Friday, October 25metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

मुंबई

सेक्स चेंज के लिए चुराया 50 तोला सोना

सेक्स चेंज के लिए चुराया 50 तोला सोना

नागपुर, एक महीने से ज्यादा अरसे तक चली लंबी कोशिश के बाद नागपुर की लकड़गंज पुलिस ने 14 साल के एक लड़के को आजाद कराया है। पुलिस का कहना है कि सेक्स चेंज सर्जरी के लिए लड़का अपनी मामी के साथ 50 तोला सोना चुराकर फरार हो गया था। बताया जा रहा है कि नाबालिग बार डांसरों की आलीशान लाइफस्टाइल से प्रभावित था। उसकी मामी और सेक्स चेंज के लिए प्रेरित करने वाली महिला दोनों मुंबई में बार डांसर हैं। एक प्रतिष्ठित स्कूल में आठवीं क्लास का छात्र 7 अगस्त को गोल्ड चुराकर फरार हो गया था। 4 गिरफ्तार, 30 तोला सोना बरामद पुलिस ने 17 सितंबर को लड़के को मुक्त कराया और इस सिलसिले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। लड़के को अपराध के लिए उकसाने के आरोप में पकड़े गए इन लोगों के नाम हैं- रेहाना धानावत, इमरान शरीफ, फारूक शेख और प्रशांत जांगड़े। आरोपियों के पास से 30 तोला सोना, एक दुपहिया वाहन और 3 मोबाइल फोन बरामद किए गए

डंपिग ग्राउंड के लिए उजाड़े जाएंगे 10 हजार के आशियाने

नवी मुंबई : नवी मुंबई के तुर्भे स्थित मौजूदा डंपिंग ग्राउंड के बगल में एक नया डंपिंग ग्राउंड बनाने का प्रस्ताव है। इसकी वजह से हनुमान नगर के लगभग 10 हजार से भी ज्यादा लोगों को अपना घर छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि पिछले 40 साल से ज्यादा समय से यहां रह रहे लोगों को उनका घर छोड़ने के लिए मनपा की तरफ से नोटिस दिया जा चुका है। नया डंपिंग ग्राउंड जिस जमीन पर बनने वाला है, यह ठाणे राजस्व विभाग के अधीन है। राज्य सरकार ने उसकी जमीन में से 34 एकड़ पर डंपिंग ग्राउंड बनाने के लिए 6 महीने पहले ही मंजूरी दे दी थी। इसी पर कार्रवाई शुरू करते हुए यहां रह रहे लोगों को 29 सितंबर तक अपने जमीन के दस्तावेज देने को कहा गया है। यहां रहने वाले लोगों का कहना है कि वे 40 साल से ज्यादा समय से इस जगह पर रह रहे हैं और उनके पास आधार कार्ड, राशन कार्ड, बिजली बिल के साथ-साथ जमीन के लगभग सभी क
जुनैद का सलीम के नाम से बना था नेपाली पासपोर्ट

जुनैद का सलीम के नाम से बना था नेपाली पासपोर्ट

मुंबई: गुरुवार को नेपाल में मारे गए इंडियन मुजाहिदीन के सरगना खुर्शीद आलम ने कई भारतीयों के नेपाली पासपोर्ट बनवाए थे। इनमें एक आरिज खान उर्फ जुनैद भी था। जुनैद ने भारत में आधा दर्जन ज्यादा जगह बम प्लांट किए थे। करीब आठ महीने पहले जब वह और तौकीर गिरफ्तार हुए थे, तब इन दोनों ने खुर्शीद आलम का नाम लिया था। जुनैद ने पूछताछ में बताया था कि उसका मोहम्मद सलीम के नाम से 2009 में नेपाल के सुनसारी शहर में फर्जी पासपोर्ट बना था। उसके साथ जिन और लोगों के नेपाली पासपोर्ट बने, वे सब बाद में काफी समय तक सऊदी अरब में रहे थे। जुनैद और तौकीर सितंबर, 2017 में वापस नेपाल लौटे थे। उन्हें साल 2018 में भारतीय जांच एजेंसियों ने गिरफ्तार किया था। मुंबई से फरार आरोपी खुर्शीद आलम के नेपाल में बने स्कूल में टीचर थे। उन्होंने वहां ढाबा भी खोला था। खुर्शीद गोरखपुर, फैजाबाद, जयपुर, वाराणसी, अहमदाबाद, लखनऊ और दिल्ली मे
राजस्थान ले जाकर किया करता था रेप  शादी का झांसा देकर अभिनेत्री से बलात्कार

राजस्थान ले जाकर किया करता था रेप शादी का झांसा देकर अभिनेत्री से बलात्कार

मुंबई: ओशिवारा पुलिस स्टेशन में रेप और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है। मामला 26 वर्षीय एक मॉडल-अभिनेत्री ने एक अभिनेता पर दर्ज करवाया है। पीड़िता का आरोप है कि अभिनेता ने पहले बलात्कार किया, फिर जान से मारने की धमकी दी। आरोपी उसके साथ राजस्थान में दुष्कर्म किया करता था। पीड़िता का आरोप है कि अभिनेता ने उसके साथ शादी का वादा किया। इसके बाद वह उसे दिल्ली में रहने वाले अपने परिवार से मिलाने ले गया। लेकिन, रास्ते में वह राजस्थान के अलवर के एक होटल में रुका और उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी। ओशिवारा पुलिस पीड़िता के बयान के बाद आरोपी अभिनेता के खिलाफ मामला दर्ज कर मेडिकल जांच करवाई। अब यह मामला आगे की जांच के लिए अलवर पुलिस को सौंप दिया गया है। पीड़िता का बयान है कि वह और आरोपी मुंबई के एक कॉलेज में साथ पढ़ते थे। पढ़ाई खत्म होने के
इमरान ने किया भारत पर तंज बिना नाम लिए पीएम मोदी पर साधा निशाना

इमरान ने किया भारत पर तंज बिना नाम लिए पीएम मोदी पर साधा निशाना

इमरान ने किया भारत पर तंज बिना नाम लिए पीएम मोदी पर साधा निशाना नई दिल्ली: इमरान की भड़ास पर भाजपा और कांग्रेस ने एक सुर में पलटवार किया है। भाजपा ने कहा, ‘इमरान अपने देश की सेना के निर्देशों पर सत्ता में है। जब तक हमारे सैनिकों को मारा जाता रहेगा, बातचीत नहीं होगी।’ कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि इमरान खान पाक सेना के मुखौटे हैं। पीएम मोदी के बारे में अपशब्द कहने का उन्हें कोई अधिकार नहीं है। बिना नाम लिए पीएम मोदी पर साधा निशाना इस्लामाबादः इमरान खान भारत और पाकिस्तान के बीच शांति वार्ता बहाल किए जाने के लिए लिखी अपनी चिट्ठी पर भारत की प्रतिक्रिया से बेहद नाराज हैं। भारत की प्रतिक्रिया से आग-बबूला होकर इमरान ने ट्विटर पर अपनी भड़ास निकाली है और बिना नाम लिए प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा है। इमरान ने ट्वीट किया, ‘शांति बहाली के लिए शांति वार्ता की शुरुआत की मेरी पहल प
हार्बर का संकट टालने के लिए अभी तक मंजूरी नहीं

हार्बर का संकट टालने के लिए अभी तक मंजूरी नहीं

मुंबई: मध्य रेलवे पर खासतौर से हार्बर लाइन की परेशानी मिटाने के लिए 2 परियोजनाएं फिलहाल अधर में लटकती हुई नजर आ रहीं हैं। सीएसएमटी-पनवेल फास्ट कॉरिडोर और विरार-पनवेल उपनगरीय कॉरिडोर, इन दोनों परियोजनाओं को एमयूटीपी-3 की बजाय एमयूटीपी -3ए में डाल दिया गया है, जिसकी मंजूरी अभी तक महाराष्ट्र सरकार की ओर से मिली नहीं। राज्य सरकार की मंजूरी के इंतजार में दस लाख लोगों की ये दोनों परियोजनाएं हैं। यदि इस महीने के अंत तक मंजूरी मिलती है, तो परियोजना समय पर पूरी हो सकती है। इन दोनों लाइनों के लिए शुरुआती काम अब तक शुरू हो जाने चाहिए थे। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इन परियोजनाओं से लिए स्टेशन डिजाइन से लेकर लाइन का सर्वे सहित सभी चीजों का ब्लू प्रिंट तैयार है। रेलवे आज भी टेंडर निकालने की हालत में है लेकिन इस वर्ष फरवरी में इन दोनों परियोजनाओं को एमयूटीपी-3ए में शामिल कर दिए जाने के कारण अब राज्य सर
बॉम्बे हाई कोर्ट ने महिला के 30 सप्ताह के गर्भ को गिराने की दी मंजूरी

बॉम्बे हाई कोर्ट ने महिला के 30 सप्ताह के गर्भ को गिराने की दी मंजूरी

मुंबई. बॉम्बे हाईकोर्ट ने नासिक की एक 33 वर्षीय महिला के 30 सप्ताह के गर्भ को गिराने की मंजूरी दे दी है। भ्रूण के मेडिकल परीक्षण में मस्तिष्क और स्पाइनल कोर्ड के असामान्य होने का पता चला था। जिसके बाद महिला की ओर से गर्भपात करवाने को लेकर स्पेशल याचिका दायर की गई थी। डबल बेंच ने दिया फैसला हाईकोर्ट के न्यायाधीश अभय ओक और न्यायाधीश ए.एस. गडकरी ने महिला के अनुरोध को मंजूर करते हुए नासिक के एक प्राइवेट क्लिनिक में गर्भपात कराने की मंजूरी दे दी। जे.जे हॉस्पिटल ने भी की थी सिफारिश कुछ समय पहले जेजे अस्पताल ने मां और भ्रूण का परीक्षण करके गर्भपात कराने की सिफारिश की थी। इस पर सरकार ने कहा था कि कानून के अनुसार गर्भपात प्राइवेट क्लिनिक में नहीं, सरकारी अस्पताल में ही होना चाहिए। महिला के वकील ने अदालत को बताया कि नासिक के क्लिनिक के डॉक्टर महिला की केस हिस्ट्री को जानते हैं, इसलिए वहीं गर
कल्याण स्टेशन पर मालगाड़ी की महिला गार्ड के साथ छेड़छाड़

कल्याण स्टेशन पर मालगाड़ी की महिला गार्ड के साथ छेड़छाड़

ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित मुंबई के उपनगरीय क्षेत्र कल्याण में स्टेशन पर एक मालगाड़ी की महिला गार्ड के साथ दो अज्ञात लोगों ने कथित तौर पर छेड़छाड़ की. एक अधिकारी ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की धारा 354 (छेड़छाड़) के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है. कल्याण रेलवे पुलिस मामले की जांच कर रही है. गौरतलब है कि हाल ही में अपने यूरोपीय साथी के साथ लोकल ट्रेन में सफर कर रही 22 वर्षीय मणिपुरी शोध छात्रा के साथ 11 सितंबर को कथित तौर पर चलती ट्रेन में छेड़छाड़ की गई थी. पीड़ित छात्रा ने वाशी रेलवे पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई थी. पीड़िता ने अपनी शिकायत में दावा किया कि 11 सितंबर को जब वह वाशी से गोवंडी की ट्रेन में जा रही थी तो एक जनरल डिब्बे में किसी अज्ञात शख्स ने उसके साथ छेड़छाड़ की.
ताजिया जुलूस की तैयारी के दौरान चली गोली, 4 उपद्रवी गिरफ्तार

ताजिया जुलूस की तैयारी के दौरान चली गोली, 4 उपद्रवी गिरफ्तार

हाजीपुर: बिहार के वैशाली जिले के नगर थाना इलाके में शुक्रवार को एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जबकि एक अन्य गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना से आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस ने 4 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है और इलाके में धारा 144 लगा दी है। इलाज के दौरान मौत : पुलिस के अनुसार, मस्जिद चौक के पास मुहर्रम को लेकर लोग ताजिया जुलूस निकालने की तैयारी में थे, तभी गोली चल गई। गोली लगने से 2 व्यक्ति घायल हो गए। आनन-फानन में दोनों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान बाउसी मुहल्ला निवासी शहनवाज कुरैशी के रूप में हुई है। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को इलाज के लिए पटना भेज दिया गया है। गुस्साई भीड़ का हंगामा : घटना से आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा किया। कई दुकानों में तोड़फोड़ की गई। वाहनों के शीशे तोड़े गए। पुलिस पर आक्रोशित
सीरियल रेपिस्ट के चंगुल से बची नाबालिग लड़की

सीरियल रेपिस्ट के चंगुल से बची नाबालिग लड़की

नालासोपारा : गुरुवार को नालासोपारा पूर्व के शिर्डी नगर इलाके से नाबालिग लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म के बाद आचोले रोड इलाके में ऐसी ही घटना की पुर्नावृति की कोशिश की गई। एक सप्ताह में दो घटना सामने आने के बाद सीरियल रेपिस्ट ने पालघर पुलिस की नींद उड़ा दी है। हालांकि तुलिंज पुलिस ने पहली वारदात के बाद आरोपी का स्कैच व सीसीटीवी फुटेज के पोस्टर जारी कर चुकी है। बावजूद इसके, अपराधी बिना डरे नाबालिग लड़कियों को अपना निशाना बना रहा है। दूसरे मामले में पीड़िता ने पोस्टर से आरोपी की पहचान की है। इस बीच आरोपी द्वारा नवी मुंबई, ठाणे व पालघर में 12 से अधिक मामलों को अंजाम देने की बात सामने आई है। आरोपी के हैरतअंगेज तरीके से वारदात को अंजाम देने से जहां पुलिस परेशान है, लोग भी हैरान हैं। फिलहाल तुलिंज पुलिस धारा 363, 366अ, 376,(3) 506 पोक्सो 4,7,8 व 354, 506, पोक्सो, 8, 12 के तहत मामला दर्जकर आरोपी की तलाश