
राशिफल 25 दिसंबर 2017
मेष – आज आपकी यात्रा लाभप्रद रहेगी। सामाजिक क्षेत्र में आपको प्रशंसा मिलेगी। दोस्तों से मुलाकात हो सकती है और उनका सहयोग मिलेगा। वाणी पर संयम रखें। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। दांपत्यजीवन में सुख और संतोष का अनुभव होगा।
वृषभ – वाणी पर संयम रखें। सामाजिक क्षेत्र में आप के कार्य की प्रशंसा होगी। वाहनसुख मिलेगा। घर और दांपत्यजीवन में आनंद छाया रहेगा। किसी पैतृक सम्पत्ति से धनलाभ हो सकता है। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। आप व्यापार के कार्य में व्यस्त रहेंगे और व्यापार में लाभ मिलेगा।
मिथुन – मित्रों से लाभ हो सकता है। इस समय किसी के बीच-बचाव से दूर रहें। प्रवास या पर्यटन का आयोजन हो सकता है। तरक्की के अवसर मिलेंगे। नौकरी में परिवर्तन की संभावना है। अपेक्षा से अधिक धनलाभ होगा। सरकारी कार्यों में लाभ होगा। मानसिक उलझनें परेशान कर सकती हैं।
कर्क – नौकरी में तरक्की हो सकत