आरएसएस प्रतिनिधियों से मुलाकात की खबरों को नेटफ्लिक्स ने फर्जी बताया.
मुंबई, नेटफ्लिक्स की वरिष्ठ अधिकारी सृष्टि बहल आर्या ने उनकी कंपनी से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रतिनिधियों की मुलाकात की खबरों को खारिज कर दिया। इस तरह की खबरें थीं कि आरएसएस सरकार की आलोचना करने वाली सामग्री पर नजर रखने के लिए नेटफ्लिक्स, अमेजॉन और अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्मों के साथ अनौपचारिक मुलाकातें कर रहा है। इस बारे में जब इंटरनेशनल ऑरिजिन फिल्म, इंडिया, नेटफ्लिक्स की निदेशक सृष्टि से पूछा गया तो उन्होंने इस खबर को फर्जी बताया। उन्होंने रविवार को संवाददाताओं से कहा, ''यह सही खबर नहीं है। ऐसी कोई मुलाकात नहीं हुई। यह फर्जी खबर है।'' वह स्टार के साथ आयोजित जियो मामी 21वें मुंबई फिल्मोत्सव में 'आर्टिस्टिक फ्रीडम: मैपिंग आउट द एंटरटेनमेंट स्टोरी' विषय पर आयोजित परिचर्चा को संबोधित कर रही थीं। इस परिचर्चा में अमेजॉन प्राइम की इंडियन ऑरिजिनल्स की प्रमुख अपर्णा पुरोहित, गायिका सोना मोहपात्र









