Tuesday, October 22metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

मुंबई

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हाई अलर्ट, पंद्रह अगस्त पर कड़ी सुरक्षा में मायानगरी

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हाई अलर्ट, पंद्रह अगस्त पर कड़ी सुरक्षा में मायानगरी

मुंबई : मायानगरी में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हाई अलर्ट के बाद सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। मुंबई की सुरक्षा के लिए पुलिस की अलग-अलग टुकड़ी के करीब चालीस हजार पुलिस अधिकारी तैनात किए गए हैं। इसके अलावा मुंबई के गर्दी वाली जगहों पर विशेष पुलिस बंदोबस्त के अलावा बम निरोधक दस्ता भी मौजूद रहेगा। जो लगातार वहां पर घूमता रहेगा और किसी भी प्रकार की अनहोनी न होने पाए इसका ध्यान रखेगा। दरअसल पंद्रह अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के दिन सभी जगह पर झंडा फहराया जाता है। ऐसे कार्यक्रमों के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटनाएं और अनहोनी न होने पाए इस वजह से मुंबई में पुलिस की ज्यादा सुरक्षा रखी गई है। मुंबई में सुरक्षा के लिए करीब चालीस हजार पुलिस फोर्स लगी हुई है, जिसमें सभी प्रकार के पुलिस को मुंबई में तैयार रखा गया है। इनमें स्थानीय पुलिस के अलावा लोकल आ्र्स विभाग (एल ए) राज्य आरक्षित पुलिस बल (एसआरपीए
ठाकरे स्मारक के लिए अतिरिक्त जमीन को मनपा की मंजूरी

ठाकरे स्मारक के लिए अतिरिक्त जमीन को मनपा की मंजूरी

मुंबई : शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे स्मारक के लिए शिवाजी पार्क की आरक्षित जमीन के पास अतिरिक्त जमीन मिलेगी। इस जमीन के बारे में न्यायालय में चल रहा विवाद का हल निकलने के बाद 362.04 वर्ग मीटर अतिरिक्त जगह देने का रास्ता अब साफ हो गया है। इससे संबंधित प्रस्ताव को सुधार समिति की बैठक में मंजूरी मिलने बाद बुधवार को इस प्रस्ताव को मनपा सभागृह में मंजूरी मिल गई है। शिवसेना प्रमुख के स्मारक के लिए शिवाजी पार्क के ऐतिहासिक महापौर बंगले की जमीन स्मारक संस्था को देने के बारे में मुंबई मनपा और बालासाहेब ठाकरे स्मारक विश्वस्त संस्था के बीच पहले करार हुआ। उसके अनुसार महापौर बंगले की ऐतिहासिक वास्तु के साथ बिना छेड़छाड़ किए इस परिसर की जमीन के नीचे स्मारक बनाया जाएगा। इस स्मारक के लिए 11 हजार 551 वर्गमीटर जगह बालासाहेब ठाकरे राष्ट्रीय स्मारक न्यास के पास नवंबर 2018 में हस्तांतरित की गई है। उसके लिए अति
भाईगीरी से आजादी, पर नई टेक्नॉलजी की दहशत

भाईगीरी से आजादी, पर नई टेक्नॉलजी की दहशत

मुंबई : आजादी के बाद के सात दशकों में देश में बहुत कुछ बदला है, अपराधियों का अपराध करने का तरीका भी। चूंकि मुंबई देश की आर्थिक राजधानी है, इसलिए विदेश में बैठे अंडरवर्ल्ड सरगनाओं और आतंकवादियों ने इस महानगर को हमेशा टारगेट किया। पिछले कई सालों में मुंबई में हुए बम धमाके व 26/11 का फिदायीन हमला सबसे बड़े उदाहरण हैं। 26/11 के बाद मुंबई में सुरक्षा तैयारियों का पूरा कायाकल्प कर दिया गया। अत्याधुनिक हथियार मंगाए गए। फोर्स-वन का गठन हुआ। एनएसजी का मुंबई में भी एक सेंटर खोला गया, बावजूद इसके इस 15 अगस्त को भी यह महानगर हाई अलर्ट पर है। महाराष्ट्र एटीएस के सबसे लंबे समय तक चीफ रहे और C-60 जैसी फोर्स के जनक के.पी रघुवंशी कहते हैं कि ‘आने वाले कल का क्राइम बहुत खतरनाक होने वाला है। मुंबई जैसे शहर में भविष्य का क्राइम टैक्नॉलजी क्रेंद्रित होगा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस केंद्रित भी हो सकता है। अब तो
एयर इंडिया का US शॉर्टकट, नॉर्थ पोल से गुजरेगा विमान

एयर इंडिया का US शॉर्टकट, नॉर्थ पोल से गुजरेगा विमान

मुंबई : एयर इंडिया ने नार्थ अमेरिका पहुंचने के लिए नया रूट अपनाने का निर्णय लिया है। कम समय में अमेरिका पहुंचने के लिए एयर इंडिया ने विश्व के सबसे दुर्गम क्षेत्र नॉर्थ पोल (पोलर रूट) का मार्ग अपनाने का निर्णय लिया है। नॉर्थ पोल ऐसा स्थान है, जहां कंपास भी काम नहीं करता है और ठंड की वजह से ईंधन के जम जाने का भी खतरा बना रहता है। प्रशिक्षित पायलट और तकनीक की सहायता से एयर इंडिया 15 अगस्त से दिल्ली से सान फ्रांसिस्को के बीच नॉन स्टॉप सीधी उड़ान शुरू करने जा रही है। मौजूदा समय में एयर इंडिया की फ्लाइट अमेरिका पहुंचने के लिए अटलांटिक और प्रशांत महासागर रूट को अपनाती है। पोलर रूट पर सफल उड़ान भर कर एयर इंडिया विश्व की पहली हवाई कंपनी बन जाएगी, जो तीन रूट के जरिए अमेरिका पहुंच सकती है। पोलर रूट से गुजरने वाले विमान के पायलट कैप्टन दिग्विजय सिंह के अनुसार, अत्याधिक गुरुत्वाकर्षण होने की वजह से दिशा
अभिनेत्री श्वेता तिवारी के पति अभिनव कोहली गिरफ्तार

अभिनेत्री श्वेता तिवारी के पति अभिनव कोहली गिरफ्तार

मुंबई : अभिनेत्री श्वेता तिवारी ने अपने पति अभिनव कोहली पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ केस दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए रविवार रात  कोहली को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार दोपहर उन्हें मुंबई की स्थानीय कोर्ट में पेश किया गया। जहां से अदालत ने उन्हें 13 अगस्त तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया। अभिनेत्री  श्वेता और उनकी बेटी पलक रविवार को कांदिवली के समता नगर पुलिस स्टेशन पहुंचे और अभिनव कोहली के खिलाफ शराब के नशे में उनके साथ मारपीट करने का केस दर्ज  करवाया। इस दौरान श्वेता पुलिस स्टेशन में रोती हुई नजर आईं। श्वेता ने यह भी आरोप लगाया कि कोहली अक्सर शराब के नशे में हंगामा करते हैं। इसके बाद कोहली से चार घंटे  तक पूछताछ हुई और फिर देर रात उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। आरोप के मुताबिक, अभिनव ने श्वेता की बेटी पलक के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था। श्वेता ने अभिनव
कई जिलों में आई भयंकर बाढ़, पीड़ितों की मदद के लिए भाजपा ने कसी कमर

कई जिलों में आई भयंकर बाढ़, पीड़ितों की मदद के लिए भाजपा ने कसी कमर

मुंबई : राज्य में कोल्हापुर, सांगली, सातारा सहित कई जिलों आई में भयंकर बाढ़ आने के कारण परिस्थिति गंभीर है, जहां बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सरकार कोई कसर नहीं छोड़ रही  है। कोल्हापुर और सांगली जिले में भयंकर बाढ़ के कारण लोग बेघर हो गए हैं। बाढ़ के बाद उनके पुनर्वसन की जवाबदारी भाजपा ने ली है, जिसके तहत भाजपा के सांसदों,  विधायकों, नगरसेवकों, सभी जिला पंचायत सदस्यों सहित पार्टी के सभी जनप्रतिनिधियों से अपना एक महीने का वेतन भाजपा आपदा कोष में जमा करने का आवाहन भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने किया है। सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने इसकी जानकारी दी। पाटिल ने बताया कि पार्टी के सांसदों और विधायकों की तर्ज पर हमने पार्टी  के प्रत्येक पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से भी बाढ़ पीड़ितों के मदद के लिए 100 रुपए या परिस्थिति के मुताबिक़ मदद करने के लिए निधि जमा करने का आवाहन किया है।  प
कार मालिकों से 2.83 करोड़ की ठगी

कार मालिकों से 2.83 करोड़ की ठगी

नवी मुंबई: अलग-अलग कंपनियों में किराए पर कार लगाने के नाम पर पनवेल शहर पुलिस ने दो महाठगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को 13 अगस्त तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। ठगों ने अलग-अलग कंपनियों में कार किराए पर लगाने के बहाने शिकायतकर्ताओं की 63 कारें हड़प ली थीं। ठग कारों को कहीं गिरवी रखकर रुपये ले लेते थे। इन्होंने 2 करोड़ 83 लाख 80 हजार रुपये ठगी की है। आरोपी लोगों को कंपनी में गाड़ी लगाने के बदले 30 हजार रुपये महीने मिलने का लालच देते थे।
रूट पर चट्टान खिसकने से ट्रेनों पर असर, कई रद्द

रूट पर चट्टान खिसकने से ट्रेनों पर असर, कई रद्द

मुंबई : रेलवे के पुणे-मुंबई रूट पर चट्टाने खिसकने के कारण ट्रैक को काफी नुकसान हुआ है। इसके साथ ही पश्चिम महाराष्ट्र में बाढ़ आने से अब लंबी दूरी की ट्रेनों से यात्रा करने वालों को और इंतजार करना पड़ेगा। महाराष्ट्र में बाढ़ के कहर में करीब 30 लोग जान गंवा चुके हैं। मध्य रेलवे ने पहले बताया था कि सोमवार तक मुंबई-पुणे रेलवे रूट शुरू हो जाएगा। शनिवार को स्थिति का जायजा लेने के बाद एक अधिकारी ने बताया कि यह रूट शुरू होने में अभी और समय लगेगा। फिलहाल पुणे, कर्नाटक और पश्चिम महाराष्ट्र जाने वाली कई ट्रेनें रद्द की गई हैं। कुछ ट्रेनों को लंबे रूट से डायवर्ट करके चलाया जा रहा है। शनिवार को महाप्रबंधक ए.के. गुप्ता, डीआरएम एस.के. जैन और वरिष्ठ अधिकारियों ने कर्जत-लोनावाला के घाट सेक्शन का दौरा किया। यहां राहत कार्य के लिए रेलवे के सैकड़ों कर्मचारी लगे हुए हैं। इन्हीं हालात के कारण पश्चिम रेलवे की
अभिनेत्री की आत्महत्या के मामले में पति गिरफ्तार

अभिनेत्री की आत्महत्या के मामले में पति गिरफ्तार

ठाणे: अभिनेत्री प्रज्ञा पारकर आत्महत्या मामले में ठाणे की कलवा पुलिस ने पति प्रशांत पारकर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पड़ोसियों और पारकर के रिश्तेदारों से पूछताछ की थी, जिसमें पता चला था कि प्रज्ञा और प्रशांत में अनबन चल रही थी। इसी के चलते मानसिक रूप से परेशान प्रज्ञा ने शुक्रवार सुबह पहले अपनी बेटी को मौत के घाट उतारा और फिर खुदकुशी कर ली। प्रशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। प्रज्ञा मराठी और हिंदी सीरियल के साथ फिल्मों में छोटे-मोटे रोल और मॉडलिंग भी करती थीं। प्रज्ञा और प्रशांत का 19 साल पहले विवाह हुआ था, जिनकी एक ही बेटी थी, जो 12वीं में पढ़ती थी।
बेटी की हत्या कर खुद लगा ली फांसी

बेटी की हत्या कर खुद लगा ली फांसी

ठाणे : महाराष्ट्र के ठाणे शहर में एक महिला ने पहले अपनी बेटी की हत्या की और फिर खुदकुशी कर ली। कलवा पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला ने ऐसा क्यों किया, इसका अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस ने घर से एक सूइसाइड नोट जब्त किया है। इसमें महिला ने बेटी की हत्या कर आत्महत्या करने और किसी को इसके लिए जिम्मेदार न ठहराने की बात लिखी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। प्रज्ञा पारकर (40) अपने पति प्रशांत पारकर तथा बेटी श्रुति (18) के साथ मनीषा नगर की गौरी सुमन इमारत में रहती थी। प्रज्ञा छोटे-मोटे मराठी टीवी सीरियलों में काम करती थी। प्रशांत पारकर निजी एक्सपोर्ट-इंपोर्ट कंपनी में कार्यरत हैं। श्रुति बारहवीं में पढ़ती थी। रोज की तरह शुक्रवार की सुबह 7.30 बजे प्रशांत पारकर जिम गए थे। वे 9.30 बजे जब वापस घर लौटे तो काफी देर तक घर का दरवाजा नहीं खुला। चाबी बनाने वाले को बुलाकर दरवाजा खोला गया तो भीतर पत