भिवंडी: प्लास्टिक फेकने के कारण बढ़ रहा है कैंसर का खतरा
भिवंडी: लोकसभा में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव रखते हुए सांसद कपिल पाटील ने कहा कि भारत में हर दिन लगभग एक ट्रक प्लास्टिक-कचरा समुद्र में फेंका जाता है। प्लास्टिक के छोटे टुकड़ों को मछलियां खा लेती हैं। ध्यानाकर्षण प्रस्ताव रखते हुए सांसद पाटील ने ऐसी मछलियों के सेवन के कारण मनुष्य में कैंसर के खतरे की चेतावनी की ओर इशारा किया। उन्होंने इस संबंध में जागरूकता बढ़ाने के लिए तत्काल कदम उठाने की मांग की। लोकसभा में सांसद कपिल पाटील ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में हिंद महासागर में हर मिनट में लगभग एक ट्रक प्लास्टिक कचरा डंप किया जाता है। प्लास्टिक में इथेनॉल ऑक्साइड, जाइलीन, बेंजिल जैसे रासायनिक टॉक्सिन होते हैं। समुद्र में प्लास्टिक के छोटे-छोटे टुकड़े मछलियां खा जाती हैं। यह मछलियों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। ऐसी मछलियों के सेवन से इंसानों को कैंसर का खतरा होता है। ऐसा निष्कर्ष निकाला गया है| इ