Monday, September 15metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

महाराष्ट्र

10 रुपए के चलते शराब के नशे में महिला की हत्या कर खाड़ी में फेंका, ३६ घंटो में रिक्शा चालक गिरफ्तार

10 रुपए के चलते शराब के नशे में महिला की हत्या कर खाड़ी में फेंका, ३६ घंटो में रिक्शा चालक गिरफ्तार

मुंबई :बांगुर नगर पुलिस ने एक रिक्शा चालक को 40 वर्षीय महिला की हत्या के मामले गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार २४/१/२०१९, के दिन शाम ५ बजे के दरमियान बांगुर पुलिस स्टेशन की हद्द में, गणेश घात,गोरेगाव पश्चिम मुंबई में खाड़ी के पास के कीचड़ में एक महिला बेहोश पड़ी है ऐसी सूचना बांगुर नगर के पुलिस ठाणे के अधिकारियों को मिली। सुचना मिलते ही बांगुर नगर पुलिस थाने के अधिकारी व थाने अमलदार घटना स्थल पर पहुंचे। उस जगह खाड़ी के कीचड़ में पुलिस अधिकारियों को एक महिला की लाश मिली जिसकी उम्र लगभग ४० वर्ष थी लेकिन महिला कौन है इसकी जानकारी पाने के लिए पुलिस अधिकारियों आस पास की जगह में छान बीन शुरू की। पुलिस को पता चला के यह महिला का नाम नूरी है। इसके बाद वारदात की जगह पर महिला की माँ पहुँची और उसने पुलिस को बताया के “यह मेरी बेटी है। इसका नाम नाज़्मा उर्फ़ नूरी नेक मुहम्मद खान उम्र ४० वर्ष है”। म
खुद को गुजरात का डीजीपी बताने के साथ ही सत्ता तथा प्रशासन में ऊपर तक पहुंच बताने वाले एक ठग

खुद को गुजरात का डीजीपी बताने के साथ ही सत्ता तथा प्रशासन में ऊपर तक पहुंच बताने वाले एक ठग

मुंबई/वडोदरा: खुद को गुजरात का डीजीपी बताने के साथ ही सत्ता तथा प्रशासन में ऊपर तक पहुंच बताने वाले एक ठग को रेप केस में गिरफ्तार किया गया है। क्राइम ब्रांच ने गुजरात के रहने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा अमित शाह के साथ में अपनी फर्जी तस्वीर दिखाकर लोगों से ठगी करता था। क्राइम ब्रांच यूनिट XI ने इंस्पेक्टर चिमाजी आधव और घाग की अगुवाई में आरोपी भूपेंद्र व्यास को वडोदरा से अरेस्ट करने के बाद उसे मलवानी पुलिस को सौंप दिया। रेप का आरोप लगाने वाली एक विधवा महिला है, जिसके अनुसार 2017 में व्यास ने शादी का झांसा देकर उसके साथ होटल में रेप किया था। पुलिस के अनुसार आरोपी हिस्ट्रीशीटर है और वह सत्ता तथा प्रशासन में ऊपर तक पहुंच बताकर पैसे ऐंठता था। पुलिस ने बताया कि आरोपी व्यास अपने 'शिकार' को टार्गेट करने के लिए एसयूवी में घूमता था। इंस्पेक्टर आधव ने बताया, '201
तानाशाह की तरह व्यवहार कर रहे हैं मोदी: अशोक चव्हाण

तानाशाह की तरह व्यवहार कर रहे हैं मोदी: अशोक चव्हाण

मुंबई: कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख अशोक चव्हाण ने शनिवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक तानाशाह की तरह बर्ताव कर रहे हैं और सत्तारूढ़ बीजेपी अपने राजनीतिक फायदे के लिए सामाजिक अशांति पैदा करने की कोशिश कर रही है। देश के 70वें गणतंत्र दिवस के मौके पर यहां कांग्रेस कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए चव्हाण ने आरोप लगाया कि बीजेपी संविधान को कुचल रही है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से एकजुट होने और संविधान को बचाने के लिए बीजेपी के नेतृत्व वाली सरकार को हटाए जाने का आह्वान किया।  चव्हाण ने कहा, ‘प्रधानमंत्री मोदी एक तानाशाह की तरह बर्ताव कर रहे हैं। सत्तारूढ़ पार्टी राजनीतिक फायदे के लिए सामाजिक अशांति पैदा करने की कोशिश कर रही है।’ उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार के सत्ता में आने के बाद से दलितों, अल्पसंख्यकों के ख
बॉम्बे हाई कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार की यह कहकर काफी खिंचाई की है कि वह काफी ‘असंवेदनशील’ है,

बॉम्बे हाई कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार की यह कहकर काफी खिंचाई की है कि वह काफी ‘असंवेदनशील’ है,

मुंबई: बॉम्बे हाई कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार की यह कहकर काफी खिंचाई की है कि वह काफी 'असंवेदनशील' है, क्योंकि वह अप्रैल 2014 में हुए कुख्यात शक्ति मिल्स गैंगरेप के दोषियों को दी गई फांसी की सजा की पुष्टि करने के लिए शीघ्र सुनवाई करने में विफल रही है। न्यायाधीश एएस ओक और न्यायाधीश एएस गडकरी ने ट्रॉयल कोर्ट से पहले ही फास्ट ट्रैक कोर्ट ने आरोपियों को दोषी करार दे दिया था। लेकिन जून 2014 में महाराष्ट्र सरकार ने याचिका दायर करते हुए दोषियों को दी गई फांसी की सजा की हाई कोर्ट से पुष्टि कराने को कहा था। लेकिन इस मामले की सुनवाई तेजी से नहीं हो पा रही है। उसके बाद सुनवाई दिसंबर 2014 में हुई और फिर इस साल जनवरी में हुई, यानी चार साल बाद। कोर्ट ने कहा कि 'यह महत्वपूर्ण मामले हैं और हम नहीं जानते कि इतने महत्वपूर्ण मामलों में सरकार की असंवेदनशीलता पर क्या कहा जाए। क्या यह सरकार की ड्यूटी नहीं है कि व
खड़ी हुई कार में आग लगने से 15 कारें आई चपेट में

खड़ी हुई कार में आग लगने से 15 कारें आई चपेट में

मुंबई: मुंबई के पास वसई इलाके में रविवार तड़के खड़ी हुई एक कार में आग गई गई. इसके बाद आग ने वहां पास में खड़ी 15 और कारों को अपनी जद में ले लिया और तेजी से पूरे इलाके में फैल गई. घटना वसई के मालाजी पाड़ा क्षेत्र की है. हालांकि, अभी आग पर काबू पा लिया गया है. लेकिन फायर ब्रिगेड की गाड़ियां अभी भी मौके पर मौजूद हैं. घटना में किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं है.
केंद्रीय मंत्री नितीन गडकरी ने स्वीकार किया कि ठाणे-वसई मार्ग के पहले चरण की मंजूरी

केंद्रीय मंत्री नितीन गडकरी ने स्वीकार किया कि ठाणे-वसई मार्ग के पहले चरण की मंजूरी

मुंबई, केंद्रीय मंत्री नितीन गडकरी ने स्वीकार किया कि ठाणे-वसई मार्ग के पहले चरण की मंजूरी शिवसेना सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे के प्रयास का फल है। इस मार्ग के लिए १,२०० करोड़ रुपए की मंजूरी दी गई है और ५२५ करोड़ रुपए की निधि उपलब्ध गई है। महाराष्ट्र में पांच लाख करोड़ रुपए की सड़क यातायात संंबंधित काम शुरू हैं, ऐसा दावा गडकरी ने किया। ठाणे महापालिका ने जल यातायात के लिए सुंदर व उत्तम प्रारूप तैयार किया है। जल्द ही इस यातायात का भूमिपूजन होगा, ऐसा विश्वास गडकरी ने व्यक्त किया। सड़क विकास के क्षेत्र में महाराष्ट्र देश का सबसे अग्रणी राज्य है। २०१४ तक महाराष्ट्र में केवल ५ हजार किमी लंबे राष्ट्रीय महामार्ग थे। २०१४ से २०१९ के दरम्यान नए सिरे से २० हजार किमी लंबे रास्ते मंजूर हुए है, जिसमें से ७ हजार किमी लंबे महामार्ग के काम पूर्ण हुए हैं, ऐसा दावा गडकरी ने किया।
3 साल की सजा काटने के बाद सभी को कोर्ट ने किया बाइज्जत बरी

3 साल की सजा काटने के बाद सभी को कोर्ट ने किया बाइज्जत बरी

मुंबई, मुंबई के एक प्रतिष्ठित स्कूल में चौथी क्लास में पढ़ने वाली बच्ची के साथ कथित तौर पर रेप के आरोप में तीन टीचर्स और उनकी एक महिला सहयोगी को तीन साल जेल में काटना पड़ा। तीनों आरोपियों को कोर्ट ने यह कहते हुए बरी कर दिया कि उनकी मेडिकल रिपोर्ट में रेप की पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस के अनुसार यह केस 22 नवंबर 2015 का है, जब चौथी क्लास में पढ़ने वाली 9 साल की बच्ची की मां ने मीरा रोड पुलिस स्टेशन में स्कूल के टीचर संजय पाटिल (46), नीलेश भोइर (23), जितेन्द्र जाधव (27) तथा उषा टूपे के खिलाफ यौन उत्पीड़न का केस दर्ज कराया। तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया था और वे तबसे ही जेल में थे। आरोपी टीचर्स पर एक साल तक बच्ची के रेप का आरोप था। महिला अटेंडेंट पर आरोप था कि वह बच्ची को लेकर स्कूल के दूसरे फ्लोर पर जाती थी, जहां उसके साथ दुष्कर्म होता था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को
रवि पुजारी गैंग के सबसे बड़े खबरी को मुंबई क्राइम ब्रांच ने कर्नाटक से किया गिरफ्तार

रवि पुजारी गैंग के सबसे बड़े खबरी को मुंबई क्राइम ब्रांच ने कर्नाटक से किया गिरफ्तार

मुंबई: मुंबई क्राइम ब्रांच के हफ्ता निरोधक प्रकोष्ठ ने डॉन रवि पुजारी के सबसे बड़े खबरी आकाश शेट्टी को कर्नाटक से गिरफ्तार किया है। पिछले करीब एक सप्ताह से सीनियर इंस्पेक्टर अजय सावंत, सचिन कदम की दो टीमें मेंगलुरु में थीं। उसे वहां शादी की एक पार्टी से पकड़ा गया और मुंबई लाया गया। उसका नाम 15 जनवरी को गिरफ्तार विलियम रॉड्रिग्स से पूछताछ में सामने आया था। क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी का कहना है कि आकाश शेट्टी मूल रूप से गोरेगांव का रहने वाला है। उसका पारिवारिक होटल का बिजनेस मेंगलुरु में भी है। चार साल पहले उसके पिता की मौत हो गई, तो वह कर्नाटक शिफ्ट हो गया। वहां वह अपने एक परिचित के जरिए रवि पुजारी के संपर्क में आया और फिर उसके लिए काम करने लगा। उसी परिचित ने उसकी विलियम रॉड्रिग्स से भी मुलाकात करवाई। विलियम को साल 2017 में गोरेगांव पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उस दौरान उसे जमानत से बाहर नि
सरकार ने ठाकरे स्मारक के लिए अनुदान को सही बताया

सरकार ने ठाकरे स्मारक के लिए अनुदान को सही बताया

मुंबई : प्रस्तावित बाल ठाकरे स्मारक के लिए 100 करोड़ रुपये आवंटित करने के अपने फैसले को उचित ठहराते हुए महाराष्ट्र सरकार ने बृहस्पतिवार को मुंबई उच्च न्यायालय से कहा कि किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति के स्मारक के लिए जमीन आवंटित करने या धन देने का उसे विवेकाधिकार है और इस पर अदालत में सवाल नहीं खड़ा किया जा सकता। सरकार ने मुख्य न्यायाधीश एन.एच.पाटील और न्यायमूर्ति एन.एम.जामदार की खंडपीठ के समक्ष यह दलील रखी। पीठ मध्य मुंबई स्थित मेयर के बंगले को शिवसेना संस्थापक बाल ठाकरे के स्मारक में बदलने के राज्य सरकार के फैसले को चुनौती देने वाली दो याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी। सामाजिक कार्यकर्ता भगवानजी रयानी और एनजीओ जन मुक्ति मोर्चा ने अप्रैल 2017 में याचिकाएं दाखिल की थीं। तभी सरकार ने स्मारक की स्थापना का प्रस्ताव रखा था। गुरुवार को जब सुनवाई के लिए याचिकाएं आईं, तो याचिकाकर्ता प्रदीप हवनुर और उदय वा
अदालत का ‘मणिकर्णिका’ के प्रदर्शन पर रोक से इनकार

अदालत का ‘मणिकर्णिका’ के प्रदर्शन पर रोक से इनकार

मुंबई : मुंबई उच्च न्यायालय ने 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' के प्रदर्शन पर रोक लगाने से बृहस्पतिवार को इनकार कर दिया। फिल्म में ऐतिहासिक तथ्यों को गलत रूप से चित्रित किए जाने का दावा करते हुए वकील विवेक तांबले ने इसके प्रदर्शन पर रोक लगाने का अनुरोध किया था। लेकिन अदालत ने उन्हें कोई राहत देने से इनकार कर दिया। तांबले का दावा है कि वह झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के परिवार में पांचवीं पीढ़ी के सदस्य हैं। तांबले ने इसी हफ्ते उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। उनका दावा है कि कंगना रनौत अभिनीत इस फिल्म में कई ऐतिहासिक तथ्य गलत हैं। याचिकाकर्ता के अनुसार, फिल्म में बताया गया है कि झांसी की रानी का जन्म 1828 में हुआ था, जबकि उनका जन्म वास्तव में 1835 में हुआ था। फिल्म के निर्माताओं ने याचिका का विरोध किया और कहा कि जन्म वर्ष इतिहासकारों ने बताया था। केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी)