मुंबई में 1993 बम ब्लास्ट का संदिग्ध दुबई में पकड़ा गया, जल्द लाया जाएगा भारत
मुंबई : मुंबई में 1993 में हुए बम ब्लास्ट में विस्फोटक को ट्रांसपोर्ट करने के आरोपी 51 साल के भगोड़े अबु बकर को सऊदी अरब में हिरासत में लिया गया है। भारतीय सुरक्षा एजेंसियों से मिले इनपुट की मदद से आरोपी को पकड़ा गया है जिसे जल्द ही भारत में लाया जाएगा। सेंट्रल मुंबई निवासी अबु बकर अब्दुल गफूर ने ब्लास्ट से पहले पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में कथित रूप से कई लोगों के साथ मिलकर विस्फोटकों और हथियारों की ट्रेनिंग ली थी।
एक सूत्र ने बताया, 'उसे बम ब्लास्ट केस में कभी गिरफ्तार नहीं किया गया।' सूत्रों के मुताबिक, अबु बकर का नाम जांच के दौरान और दूसरे आरोपियों के बयानों से हटा दिया गया था। इसी के चलते सीबीआई ने नवंबर 1997 में रेड कॉर्नर नोटिस जारी की थी। इंटरपोल नोटिस ने देश-दुनिया की सुरक्षा एजेंसियों को आरोपी के बारे में अलर्ट कर दिया था और आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए आदेश दिया गया था।









