Thursday, July 3metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

महाराष्ट्र

पूरक उत्तर पुस्तिका चाहिए तो लिखो पत्र

पूरक उत्तर पुस्तिका चाहिए तो लिखो पत्र

 मुंबई एलएलबी की परीक्षा के दौरान कई कॉलेज असमंजस की स्थिति में आ गए। दरअसल मामला छात्र-छात्राओं द्वारा एलएबी परीक्षा में पूरक पुस्तिका मांगे जाने का है। यहां स्टूडेंट्स को पूरक पुस्तिका लेने के लिए पत्र लिखने को कहा गया। वहीं कई जगहों पर पूरक पुस्तिका बांटी ही नहीं गई। हाल ही में मुंबई विश्वविद्यालय द्वारा पूरक पुस्तिका के मांगे जाने पर रोक लगाई थी जिसे बंबई उच्च न्यायालय ने खारिज कर दिया गया था। उच्च न्यायलय के निर्देश से विश्वविद्यालय अवगत था मगर किसी तरह के निर्देश जारी न होने से पूरक पुस्तिका देने को लेकर असमंजस में था। विश्वविद्याय को समझ नहीं आ रहा था कि वह क्या करे? पूरक उत्तर पुस्तिका के लिए मांगा पत्र कुछ कॉलेजों ने उत्तर पुस्तिका दी, कुछ ने सर्कुलर आने का इंतजार किया, लेकिन दक्षिण मुंबई के एक कॉलेज ने पूरक उत्तर पुस्तिका के लिए विद्यार्थियों से एक नोट लिखकर देने की बात कही।
दिन में मां, रात में बन जाती हैं बुर्कानशीं कैब ड्राइवर

दिन में मां, रात में बन जाती हैं बुर्कानशीं कैब ड्राइवर

मुंबई क्या ऐसा हो सकता है कि देर रात आप ऐप से कैब बुक करें और कार लेकर एक महिला बुर्के में पहुंचे? शायद आपको यकीन न हो लेकिन यह हकीकत है। मुंबई मेंमुस्लिम महिलाएं + देर रात कैब चला रही हैं। 30 साल की रिजवाना शेख ने बताया कि जब वह बुकिंग के बाद लोगों को फोन करके उनकी लोकेशन पूछती हैं तो लोगों को अजीब लगता है और जब वह गाड़ी लेकर पहुंचती हैं तो उन्हें ड्राइवर सीट पर देखकर लोग आश्चर्यचकित हो जाते हैं। रिजवाना दिन में एक मां की तरह घर में रहती हैं और रात में ओला कैब की ड्राइवर बन जाती हैं। रिजवाना ने बताया कि वह लखनऊ + में पली बढ़ी हैं। उनकी शादी जोगेश्वरी के एक व्यापारी से हुई जिसके बाद वह मुंबई आ गईं। आज माहौल बदला है। महिलाएं, खासकर रूढ़िवादी पृष्ठभूमि से आने वाली महिलाएं भी आज संकीर्ण मानसिकता वाले समाज से निकलकर जिंदगी को नए आयाम दे रही हैं। यहां मुंबई में ये महिलाएं आज रा