Tuesday, October 22metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

मुंबई

20 से अधिक बेरोजगारों का ठग गिरफ्तार

20 से अधिक बेरोजगारों का ठग गिरफ्तार

नवी मुंबई: विदेशों में नौकरी दिलाने का लालच देकर बेरोजगारों को ठगने वाले आरोपी दशरथ झरनप्पा गजरे को नवी मुंबई आर्थिक अपराध शाखा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उस पर 20 से अधिक बेरोजगारों से 8 लाख 28 हजार रुपये ठगने का आरोप है। इस मामले में पुलिस ने दशरथ के साथी गणेश नामदेव तरफे को भी गिरफ्तार किया है। वहीं, उसका एक अन्य साथी फरार है। पुलिस ने बताया कि दशरथ पनवेल में अरिहंत आरमा के पास ओम साई कंस्ट्रक्शन ऑफिस में सीलैंड ऑफशोर कांट्रेक्टर नाम की कंपनी खोल रखी थी। इसी के जरिए दशरथ ने अबुधाबी स्थित ईगल रॉक ड्रिलिंग कंपनी में युवाओं को नौकरी का दिया।
बिहार से बैरंग लौटी पालघर पुलिस, आरोपी फरार

बिहार से बैरंग लौटी पालघर पुलिस, आरोपी फरार

मुंबई : बीमा कंपनी में काम करने वाली अधिकारी ज्योति बाला संदिग्ध मौत मामले में पालघर पुलिस के हाथ दो महीने बाद भी खाली हैं। ज्योति बाला केस की जांच कर रही पालघर जिले की वसई पुलिस पर ज्योति के परिजन लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। ज्योति की बड़ी बहन नियति का कहना है कि वसई पुलिस आरोपी पक्ष को फायदा पहुंचाने के लिए जान-बूझकर मामले को लटका रही है, ताकि आरोपियों को आसानी से जमानत मिल जाए। हालांकि, वसई पुलिस का कहना है कि ज्योति बाला खुदकुशी मामले में वह पूरी पारदर्शिता के साथ काम कर रही है।  इस घटना की जांच करने जब वसई पुलिस ज्योति के बिहार के पटना स्थित ससुराल पहुंची, तो उनके घर पर ताला लगा हुआ था। स्थानीय पुलिस की मदद से वसई पुलिस ज्योति के पति व आरोपी बैंक मैनेजर विमल वर्मा और उनकी दो बहनों के दफ्तर भी पहुंचीं, जहां पता चला कि वे तीनों अपने दफ्तर से अवकाश लेकर गायब हैं। इसका मतलब है कि वे लोग
सायबर फिशिंग के जाल में आसानी से फंसते हैं भारतीय

सायबर फिशिंग के जाल में आसानी से फंसते हैं भारतीय

मुंबई : विकास को लाखों रुपये की लॉटरी लगने का ईमेल आया। जिज्ञासा में उसने मेल खोला और उसके कंप्यूटर में मालवेयर घुस गए। विकास के कंप्यूटर पर दर्ज काम की सूचनाएं किसी ओर सर्वर पर जाने लगीं। कुछ दिनों बाद फोन बैंकिंग के अनजाने कॉल आने लगे और बैंक खाते से रकम गायब। भारत में विकास की तरह लाखों लोग इस तरह के अनजाने प्रमोशनल ई-मेल खोलने की गलती कर रहे हैं। साइबर सुरक्षा में विश्व की सबसे बड़ी कंपनी कास्परस्काई (Kaspersky) ने बताया है कि अनजाने प्रमोशनल ई-मेल खोलने के मामले में बेल्जियम जैसे यूरोपियन देश के नागरिक सबसे ज्यादा सतर्क हैं, तो मलेशिया, इंडोनेशिया और फिलिपींस के लोग लापरवाह हैं। इस मामले में भारत को भी लाइट रेड जोन में रखा गया है, जिसका मतलब है बहुत कम लोग फिशिंग मेल पर क्लिक करने से पहले सोचते हैं। कंप्यूटर सिस्टम को सुरक्षित रखने वाले एंटि वायरस बनाने वाली कंपनी रशियन कंपनी कास्पर
महिला ने बेरोजगार पति को समझाया तो जवाब में मिला तीन तलाक

महिला ने बेरोजगार पति को समझाया तो जवाब में मिला तीन तलाक

मुंबई : मुंबई की नागपाड़ा पुलिस ने 39 वर्षीय एक व्यक्ति के खिलाफ उसकी पत्नी शबाना की शिकायत पर एक साथ तीन तलाक देने का मामला दर्ज किया है। आरोपी का नाम सैयद अनवर अली है, जिसने पिछले नवंबर में पत्नी को तीन तलाक दिया था। मुंबई में तीन तलाक कानून बनने के बाद यह पहला मामला है। इससे पहले महाराष्ट्र का पहला मामला ठाणे के मुंब्रा पुलिस में दर्ज किया गया था। पुलिस के अनुसार, नागपाड़ा की रहने वाली शबाना (बदला हुआ नाम) ने अनवर अली से 2005 में शादी की थी। शबाना जब अनवर के साथ अहमदनगर स्थित ससुराल गई, तो उसे पता चला कि पति बेरोजगार है और आर्थिक रूप से अपने माता-पिता पर निर्भर है। इसके बाद वह मुंबई लौट आई और नागपाड़ा में अपने पिता के पास रह कर नौकरी करने लगी। कुछ दिन बाद अनवर भी अहमदनगर से मुंबई आ गया और उसने ससुर से कुछ रकम उधार लेकर व्यवसाय शुरू किया। इसमें वह असफल रहा। आरोप है कि उसने शबाना से पैसे
पूर्व सीएम नारायण राणे का खुलासा, इसलिए छोड़ी थी शिवसेना!

पूर्व सीएम नारायण राणे का खुलासा, इसलिए छोड़ी थी शिवसेना!

मुंबई : महाराष्‍ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे ने अपनी आत्मकथा 'झंझावात' में शिवसेना छोड़ने का खुलासा किया है। अपनी आत्मकथा में उन्होंने लिखा है कि बाला साहेब नहीं चाहते थे कि वह शिवसेना छोड़ें, पर उद्धव ठाकरे ने बाला साहेब को धमकी दी थी कि यदि राणे को शिवसेना में रोका गया, तो वह घर छोड़कर चले जाएंगे। शुक्रवार को राणे की आत्मकथा 'झंझावात' का विमोचन किया गया। यह पुस्तक मराठी और अंग्रेजी में लिखी गई है। अपनी आत्मकथा में राणे ने यह लिखा है कि उद्धव ठाकरे किस तरह से शिवसैनिकों को परेशान किया करते थे? राणे के अनुसार उस दिन उन्होंने मातोश्री जाकर बाला साहेब को बताया कि साहेब अब मैं शिवसेना छोड़ रहा हूं। उस वक्त साहेब कुछ नहीं बोले। पर दूसरे दिन उन्होंने मुझे फोन कर बुलाया। वह नहीं चाहते थे कि मैं शिवसेना छोड़ कर जाऊं, लेकिन जब यह बात उद्धव ठाकरे को पता चली तो उन्होंने साहेब को धमकी दी कि राण
यूनिवर्सिटी के नए प्रारूप की मंजूरी पर विवाद

यूनिवर्सिटी के नए प्रारूप की मंजूरी पर विवाद

मुंबई : मुंबई विश्वविद्यालय के शैक्षणिक वर्ष 2020-21 के प्रारूप को मंजूरी मिलने के बाद उस पर विवाद शुरू हो गया है। विश्वविद्यालय के मैनेजमेंट काउंसिल और सीनेट की मंजूरी के बगैर प्रारूप को मंजूरी देने का सीनेट सदस्यों ने कड़ा विरोध किया है। सीनेट सदस्यों ने आरोप लगाया कि कुछ निजी कॉलेजों को लाभ पहुंचाने के लिए यह प्रारूप तैयार किया गया है। सीनेट सदस्य प्रदीप सावंत ने कहा कि नियमानुसार प्रारूप को पहले सीनेट और मैनेजमेंट काउंसिल की बैठक में रखा जाता है। किस स्थान पर नए कॉलेज खोलने हैं, इस पर सीनेट के सदस्य अपना सुझाव देते हैं लेकिन किसी का सुझाव लिए बगैर विश्वविद्यालय ने वर्ष 2020-21 के प्रारूप को सरकार के पास भेज दिया है। प्रदीप सावंत ने बताया कि नए प्रारूप में विलेपार्ले या जुहू में लॉ कॉलेज शुरू करने की बात कही गई है, जबकि बांद्रा, खार और सांताक्रुज में पहले से ही 4 लॉ कॉलेज है। ऐसे में इस
धारदार हथियार से चेहरे पर वारकर हत्या, पुलिस मौके पर

धारदार हथियार से चेहरे पर वारकर हत्या, पुलिस मौके पर

यूपी के बागपत में शनिवार तड़के खेत पर पानी चलाने गए किसान की धारदार हथियार से वारकर हत्या कर दी गई। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर किसान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं परिजनों ने किसी रंजिश से इनकार किया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार बागपत के बिनौली थानाक्षेत्र में बिजवाड़ा गांव निवासी 60 वर्षीय किसान शनिवार तड़के पानी चलाने के लिए खेत पर गया हुआ था। काफी देर तक किसान के खेत से न लौटने पर परिजन खेत पर पहुंचे जहां किसान पदम सिंह का शव खून से लथपथ पड़ा हुआ था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच की। पुलिस के अनुसार किसान के चेहरे पर धारदार हथियार से वार किए गए थे। पुलिस ने किसान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। वहीं किसान की मौत से परिजनों में कोहराम मच ग
मुंबई को मिल सकती है पहली महिला पुलिस कमिश्नर

मुंबई को मिल सकती है पहली महिला पुलिस कमिश्नर

मुंबई : देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के पुलिस कमिश्नर संजय बर्वे 31 अगस्त को रिटायर हो रहे हैं। संजय बर्वे को अगर सेवा विस्तार नहीं मिलाता है तो राज्य खुफिया आयुक्त रश्मि शुक्ला और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक परमबीर सिंह मुंबई कमिश्नर बनने की कतार में हैं। अगर रश्मि शुक्ला को मुंबई पुलिस आयुक्त नियुक्त किया जाता है, तो वह इस पद को संभालने वाली पहली महिला होंगी। खुफिया आयुक्त के रूप में नियुक्ति से पहले, वह पुणे पुलिस आयुक्त थीं। एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी ने बताया कि संजय बर्वे के सेवा विस्तार के बारे में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को फैसला करना है। 2008 में तत्कालीन डीजीपी पी एस पसरीचा और मुंबई के पुलिस आयुक्त डी. एन जाधव को तीन महीने का विस्तार दिया गया था। इसे बॉम्बे हाई कोर्ट ने एक मनमाना निर्णय माना था। इसके अलावा, तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश स्वतंत्र कुमार और न्यायमूर्ति पी. पी.
पाक में परफॉर्म किया, तो एफडब्ल्यूआईसीई) ने गायक मीका सिंह पर हमेशा के लिए’ बैन लगा दिया

पाक में परफॉर्म किया, तो एफडब्ल्यूआईसीई) ने गायक मीका सिंह पर हमेशा के लिए’ बैन लगा दिया

मुंबई: द फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एंप्लॉयी (एफडब्ल्यूआईसीई) ने गायक मीका सिंह उर्फ अमरीक सिंह पर भारत में किसी भी प्रकार के परफॉर्मेंस, रिकॉर्डिंग, प्लेबैक सिंगिंग और ऐक्टिंग पर 'हमेशा के लिए' बैन लगा दिया है। साथ ही, ऑल इंडिया सिने वर्कर्स असोसिएशन (एआईसीडब्ल्यू) ने भी इंडियन फिल्म इंडस्ट्री से मीका को बैन किया है। नई दिल्ली में जम्मू और कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद धारा 370 को निरस्त किए जाने के बाद दोनों पड़ोसी देशों में कूटनीतिक अनिश्चितता के बीच पाकिस्तान में किसी समारोह पर मीका के परफॉर्मेंस करने के बाद इस कदम को उठाया गया। एक पाकिस्तानी पत्रकार ने 30 सेकेंड के इस विडियो क्लिप को ट्वीट किया है, जिसमें भारत के 5 अगस्त के फैसले के बाद मीका को एक समारोह में परफॉर्म करते देखा जा सकता है।
सायन अस्पताल में डॉक्टर पर हमला

सायन अस्पताल में डॉक्टर पर हमला

मुंबई : रेजिडेंट डॉक्टर पर हमले का मामला एक बार फिर सामने आया है। घटना बीएमसी के सायन अस्पताल की है। डॉक्टरों का आरोप है कि 12 अगस्त को 25 लोगों ने अस्पताल के जनरल मेडिसिन विभाग के एक रेजिडेंट डॉक्टर के साथ हाथापाई की थी। डॉक्टरों के अनुसार, इस बारे में अस्पताल प्रशासन को सूचित किया गया था, लेकिन कुछ विशेष कार्रवाई नहीं हुई। इसके चलते डॉक्टरों में नाराजगी है। अस्पताल के सभी रेजिडेंट डॉक्टरों ने बुधवार को अस्पताल के मनोचिकित्सक से काउंसलिंग ली। डॉक्टरों का कहना था कि वे इसलिए काउंसलिंग ले रहे हैं, ताकि वे जान सकें कि विषम परिस्थितियों में किस तरह काम किया जाए और इससे कैसे खुद को सुरक्षित रखा जाए। बता दें कि इससे पहले 15 जुलाई को नायर अस्पताल में भी गुस्साई भीड़ ने डॉक्टरों पर हमला बोल दिया था। नायर अस्पताल में एक मरीज की मौत के बाद परिजन भड़क गए थे। उनका आरोप था कि डॉक्टरों की लापरवाही से