वाहन चालकों ने नहीं भरी १८८ करोड़ की जुर्माना राशि
मुंबई, यातायात नियम को तोड़ने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सीसीटीवी द्वारा ई चालान कर दंडात्मक कारवाई करने में जहां यातायात पुलिस आगे है वहीं जुर्माने की रकम की वसूली करने में पुलिस को अबतक उतनी कामयाबी नहीं मिली है। अबतक की गयी कार्रवाई में राज्यभर में ५४ लाख ई चालान हुये हैं और जुर्माने की राशि जो वसूल नहीं की गई है। यह राशि १८८ करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। अकेले मुंबई में ३० लाख ई-चालान के लिए ९० करोड़ रुपये के जुर्माने की वसूली का इंतजार है। बड़ी राशि के जुर्माने के मद्देनजर लंबित वाहन चालकों से पांच हजार और उससे अधिक का जुर्माना वसूलने का निर्णय लिया गया है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (यातायात) द्वारा राज्य के सभी यातायात पुलिस विभागों को यह आदेश जारी किया गया है। यह परियोजना एक दिसंबर २०१६ से मुंबई में लागू की गई थी। इसके बाद इसका विस्तार नयी मुंबई, ठाणे, नागपुर, नासिक, पुणे, पिंपरी-चिंचवड़, को