आरे को बचाने सामने आए आदित्य ठाकरे, सीएम को चुनौती
मुंबई : आरे की हरियाली बचाने के लिए शिवसेना के युवा नेता आदित्य ठाकरे मैदान में कूद पड़े हैं। उन्होंने सीधे-सीधे मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को चुनौती दी है। उनका कहना है कि आरे को हाथ लगाया तो सहन नहीं करेंगे। मंगलवार को पत्रकारों से बात करते हुए आदित्य ठाकरे ने आरे में मेट्रो-3 का कारशेड बनाने का विरोध किया। इस मौके पर उन्होंने आरे कॉलोनी व आसपास रहने वाले वन्य जीवों के अस्तित्व पर प्रजेंटेशन भी दिया। लेकिन उन्होंने यह भी साफ किया कि उनका मेट्रो का विरोध नहीं है। आदित्य ने सवाल उठाया कि विशेषज्ञों की दी रिपोर्ट को रद्द कर एमएमआरसीएल क्या देश का पर्यावरण मंत्रालय चला रहा है। मेट्रो हम सभी को चाहिए, लेकिन एमएमआरडीए की यह जो दादागीरी और मनमानी चल रही है, वह सही नहीं है। आरे को हाथ लगाया गया, तो हम सहन नहीं करेंगे। वहां की हरियाली खत्म कर मुंबई को नष्ट नहीं होने देंगे। उन्होंने सरकार और एमएम









