कांग्रेस के सामने राकांपा ने रखा फिफ्टी-फिफ्टी फॉर्मूला
मुंबई : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर विपक्ष एकजुट होने की कवायद में है, लेकिन शरद पवार की पार्टी राकांपा ने मौके की नजाकत को भांपते हुए कांग्रेस के सामने फिफ्टी-फिफ्टी फॉर्मूला रख दिया है। विधानसभा चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर मुंबई में हुई बैठक में राकांपा ने साफ कर दिया है कि उसे कांग्रेस के बराबर सीटें चाहिए। ऐसे में सवाल उठता है कि ख्या राकांपा के फॉर्मूले पर कांग्रेस सहमत होगी। राकांपा के एक नेता ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि लोकसभा चुनाव के बाद परिस्थितियां बदल चुकी हैं। पिछले दो लोकसभा चुनावों में राकांपा ने कांग्रेस से बेहतर प्रदर्शन किया है। इस बार भी हम कांग्रेस से कम सीटों पर लड़कर उनसे ज्यादा सीटें जीतने में कामयाब रहे हैं। ऐसे में हमें कांग्रेस के बराबर विधानसभा सीटें मिलनी चाहिए। बता दें कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और राकांपा मिलकर चुनावी मैदान में उतरे थे। महाराष्









