भूमिगत बनेगा बालासाहेब ठाकरे स्मारक, महापौर के हेजरिटेज बंगले में नहीं होगा बदलाव
मुंबई
दिवंगत शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे स्मारक दादर स्थित महापौर में बंगले में ही बनेगा। इसके लिए बंगले के ऐतिहासिक ढांचे में किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया जाएगा। यहां स्मारक भूमिगत बनेगा जो 9,000 स्क्वेयर फीट में फैला होगा। स्मारक के लिए बंगले के आस-पास लगे पेड़ों को भी नहीं काटा जाएगा।
ग्रेड 2 बी विरासत के तहत आता है। बता दें कि शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे की अध्यक्षता में बालासाहेब ठाकरे स्मारक ट्रस्ट संचालित किया जा रहा है। उद्धव ठाकरे की योजना है कि स्मारक में गैलरी, लाइब्रेरी, सेमिनार हॉल, व्याख्यान कक्ष और कई अन्य उपयोगी चीजें बनेंगी। बता दें कि यह हेरिटेज बंगला 2,300 स्क्वेयर फीट में फैला हुआ है। स्मारक बनाने के लिए काफी छोटा पड़ रहा था। वहीं अंडरग्राउंड फसिलिटी के बाद यह स्मारक 9,000 स्क्वेयर फीट में फैल जाएगा।
1928 में बना था यह ऐतिहा