Friday, April 11metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

मुंबई

बच्चों की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ !

बच्चों की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ !

मुंबई : माटुंगा पुलिस ने अवैध तरीके से बच्चों की खरीद फरोख्त करने वाले आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में से एक महिला ऐसी है, जिसने अपने खुद के बच्चे को बेच दिया था। मामले में सास की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक महिला मनीषा सनी यादव (32) ने अपने सत्रह महीने की बच्ची को बैंगलोर में बेच दिया था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले में एफआई- आर दर्ज किया और जांच शुरू की। जांच में मनीषा को उसके बेटे को बेचने में मदद करने वाले आठ लोगों के साथ गिर- फ्तार कर लिया। मामले में गिर- फ्तार किए गए आरोपियों का नाम सुलोचना सुरेश कांबले (45), मीरा राजाराम यादव (40), योगेश सुरेश भोईर (37), रोशनी सोंटू घोष (34), संध्या अर्जुन राजपूत, (48), मदीना उर्फ मुन्नी इमाम चव्हाण, (44), तैनाज शाहीन चौहान (19) और बेबी मोइनुग्रिन तंबोली (50) है। आरोपियों की गिरफ्त
बेस्ट बस हादसों को रोकने के लिए करेंगे उपाय… मुख्यमंत्री ने विधान परिषद में दी जानकारी

बेस्ट बस हादसों को रोकने के लिए करेंगे उपाय… मुख्यमंत्री ने विधान परिषद में दी जानकारी

नागपुर : मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विधान परिषद में कहा कि मुंबई में बेस्ट बस की दुर्घटना गंभीर है और राज्य सरकार ने इसका संज्ञान लिया है। ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए उपाय किए जा रहे हैं। विधान परिषद में नियम 289 के तहत सदस्य सुनील शिंदे के प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि बेस्ट बस दुर्घटना मामले में ड्राइवर की जांच की गई है। इस घटना के बाद औचक निरीक्षण शुरू कर दिया गया है। बेस्ट ने 1300 नई बसों की मांग की है, जिन्हें जल्द की बेस्ट के बेडे में शामिल किया जाएगा। मुंबई मनपा आयुक्त को बेस्ट बसों की वस्तुस्थिति जानकर उपाय करने के लिए बेस्ट प्रमुख से चर्चा कर एक योजना तैयार करने का निर्देश दिया गया है।बता दें कि 9 दिसंबर की रात को बेस्ट की एक बस ने अनियंत्रित होकर सड़क पर कई लोगों को और गाड़ियों को कुचल दिया। इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई थी और 40 लोग घायल हो गए थे। हादसे के बाद
कुरार में हर दिन बह रहा है हजारों लीटर पानी, लेकिन बीएमसी अधिकारी गहरी नींद में।

कुरार में हर दिन बह रहा है हजारों लीटर पानी, लेकिन बीएमसी अधिकारी गहरी नींद में।

शिकायत पर दो दो नगरसेवकों का बहाना: ‘यह हमारे वार्ड का मामला नहीं है’ जनता ने लगाये आरोप, “चुनाव के समय नेता कहते है की मेरा वार्ड है और आज परेशानी में झाड़ रहे है पल्ला” मुंबई, मालाड पूर्व स्थित कुरार विलेज के भीम नगर में पानी की किल्लत ने लोगों की जिंदगी मुश्किल कर दी है। एक तरफ लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं, तो दूसरी तरफ बीएमसी के कामचोर अधिकारी हजारों लीटर पीने के पानी को हर रोज बहने दे रहे हैं। भीम नगर, वार्ड क्रमांक 37 और 28 के बॉर्डर पर पिछले कई महीनों से पानी की पाइपलाइन तीन-चार जगहों से टूटी हुई है। रोजाना बहने वाले इस पानी का न तो कोई हिसाब है, न कोई समाधान। स्थानीय लोगों ने बीएमसी कंट्रोल नंबर 1916 पर शिकायत की। इतना ही नहीं, उन्होंने वार्ड क्रमांक 28 के शिवसेना शिंदे गुट के पूर्व नगरसेवक शंकर हुंडारे और वार्ड क्रमांक 37 की भाजपा नगरसेविका प्रतिभा हेमंत शिंदे क
ठाणे : अवैध शराब बिक्री पर कार्रवाई 91 लाख की शराब जब्त !

ठाणे : अवैध शराब बिक्री पर कार्रवाई 91 लाख की शराब जब्त !

ठाणे : ठाणे जिले में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ उत्पादन शुल्क विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। छह दिसंबर से शुरू हुई इस मुहिम के तहत अब तक 29 ढाबों पर छापेमारी की गई, जिसमें 32 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और 91 लाख रुपए की शराब जब्त की गई है। विभाग ने नववर्ष के मद्देनजर अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए चार विशेष पथकों का गठन किया है। बता दें कि हाईवे के किनारे मौजूद कई ढाबों पर बिना लाइसेंस के शराब बेचने और ग्राहकों द्वारा बाहर से शराब लाकर पीने की घटनाओं की शिकायतें मिल रही थीं। इन शिकायतों को ध्यान में रखते हुए फाटा, पाइपलाइन, अंबरनाथ, मुंबई- नाशिक हाईवे और मीरा-भायंदर इलाकों में विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान 121 मामले दर्ज किए गए और कुल एक करोड़ दस लाख का माल जब्त किया गया। उत्पादन शुल्क विभाग ने कहा है कि नववर्ष के दौरान ढाबों पर भीड़ बढ़ने की संभावना को देखते हुए यह अभिया
मुंबई : छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

मुंबई : छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

मुंबई : मुंबई पुलिस ने यहां एक साझा टैक्सी में 20 वर्षीय कॉलेज छात्रा को निशाना बनाकर अश्लील हरकत करने के आरोप में उत्तर प्रदेश के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान दीनदयाल मोतीराम सिंह (27) के रूप में हुई है। उसे उत्तर प्रदेश के आगरा में पैतृक गांव से गिरफ्तार किया गया। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को कहा कि उसे अदालत में पेश किया गया जहां से उसे तीन दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार यह घटना 30 नवंबर को दोपहर 12:35 बजे से 12:50 बजे के बीच हुई जब पीड़िता कंबाला हिल बस स्टॉप से ग्रांट रोड रेलवे स्टेशन तक एक साझा टैक्सी में यात्रा कर रही थी। उस समय 20 से 25 वर्ष की आयु के आरोपी ने कथित तौर पर शिकायतकर्ता का पीछा किया और उसके अंगों को छूकर और उसके प्रति अश्लील इशारे करके गलत व्यवहार किया। अधिकारी ने बताया कि इसके बाद यहां गामदेवी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज
ठाणे के ट्रैफिक जाम को सुलझाने में लगेगा एक साल का समय…

ठाणे के ट्रैफिक जाम को सुलझाने में लगेगा एक साल का समय…

मुंबई आईआईटी करेगी ठाणे के ट्रैफिक प्लान की फिर से समीक्षा ठाणे : ठाणे शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या को हल करने के लिए छह साल पहले तैयार किए गए ट्रैफिक प्लान और मौजूदा बदलती ट्रैफिक स्थिति में बड़ा अंतर होने के कारण, ठाणे मनपा ने इस योजना की फिर से समीक्षा करने का फैसला किया है। मनपा आयुक्त सौरभ राव ने यह निर्णय लिया है। मुंबई आईआईटी के विशेषज्ञ बदलते ट्रैफिक पैटर्न, स्कूल बसों और अन्य सार्वजनिक परिवहन की बढ़ती संख्या, कचरा और निमर्माण सामग्री के परिवहन से होने वाले ट्रैफिक दबाव का गहन अध्ययन करेंगे। इस योजना में साइकिल ट्रैक, पैदल यात्रियों के लिए सुविधाएं और खाड़ी के जरिए जल परिवहन शुरू करने की संभावनाओं का भी विश्लेषण किया जाएगा। इसके अलावा, मेट्रो और रेलवे के कनेक्शन के लिए ट्रैफिक सिस्टम की योजना, पार्किंग की व्यवस्था और तीन हाथ नाका क्षेत्र में ट्रैफिक जाम के समाधान पर भी सुझाव द
छोटे से विवाद में मारपीट… चला चाकू

छोटे से विवाद में मारपीट… चला चाकू

भिवंडी। भिवंडी के फातिमा नगर अनमोल होटल के पास रात में हुए एक छोटा विवाद अचानक हिंसक झगड़े में बदल गया, जिसमें एक व्यक्ति को चाकू से हमला होने से गंभीर रूप से जख्मी हुआ है। यही नहीं आरोपियों ने परिवार पर हमला किए जाने और जान से मारने की धमकी भी दी है। शांतिनगर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक फातमा नगर के रहने वाले सादिक अली के छोटे भाई माजिद का अनमोल होटल के पास शाहबाज शहा, फारूक शेख, सुफियान अंसारी और सदरे नामक व्यक्तियों से विवाद हो गया।
ड्राइवर की लापरवाही से महिला क्लर्क घायल… पुलिस ने मामला दर्ज किया

ड्राइवर की लापरवाही से महिला क्लर्क घायल… पुलिस ने मामला दर्ज किया

भिवंडी : कोनगांव क्षेत्र में एक लापरवाह स्विफ्ट डिजायर ड्राइवर की हरकत से महिला क्लर्क गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना कोनगांव स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के पास हुई। कोनगांव पुलिस ने इस मामले में अज्ञात कार ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक मेघना गुलाब पाटिल (43) जो एक क्लर्क हैं, घटना के समय के पति से कार्यालय छोड़ने जा रहे थे। उसी दौरान एक स्विफ्ट डिजायर कार के ड्राइवर ने अचानक गाड़ी का दरवाजा लापरवाही से खोला, जिससे मेघना को सिर और दाहिने हाथ पर गंभीर चोटें आईं।
एडवोकेट वि के दुबे ने सौतेली मां से तंग बेटियों को दिलाया इंसाफ़

एडवोकेट वि के दुबे ने सौतेली मां से तंग बेटियों को दिलाया इंसाफ़

अदालत ने साफ कहा- बेटियों को पिता को मेडिकल ट्रीटमेंट और ख़याल रखने की होगी पूरी आज़ादी मुंबई : बॉम्बे हाई कोर्ट ने तीन बेटियों को 70 वर्षीय बीमार पिता से मिलने और उनकी देखरेख करने की छूट दी है। कोर्ट स्पष्ट किया है कि यदि पिता को मेडिकल ट्रीटमेंट की जरूरत हो, तो उन्हें इससे वंचित न किया जाए। बेटियों को पिता का ख़याल रखने की पूरी आजादी होगी। सौतेली मां के रुखे व्यवहार से तंग बेटियों ने शहर के मशहूर एडवोकेट वि के दुबे द्वारा याचिका दायर की और सुनवाई पर कोर्ट ने यह आदेश दिया है। बेटियों ने दावा किया था कि सौतेली मां ने उनके पिता को अवैध रूप से बंधक बना रखा है। मां न तो खुद पिता का ठीक से ख़याल रख रही हैं, न ही हमें उनका ध्यान रखने दे रही हैं। यह पिता की सेहत के लिए घातक साबित हो सकता है। बेडरीडन बुजुर्ग पिता को लगातार डॉक्टर की खास निगरानी की जरूरत है। लिहाजा पिता को मां की अवैध हिरा
कचरा टैक्स वसूलेगी मनपा…मुंबई की जनता पर एक और बोझा डालने की तैयारी

कचरा टैक्स वसूलेगी मनपा…मुंबई की जनता पर एक और बोझा डालने की तैयारी

मुंबई : मनपा प्रशासन अपनी कमाई बढ़ाने के लिए अब मुंबई के आम नागरिकों पर एक और बोझा डालने की तैयारी कर रही है। मनपा मुंबई के लोगों से कचरा निर्मूलन टैक्स वसूलने की तैयारी की है। मनपा घरों के अथवा दुकानों सहित व्यवसायिक गालों पर उनके क्षेत्रफल के अनुसार टैक्स वसूलने का निर्णय लिया है। कचरा शुल्क न्यूनतम 100 रुपए से शुरू होकर एक हजार रुपए तक लगाया जाएगा। मनपा प्रशासन ने लोगों से कचरा टैक्स वसूलने के लिए प्र स्ताव तैयार किया है। प्रस्ताव मनपा आयुक्त के पास मंजूरी के लिए भेजा गया है। मनपा आयुक्त की मंजूरी मिलने के बाद लोगों से सुझाव आदि लेकर राज्य के नगर विकास विभाग के पास मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। मनपा अभी सिर्फ व्यावसायिकों से कचरा शुल्क ले रही है। मनपा लोगों के घर घर से कचरा उठाने और उसका निपटान करने के लिए हजारों करोड़ रुपए खर्च कर डंपिंग ग्राउंड तक ले जाती है। मुंबई में ऐसी हालत हो गई है