महाराष्ट्र के ठाणे में 16 साल की लड़की ने बच्ची का किया मर्डर
बच्ची की मां ने आरोपी लड़की को किसी बात पर डांटा था
ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे में एक 16 वर्षीय लड़की ने पड़ोस में रहने वाली महिला की दो साल की बेटी की जान ले ली। लड़की महिला द्वारा डांटे जाने से नाराज थी और बदला लेने के लिए उसने इस घटना को अंजाम दिया। आरोपी लड़की दसवीं क्लास की स्टूडेंट है। इंस्पेक्टर अजय वसावे ने बताया कि यह घटना ठाणे के तुलाई गांव में हुई है। शनिवार को अचानक दो वर्षीय बच्ची मनिष्का अपने घर के पास से खेलते हुए गायब हो गई। वसावे ने बताया कि परिवारवालों की सूचना पर पुलिस और पड़ोसियों ने आसपास बच्ची को खोजना शुरू कर दिया। बच्ची के परिवार ने पड़ोस में रहने वाली 16 वर्षीय लड़की पर शक जताया जिसके बाद उसके घर की तलाशी ली गई। तलाशी में पुलिस को बच्ची का शव बरामद हुआ, जो आरोपी लड़की ने अपने घर में छुपा रखा था। पुलिस ने बताया कि लड़की ने बच्ची का गला दबाकर उसकी हत्या की है।
दरअसल









