हो पाती। मालाड पूर्व निवासी 39 वर्षीय राहुल गुप्ता भारत पेट्रोलियम गैस के बड़े डीलर हैं। वे 15 दिसंबर को बिना परिवार को बताए अचानक लापता हो गए थे। उनकी पत्नी ने दिंडोशी पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस जांच के दौरान 19 दिसंबर को राहुल को दहानू रेलवे स्टेशन से सुरक्षित बरामद किया गया। पूछताछ के दौरान राहुल ने जो आपबीती सुनाई, उसे सुनकर खुद पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए।राहुल ने पुलिस को बताया कि अप्पा पाड़ा इलाके में उनका गैस गोदाम है। प्रवीण खेडेकर नाम का एक व्यक्ति पिछले तीन-चार वर्षों से गणपति मंडल के लिए चंदा मांगने उनके पास आता था। कुछ म
मालाड पूर्व में भाजपा उत्तर पश्चिम जिला कार्यालय का उद्घाटन संपन्न

मालाड पूर्व में भाजपा उत्तर पश्चिम जिला कार्यालय का उद्घाटन संपन्न

मुंबई । मालाड पूर्व के मौर्या कंपाउंड, इस्लामिया बाजार, वेस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे सर्विस रोड पर भाजपा उत्तर पश्चिम जिला कार्यालय का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन भाजपा उत्तर पश्चिम जिला अध्यक्ष एवं पूर्व नगरसेवक ज्ञानमूर्ति शर्मा के नेतृत्व में हुआ। उद्घाटन समारोह में राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ आमदार व मुंबई भाजपा अध्यक्ष अमित साटम, आमदार राजहंस सिंह, आमदार सौ. विद्या ठाकुर, पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी, आचार्य पवन त्रिपाठी और श्री सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष व भाजपा उपाध्यक्ष सहित भाजपा के कई प्रमुख नेता भी इस अवसर पर मौजूद रहे। सभी अतिथियो का स्वागत ज्ञानमूर्ति शर्मा ने शाल, पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह भेंट कर किया। कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व नगरसेविका- संगीता ज्ञानमूर्ति शर्मा, उत्तर पश्चिम
10 दिवसीय गणेशोत्सव उत्सव की समाप्ति; चिकन, मटन और मछली के बाजारों में भारी भीड़…

10 दिवसीय गणेशोत्सव उत्सव की समाप्ति; चिकन, मटन और मछली के बाजारों में भारी भीड़…

ठाणे : अनंत चतुर्दशी के एक दिन बाद, जो 10 दिवसीय गणेशोत्सव उत्सव की समाप्ति का प्रतीक था, ठाणे में चिकन, मटन और मछली के बाजारों में भारी भीड़ देखी गई। अब श्रावण और गणेशोत्सव जैसे धार्मिक अनुष्ठान समाप्त होने के साथ, कई लोग जो मांसाहारी भोजन का सेवन करने से परहेज करते थे, अपने नियमित आहार पर लौट आए। इस वर्ष, अनंत चतुर्दशी शनिवार को पड़ी, और इसके तुरंत बाद रविवार होने से, परिवारों और दोस्तों के लिए समारोहों और दावतों की योजना बनाने का यह एक सही अवसर था। ठाणे भर में मांस की दुकानों में रविवार सुबह से ही ग्राहकों की संख्या में भारी वृद्धि देखी गई, जैसा कि बताया गया है गणेशोत्सव के दौरान, हम प्रति दिन केवल 15 से 20 मुर्गियां बेचते थे।लेकिन आज अकेले हमने 50 से 60 से अधिक बेचे हैं, जैसा कि बताया गया है, त्योहारों के दिनों में बिक्री बेहद कम थी, लेकिन अब दोगुनी हो गई है। एक स्थानीय मछली विक्रेता
समुद्र के पानी को मीठा करने को मनपा ने फिर से निकाला टेंडर

समुद्र के पानी को मीठा करने को मनपा ने फिर से निकाला टेंडर

मुंबई : बढ़ती लोकसंख्या के कारण आने वाले दिन में पानी की बड़ी समस्या होने वाली है। बारिश नहीं होने पर पानी की समस्या और बढ़ सकती है। पानी की समस्या से निपटने के लिए मनपा ने समुद्र के पानी को मीठा करने का निर्णय लगभग पांच साल पहले लिया था। मनपा ने समुद्र का पानी मीठा करने के लिए उसकी फिसबिल्टी रिपोर्ट भी तैयार की और टेंडर भी किया। इसी बीच राजनीतिक विवाद के चलते मनपा ने इस प्रोजेक्ट को ही ठंडे बस्ते में डाल दिया था। केंदीय मंत्री पीयूष गोयल के उत्तर मुंबई से सांसद चुने जाने के बाद इस प्रोजेक्ट की जरूरत को देखते हुए दोबारा इस प्रोजेक्ट को शुरू करने का निर्देश दिया। मनपा ने इसी के चलते समुद्र का पानी मीठा करने का दोबारा टेंडर प्रक्रिया शुरू की है। मनपा ने इस बार मनोरी की जगह वर्सोवा में समुद्र का पानी मीठा करने का प्लांट शुरू करने का निर्णय लिया है।बता दे कि मनपा ने वर्सोवा में समुद्र का पानी
मुंबई में गणेश मंडल के लिए सीमेंट कंक्रीट रोड पर गड्डा खोदा तो लगेगा 15 हजार दंड !

मुंबई में गणेश मंडल के लिए सीमेंट कंक्रीट रोड पर गड्डा खोदा तो लगेगा 15 हजार दंड !

मुंबई : मनपा प्रशासन ने गणेश मंडलों को मंडप बनाने के दौरान सीमेंट कंक्रीट रोड की खुदाई करने पर रोक लगाई है। मंडल को सीमेंट कंक्रीट रोड पर टीन के डिब्बे में मिट्टी भर कर मंडप बनाया जाए जिससे सड़क पर गड्ढे नहीं हों। मनपा प्रशासन ने इसी के चलते सीमेंट कंक्रीट रोड पर गड्डा खोदने पर लगने वाला दंड भी 2 हजार रुपए से बढ़ाकर 15 हजार रुपए प्रति गड्डा कर दिया।बता दें कि मनपा प्रशासन ने मुंबई में सड़क को गड्डा मुक्त करने के लिए बड़े पैमाने पर सीमेंट कंक्रीट करने का निर्णय लिया। मुंबई में आज मुख्य रास्ते छोड़कर अंदर की सड़कों को भी सीमेंट कंक्रीट किया जा रहा है। इन सड़कों पर दोबारा खुदाई न हो इसके लिए मनपा ने कठोर नियम बना रही है। मनपा ने गणेशोत्सव के दौरान सड़कों पर बनने वाले मंडपों को भी किसी तरह की खुदाई करने पर रोक लगाई है। मनपा प्रशासन ने गणेश मंडलों के लिए नई गाइड लाइन जारी करते हुए कहा है कि सी
नालासोपारा : आर्थिक तंगी से परेशान ओला चालक ने की खुदकुशी…

नालासोपारा : आर्थिक तंगी से परेशान ओला चालक ने की खुदकुशी…

नालासोपारा : ओला और उबर जैसे एग्रीगेटर्स से जुड़े चालकों की बदहाल स्थिति एक बार फिर सामने आई है। नालासोपारा में आर्थिक तंगी से परेशान एक ओला चालक ने अपने घर में जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना ने एक बार फिर इन कंपनियों द्वारा चालकों के कथित शोषण और कम किराये दरों के मुद्दे को गरमा दिया है। मृतक की पहचान नालासोपारा के विलालपाड़ा निवासी 48 वर्षीय सनोज सक्सेना के रूप में हुई है। सनोज अपनी पत्नी ललिता सक्सेना, दो बेटियों और एक बेटे के साथ रहते थे और ओला उबर से जुड़कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे। पेल्हार पुलिस स्टेशन क्षेत्र में हुई इस घटना की जानकारी उनके साथी चालक रोहित शुक्ला ने दी, जिन्होंने बताया कि सनोज लंबे समय से मानसिक तनाव में थे और अक्सर अपने खर्च पूरे न होने की बात करते थे। चालकों का आरोप है कि वे रोजाना 12-14 घंटे कड़ी मेहनत करते हैं, इसके बावजूद परिवार का पेट भर
मुंबई : मोबाइल फोन चोरी के अंतरराष्ट्रीय गिरोह का भंडाफोड़… विदेश तक कनेक्शन

मुंबई : मोबाइल फोन चोरी के अंतरराष्ट्रीय गिरोह का भंडाफोड़… विदेश तक कनेक्शन

मुंबई: मुंबई में मोबाइल चोरी के बढ़ते मामलों के बीच एक बड़े अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश हुआ है. जीआरपी ने कल्याण रेलवे स्टेशन से एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है जो देशभर से चोरी हुए मोबाइल फोन इकट्ठा कर मुंबई लाता था और फिर अपने साथियों को दे कर अलग-अलग जगहों पर भेजता था.यूपी का श्याम बनवाल मुंबई के नालासोपारा में रह कर मोबाइल चोरों का नेटवर्क चला रहा था. कल्याण रेलवे स्टेशन के पास मुंबई जीआरपी ने उसे गिरफ्तार किया तो कई राज खुले.मुंबई जीआरपी के पुलिस आयुक्त राकेश कला सागर ने कहा कि 2 जुलाई को हमने कल्याण स्टेशन के ज्यूरिडिक्शन से आरोपी को गिरफ्तार किया. पूछताछ के दौरान सामने आया कि यह एक रैकेट की तरह काम कर रहा था. ये लोग धार्मिक स्थलों और भीड़भाड़ वाली जगहों को टारगेट करते हैं. चोरी के फोन्स मुंबई लाकर यहां अपने नेटवर्क को सौंप दिए जाते हैं. अब तक 49 मोबाइल बरामद हुए हैं, जिनमें से 1
महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला… अवैध कत्लखानों के खिलाफ उठाया जाएगा ये कदम

महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला… अवैध कत्लखानों के खिलाफ उठाया जाएगा ये कदम

महाराष्ट्र : महाराष्ट्र में कत्लखानों के खिलाफ देवेंद्र फडणवीस सरकार बड़ा कदम उठाने की तैयारी में है. दरअसल, बदलापुर पश्चिम के दर्गा मोहल्ला क्षेत्र में 9 जून 2025 को पुलिस ने छापेमारी कर 510 किलो गोमांस और एक जीवित बछड़ा बरामद किया. यहां अवैध रूप से जानवरों की कटाई की जा रही थी. इस मामले में कैफ नामक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. इस आरोपी के खिलाफ पहले से ही इसी तरह के 12 आपराधिक मामले दर्ज हैं और फिलहाल वह हिरासत में है. मौजूदा कानून के तहत इस अपराध में पांच साल तक की सजा और जुर्माने का प्रावधान है. लेकिन विधानसभा में सरकार ने ऐलान किया है कि आगामी सत्र में कानून में संशोधन कर दुहराव करने वाले अपराधियों को 10 साल की सजा और भारी जुर्माना देने की सख्त व्यवस्था की जाएगी.विधानसभा में गुरुवार (17 जुलाई) को विधायक संजय उपाध्याय ने यह मुद्दा उठाया. उन्होंने सवाल किया कि 9 जून की घटना