कभी भी हो सकती है युति की घोषणा : मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस
मुंबई : लोकसभा चुनाव के पहले मीडिया में इस बात की बहुत चर्चा थी कि भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना में गठबंधन (युति) नहीं होगी, लेकिन हमने एक दिन युति की घोषणा कर दी, अब विधानसभा चुनाव में भी ऐसा ही होगा। ऐसी झटपट युति होगी कि आपको पता भी नहीं चल पाएगा। यह विश्वास राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने व्यक्त किया। वे मंगलवार को महाजनादेश यात्रा के दौरान बीड में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान ग्राम विकास मंत्री पंकजा मुंडे, यात्रा प्रमुख और प्रदेश महासचिव सुजीत सिंह ठाकुर, सांसद प्रीतम मुंडे, विधायक सुरेश धस और भाजपा प्रदेश सह मुख्य प्रवक्ता केशव उपाध्ये उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि महाजनादेश यात्रा का अगले चरण में कई कांग्रेस, राकांपा के विधायक और विभिन्न दलों के लोग स्वागत करने वाले हैं। हमें यह स्वीकार है। कार्यकर्ता के बारे में भाजपा की ओ