Thursday, January 1metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

मुंबई

दिन में 8 घंटे के बजाय 12 घंटे खुले रहेंगे मुंबई के उद्यान

दिन में 8 घंटे के बजाय 12 घंटे खुले रहेंगे मुंबई के उद्यान

मुंबई: मुंबईकरों का दिल गार्डन-गार्डन हो गया है। अब मुंबई में सभी गार्डंस 8 घंटे के बजाय 12 घंटे खुले रहेंगे। बीएमसी कमिश्नर अजय मेहता की मंजूरी के साथ ही सोमवार से यह फैसला लागू हो जाएगा। विधायक सरदार तारा सिंह सहित कई नागरिक संगठन काफी समय से यह मांग कर रहे थे। मुंबई में करीब 750 गार्डंस में समय के नए बोर्ड लगाए जाएंगे। गौरतलब है कि कुछ सप्ताह पहले यह प्रस्ताव कमिश्नर के पास भेजा गया था, जिसे अब मंजूरी मिली है। आदित्य का प्रस्ताव ठंडे बस्ते में: युवा सेना अध्यक्ष आदित्य ठाकरे नाइट लाइफ की पहल को आगे बढ़ाने के लिए गार्डंस को 11 बजे तक खुले रखने की मांग कर रहे थे। दरअसल, कॉर्पोरेट ऑफिसों से लेट छूटने वाले बहुत से कर्मचारियों की भी यह मांग थी। सुरक्षा कारणों से यह प्रस्ता‌व मान्य नहीं किया गया है। अधिक समय तक खुले रखे जाने का फैसला स्वागतयोग्य है। यह देर से लिया गया, लेकिन सही फैसला है। इ
यस बैंक पर रिजर्व बैंक की कार्रवाई

यस बैंक पर रिजर्व बैंक की कार्रवाई

मुंबई : शेयर बाजार में शुक्रवार को भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। सेंसेक्स ने एक वक्त अचानक 1500 से ज्यादा अंकों का गोता लगा दिया। एक और ब्लैक फ्राइडे की आशंका ने निवेशकों की धड़कनें थाम दीं। राहत की बात यह रही कि बाजार जितनी तेजी से गिरा, उतनी ही तेजी से संभला भी। सेंसेक्स 279.62 अंक (0.75 प्रतिशत) और निफ्टी 91.25 अंक (0.81 प्रतिशत) टूटे। सेंसेक्स 37 हजार अंकों से नीचे बंद हुआ। गिरावट का मुख्य कारण यस बैंक के सीईओ राणा कपूर के खिलाफ रिजर्व बैंक की सख्ती मानी जा रही है। आरबीआई ने राणा को 31 जनवरी, 2019 तक पद पर बने रहने की इजाजत दी है, लेकिन यस बैंक को 4 महीने के भीतर उनका उत्तराधिकारी चुनने का आदेश दिया है। यस बैंक को झटका यस बैंक के सीईओ राणा कपूर का कार्यकाल समय से पहले खत्म करने के आरबीआई के फैसले का बैंक के शेयरों पर काफी असर पड़ा है। लिस्टिंग के बाद से यस बैंक के शेयरों में यह सबसे
शादी का झांसा देकर मुंबई की एक्ट्रेस संग अलवर में रेप, दर्ज हुआ केस

शादी का झांसा देकर मुंबई की एक्ट्रेस संग अलवर में रेप, दर्ज हुआ केस

मुंबई. राजस्थान के अलवर के नीमराणा में मुंबई की एक एक्ट्रेस ने एक 25 वर्षीय युवक पर शादी का झांसा देकर रेप करने का केस दर्ज करवाया है। अभिनेत्री ने मुंबई के ओशीवारा पुलिस स्टेशन में युवक के खिलाफ जीरो एफआईआर में रेप का केस दर्ज कराया, जिसके बाद इसे अलवर पुलिस को सौंप दिया गया है। अपनी शिकायत में अभिनेत्री ने बताया कि उसकी युवक से मुलाकात साल 2014 में मुंबई मे हुई थी, जब वो कॉलेज में साथ पढ़ रहे थे। इसके बाद सोशल मीडिया के जरिये दोनों की दोबारा बातचीत शुरू हुई। बात करते-करते दोनों की दोस्ती गहरी हो गई जिसके बाद उन्होंने मिलने का फैसला लिया। युवक से मिलने के लिए अभिनेत्री अगस्त में मुंबई से दिल्ली आई। दिल्ली आने पर युवक ने अभिनेत्री की मुलाकात अपने परिवार से कराई। इसके बाद दोनों ने राजस्थान के नीमराना जाने का तय किया। अभिनेत्री का आरोप है कि युवक ने 4 सितंबर को अलवर के नीमराना में उसका रेप क
महाराष्ट्र के हिंगोली में ट्रक और एसयूवी में टक्कर, 6 यात्रियों की मौत

महाराष्ट्र के हिंगोली में ट्रक और एसयूवी में टक्कर, 6 यात्रियों की मौत

मुंबई. महाराष्ट्र के हिंगोली में शुक्रवार तड़के एक ट्रक और टाटा सूमो के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को हिंगोली के सरकारी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। जहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है। ऐसे हुई दुर्घटना: पुलिस के मुताबिक, दोनों गाड़ियां एक ही दिशा में जा रही थी इसी दौरान टाटा सूमो (MH 37 V 2444) की साइड से ट्रक से टक्कर हो गई। दुर्घटना के शिकार हुए सभी 6 लोग वाशिम जिले के रहने वाले शिवसेना कार्यकर्ता थे। ये एक निजी कार्यक्रम में शामिल होकर अपने घर लौट रहे थे।

पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, दो गिरफ्तार

वसई : वसई-पश्चिम के पांचूबंदर गांव में आपसी रंजिश के चलते जवाहिर साहनी बर्मा (34) नामक युवक पर दो आरोपियों जनार्दन साहनी व संजीव साहनी ने पत्थरों और बीयर की बोतल से हमला कर दिया। उसे अस्पताल ले जाया गया, गंभीर जख्मी होने से उसे मुंबई रेफर किया गया, जहां ले जाते वक्त उसकी मौत हो गई। वसई पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
नकली किन्नर ने की छेड़छाड़

नकली किन्नर ने की छेड़छाड़

मुंबई : चारकोप पुलिस ने एक नकली किन्नर के खिलाफ छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज किया है। आरोप है कि उसने एक नाबालिग के साथ बदसलूकी की। इसके अलावा समता नगर पुलिस ने भी एक आरटीआई ऐक्टिविस्ट के खिलाफ नाबालिग से छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है।
तीन तलाक अध्यादेश के खिलाफ अदालत जाएगा मुस्लिम लॉ बोर्ड

तीन तलाक अध्यादेश के खिलाफ अदालत जाएगा मुस्लिम लॉ बोर्ड

मुंबई : अखिल भारतीय मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने तीन तलाक अध्यादेश को असंवैधानिक बताया और कहा कि वह उसके खिलाफ अदालत का दरवाजा खटखटाएगा। उलेमा कौंसिल के सचिव मौलाना मेहमूद दरियाबादी ने कहा कि, 'सरकार का मुस्लिम महिलाओं के साथ हमदर्दी जताना सिर्फ दिखावा है। तीन तलाक मामले में कहीं विरोध, कहीं स्वागत: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को तीन तलाक को दंडनीय अपराध बनाने वाले अध्यादेश को पास कर दिया। केंद्र सरकार के इस फैसले का मुस्लिम तबकों में कहीं स्वागत किया गया, तो कहीं विरोध किया गया। मुंबई में इस विधेयक के खिलाफ प्रदर्शन भी किया गया। इस्लामिक संस्था जामिया कादरिया अशरफिया ने बुधवार को इस अध्यादेश के खिलाफ प्रदर्शन किया। रजा अकादमी के अल्हाज मुहम्मद सईद नूरी और सुन्नी जमीतुल उलेमा के मौलाना फरीदुज्जमा भी विरोध प्रदर्शन में मौजूद थे। इन्होंने कहा कि यह अध्यादेश सुप्रीम कोर्ट की अवमानना है। वह
शिवसेना ने तीन तलाक की तरह राम मंदिर निर्माण पर भी अध्यादेश लाने की मांग मोदी सरकार से

शिवसेना ने तीन तलाक की तरह राम मंदिर निर्माण पर भी अध्यादेश लाने की मांग मोदी सरकार से

मुंबई : शिवसेना ने तीन तलाक की तरह राम मंदिर निर्माण पर भी अध्यादेश लाने की मांग मोदी सरकार से की है। पार्टी ने अपने मुखपत्र में लिखा है, ‘सरकार ने एक बार में तीन तलाक देने को अपराध बनाकर मुस्लिम महिलाओं के जीवन में आजादी की सुबह सुनिश्चित की है। अब अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का शंखनाद कर सत्ताधीशों को देखना चाहिए कि देश के हिंदुओं की जनभावना का भी सूर्योदय हो।’ शिवसेना ने कहा, ‘राम मंदिर पर अध्यादेश लाएं और हिंदुओं से किया गया कम से कम एक वचन पूर्ण करें।’ शिवसेना ने भाजपा से सवाल किया है कि केंद्र और उत्तर प्रदेश में आपकी पूर्ण बहुमत की सरकारें हैं, फिर भी प्रभु श्रीराम का वनवास क्यों समाप्त नहीं हो रहा.
40 साल पुरानी  इमारत को डीपी में बताया रिजर्व ओपन स्पेस मनपा ने ‘गायब’ कर दी 4 मंजिला इमारत

40 साल पुरानी इमारत को डीपी में बताया रिजर्व ओपन स्पेस मनपा ने ‘गायब’ कर दी 4 मंजिला इमारत

ठाणे, मुंबई मनपा के अधिकारियों का अजब कारनामा सामने आया है। मनपा अधिकारियों की लापरवाही के चलते करीब 40 साल पुरानी अरुण को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसायटी की इमारत को 1991 के डिवेलपमेंट प्लान (डीपी) में रिजर्व ओपन स्पेस दिखाया गया था। 27 साल बाद भी सोसाइटी के सदस्य न्याय के लिए भटक रहे हैं। खास बात यह है कि इस इमारत में रहने वाले ज्यादातर वरिष्ठ नागरिक हैं। कहीं से न्याय न मिलता देख अब इन्होंने मुंबई उच्च न्यायालय में गुहार लगाई है। यहां रहने वालों ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से भी दखल की मांग की है। सोसायटी के सदस्य पिछले 11 साल से मनपा के वरिष्ठ अधिकारियों सहित नगर विकास विभाग तक के चक्कर काट चुके हैं। इमारत में रहने वालो का आरोप है कि मनपा के भ्रष्ट अधिकारियों की गलती का खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ा रहा है। फिर अटकाया दयानंद पाठक के मुताबिक, जब डीपी नगर विकास विभाग के पास अनुमोदन के लिए भेजा
बालसुधार गृह ले जाते वक्त नाबालिग बारबाला फरार

बालसुधार गृह ले जाते वक्त नाबालिग बारबाला फरार

भिवंडी : बांग्लादेश निवासी एक नाबालिग बारबाला को भिवंडी के बाल न्यायालय में पेश किया गया। जब उसे वालीव स्थित बालसुधार गृह ले जाया जा रहा था, तो भिवंडी के एसटी स्टैंड के पास वह बालसुधार गृह की महिला अधीक्षक को चकमा देकर फरार हो गई।