Thursday, October 24metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

देश

सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीनों को फिर से लगाने की मांग

सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीनों को फिर से लगाने की मांग

ठाणे, मनपा के समाज विकास विभाग की ओर से शहर भर में लगाए गए मुफ्त सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग मशीनों में से १५४ मशीन बंद होने का मामला सामने आया है। इस मामले को उठाते हुए भाजपा नगरसेविका मृणाल पेंडसे ने तत्काल इन मशीनों को शुरू करने की मांग महापौर मीनाक्षी शिंदे व मनपा आयुक्त संजीव जायसवाल से की है। उन्होंने पत्र में कहा है कि समाज विकास विभाग ने सन २०१७ -२०१८ में मुफ्त सैनिटरी नैपकिन्स वेडींग मशिन्स लगाने का काम मे फराडे ओजोन नामक कंपनी को दिया गया था। इस कंपनी को मनपा प्रशासन ने ३० जून २०१७ को वर्क ऑर्डर भी दिया था और इसके लिए रकम की अदाएगी भी मनपा की तरफ से संबधित कंपनी को किया जा चुका है। इस कंपनी द्वारा शहर के करीब १६३ सार्वजनिक शौचालय और मनपा के १२७ स्कूलों में वेंडिंग मशीन लगायी गयी थी ,लेकिन प्रत्यक्ष तौर पर देखा जाए तो मे.फराडे ओजोन कंपनी द्वारा १६३ सार्वजनिक शौचालय में लगी १२९ मशीनें ब
ठेका मजदूरों को जून के बाद मिलेगी न्यूनतम मजदूरी- आयुक्त

ठेका मजदूरों को जून के बाद मिलेगी न्यूनतम मजदूरी- आयुक्त

भिवंडी, भिवंडी मनपा जलापूर्ति विभाग में ठेके पर काम करने वाले मजदूरों को जून के बाद न्यूनतम वेतन दिया जाएगा। ठेके पर काम करने वाले मजदूरों को न्यूनतम वेतन देने का आश्वासन श्रमजीवी कामगार संगठन के पदाधिकारियों द्वारा मजदूरों की विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चा करने के बाद मनपा आयुक्त मनोहर हिरे ने जलापूर्ति विभाग के अधिकारियों को दिया है। . ज्ञात हो कि मनपा जलापूर्ति विभाग में लगभग १५ वर्षों से ठेका पर काम करने वाले मजदूरों को न्यूनतम वेतन नियम के अनुसार वेतन सहित भविष्य निर्वाह निधि, साप्ताहिक छुट्टी मिलने, मजदूरों को गणवेश देने एवं ठेके पर काम करने वाले मजदूरों को मनपा द्वारा परिचय पत्र आदि देने की मांग को लेकर श्रमजीवी कामगार संगठन ने मनपा आयुक्त को पत्र दिया था। श्रमजीवी कामगार संगठन ने कई वर्षों से जलापूर्ति विभाग में ठेके पर काम करने वाले मजदूरों को न्यूनतम वेतन नियम के अनुसार माह जून क
नगरसेवक मनोज म्हात्रे हत्या मामले में एक आरोपी सुल्तानपुर से गिरफ्तार

नगरसेवक मनोज म्हात्रे हत्या मामले में एक आरोपी सुल्तानपुर से गिरफ्तार

ठाणे, भिवंडी के कांग्रेसी नगरसेवक मनोज म्हात्रे की हत्या मामले के फरार एक आरोपी को पुलिस की अपराध शाखा यूनिट १ ने उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है। . बताते हैं कि भिवंडी के कांग्रेसी नगर सेवक मनोज म्हात्रे को १४ फरवरी २०१७ की रात पहले गोली मारी गयी उसके बाद धारदार हथियार से हत्या कर दी गयी। हत्या के बाद पुलिस ने उनके चचेरे भाई समेत ७ लोगों को आरोपी बनाया था। हत्या की घटना के बाद पुलिस पर आरोपियों को बचाने का आरोप लगाया जा रहा था। नारपोली पुलिस थाने में दर्ज हत्या व मकोका के तहत दर्ज मामले में वांटेड आरोपी उदयभान उर्फ गुड्डू रामावत सिंह के मूलगाँव उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर में रहने की जानकारी नारपोली पुलिस के वरिष्ठ निरीक्षक मालोजी शिंदे को मिली। उन्होंने उक्त जानकारी अपराध शाखा के वरिष्ठ निरीक्षक नितिन ठाकरे को दी। ठाकरे का दस्ता लखनऊ एटीएस सहायक आयुक्त पी के मिश्रा, निरीक्षक अंजनी तिवा
महिला का शव बरामद

महिला का शव बरामद

ठाणे, ठाणे जिले में एक पुल के नीचे एक महिला का आंशिक रूप से जला हुआ शव बरामद हुआ है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस प्रवक्ता युवराज कलगुत्के ने बताया कि ठाणे के टिटवाला शहर में राया पुल के नीचे करीब २५ वर्षीय एक महिला का शव देखे जाने के बाद रविवार को कुछ स्थानीय लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। महिला का चेहरा जला हुआ था जिसके कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी। उन्होंने कहा कि पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए ले गई।.
अदालत ने ३ महिला चिकित्सकों की जमानत याचिकाएं खारिज कीं

अदालत ने ३ महिला चिकित्सकों की जमानत याचिकाएं खारिज कीं

मुंबई, यहां की एक विशेष अदालत ने एक नगर निकाय अस्पताल में अपनी कनिष्ठ सहयोगी को कथित तौर पर आत्महत्या के लिए उकसाने के सिलसिले में गिरफ्तार की गई तीन महिला चिकित्सकों की जमानत याचिकाएं सोमवार को खारिज कर दी। न्यायाधीश पी बी जाधव ने हेमा आहूजा, भक्ति मेहर और अंकिता खंडेलवाल की जमानत याचिकाएं खारिज कर दी। इन तीनों चिकित्सकों को २९ मई को गिरफ्तार किया गया है और तब से जेल में हैं। न्यायाधीश द्वारा आदेश सुनाये जाने के बाद तीनों आरोपियों ने अदालत में रोना शुरू कर दिया। मुंबई के बी. वाई. एल. नायर अस्पताल से जुड़ी स्नातकोत्तर द्वितीय वर्ष की मेडिकल छात्रा पायल तड़वी (26) ने 22 मई को छात्रावास के अपने कमरे में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी। तड़वी के परिवार ने आरोप लगाया है कि उनके तीन वरिष्ठों आहूजा, मेहर और खंडेलवाल ने उन्हें जाति के नाम पर गालियां दीं और उन्हें यह कदम उठाने के लिए मजबूर किया। तीनों
अधेड़ टीचर ने मासूम बच्‍ची के साथ की छेड़खानी, विडियो वायरल होने के बाद अरेस्‍ट

अधेड़ टीचर ने मासूम बच्‍ची के साथ की छेड़खानी, विडियो वायरल होने के बाद अरेस्‍ट

मुंबई : महाराष्‍ट्र की राजधानी मुंबई में एक बच्‍ची के साथ छेड़खानी का विडियो वायरल हो गया है। विडियो में साफ नजर आ रहा है कि एक अधेड़ व्‍यक्ति एक मासूम बच्‍ची के साथ जबरन छेड़खानी कर रहा है। लड़की बार-बार वहां से जाने का प्रयास कर रही है लेकिन वह उसे जबरन पकड़ लेता है। विडियो वायरल होने के बाद मुंबई पुलिस ने आरोपी को अरेस्‍ट कर लिया है। बताया जा रहा है कि यह विडियो मुंबई के बैंगनवाडी के गोवांडी इलाके का है। आरोपी व्‍यक्ति पेशे से टीचर बताया जा रहा है। आरोपी व्‍यक्ति बच्‍ची के निजी अंगों को छूने की कोशिश कर रहा है। यही नहीं वह उसके साथ जबरदस्‍ती करने की भी कोशिश करता है। बच्‍ची बार-बार उसके चंगुल से छूटने का प्रयास करती है लेकिन आरोपी उसे पकड़ लेता है। बच्‍ची के विरोध को देखते हुए आरोपी उसे पैसे भी देता है और उसके साथ छेड़खानी करने लगता है। विडियो वायरल होने के बाद मुंबई पुलिस हरकत में आ ग
कांदिवली को मिलेगा तोहफा, कांदिवली के ठाकुर विलेज स्थित ड्रीम पार्क गार्डन को नए सिरे से संवारा जाएगा

कांदिवली को मिलेगा तोहफा, कांदिवली के ठाकुर विलेज स्थित ड्रीम पार्क गार्डन को नए सिरे से संवारा जाएगा

मुंबई: कांदिवली के ठाकुर विलेज स्थित ड्रीम पार्क गार्डन को नए सिरे से संवारा जाएगा। रविवार को इस पार्क का भूमिपूजन युवा सेना प्रमुख आदित्य ठाकरे द्वारा किया गया। पार्क के तैयार होने पर आसपास के लोगों को टहलने का बेहतरीन विकल्प उपलब्ध होगा। 8 एकड़ के प्लॉट को करीब 12.5 करोड़ रुपये खर्च कर नए सिरे से बनाया जाएगा। एक साल में तैयार होने के बाद यहां साइकल ट्रैक, वॉकिंग ट्रैक समेत अन्य सुविधाएं होंगी। संगीत प्रेमियों के लिए एक अलग डोम बनाया जाएगा, जहां वे गिटार बजा सकेंगे। शिक्षा क्षेत्र की तमाम वैज्ञानिक उपलब्धियों की जानकारी भी यहां बच्चों को मिलेगी। पूर्व नगरसेवक योगेश भोईर ने कहा पार्क के तैयार हो जाने के बाद क्षेत्रीय लोगों को एक नया तोहफा मिलेगा। यहां विभिन्न तरह की सुविधाएं होंगी।
पुनालेकर को छह जुलाई तक न्यायिक हिरासत

पुनालेकर को छह जुलाई तक न्यायिक हिरासत

मुंबई: पुणे की एक अदालत ने नरेंद्र दाभोलकर हत्याकांड के आरोपी वकील संजीव पुनालेकर को छह जुलाई तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुनालेकर अब तक सीबीआई की हिरासत में थे, लेकिन रविवार को सीबीआई ने अदालत को बताया कि संजीव को और ज्यादा हिरासत में रखने की जरूरत नहीं है। इसके बाद न्यायाधीश ने संजीव पुनालेकर को छह जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया। बता दें कि अंधश्रद्धा के खिलाफ आंदोलन चलाने वाले सामाजिक कार्यकर्ता नरेंद्र दाभोलकर की 20 अगस्त 2013 को पुणे में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। तब से अनसुलझे इस हत्याकांड की जांच सीबीआई कर रही है। सीबीआई ने संजीव और उसके सहायक विक्रम भावे को 25 मई को गिरफ्तार किया है। संजीव पुनालेकर पर इस मामले में शामिल हमलावरों में से एक शरद कलासकर पर अपराध में इस्तेमाल किए गए हथियारों को नष्ट करने की सलाह देने का आरोप है। सीबीआई का कहना है कि उसे संजीव के
गिरफ्तार िकया गया नगरसेविका का पीए

गिरफ्तार िकया गया नगरसेविका का पीए

मुंबई: कांदिवली के गणेश नगर में 34 वर्षीय एक महिला की संदिग्ध अवस्था में उसके घर से लाश मिलने पर इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार, महिला फाहिन इनाम बस्तीवाला (22) के शरीर पर अभी तक चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं। लेिकन कांदिवली पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज िकया है। बताया जा रहा है कि जिस महिला की मौत हुई है, उसका पति इनाम बस्तीवाला कभी नगरसेविका नेहा विनायक पाटील के पास काम करता था। उसने दो शादियां कर रपुनालेकर को छह जुलाई तक न्यायिक हिरासत मुंबई: पुणे की एक अदालत ने नरेंद्र दाभोलकर हत्याकांड के आरोपी वकील संजीव पुनालेकर को छह जुलाई तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुनालेकर अब तक सीबीआई की हिरासत में थे, लेकिन रविवार को सीबीआई ने अदालत को बताया कि संजीव को और ज्यादा हिरासत में रखने की जरूरत नहीं है। इसके बाद न्यायाधीश ने संजीव पुनालेकर को छह जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भ
कर्णावती और शताब्दी की भी बढ़ेगी रफ्तार

कर्णावती और शताब्दी की भी बढ़ेगी रफ्तार

मुंबई : हाल ही में मुंबई से दिल्ली के बीच राजधानी एक्सप्रेस की रफ्तार बढ़ाने के लिए इस ट्रेन में डबल इंजन लगाया। अब मुंबई से अहमदाबाद के बीच चलने वाली शताब्दी और कर्णावती एक्सप्रेस में भी डबल इंजन लगाकर ट्रायल किया जाएगा। रेलवे चाहती है कि इन दोनों ट्रेनों की गति 110 किमी प्रति घंटा पहुंच जाए। रेलवे बोर्ड ने पश्चिम रेल मुख्यालय को ट्रायल रन अनुमति पत्र भेज दिया है। बोर्ड से मिली मंजूरी में इन दोनों ट्रेन में पुश-पुल तकनीक से डबल जोड़ने का प्रस्ताव है। डबल इंजन ट्रायल होने के दौरान इन दोनों ट्रेन में एक्सेलरेशन और डीएक्ससेलेरेशन यानि पिकअप लेने और ब्रेक लगाने के दौरान लगने वाले समय में कमी आएगी। क्योंकि आगे पीछे दोनों तरफ इंजन बल देंगे इससे ट्रेनों के समय में लगभग आधे घंटे की बचत होगी। मुंबई से सुबह 6.25 बजे रवाना होती है। अहमदाबाद में दोपहर 12.45 बजे पहुंचती है। यदि ट्रायल सफल रहा तो अहमद