नागरिकता कानून के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन और सोशल मीडिया के जरिए अफवाह फैलाने वाले उपद्रवियों के खिलाफ योगी सरकार सख्त, एसपी सांसद शफीकुर्रहमान बर्क पर केस, 3000 हिरासत में
लखनऊ : नागरिकता कानून के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन और सोशल मीडिया के जरिए अफवाह फैलाने वाले उपद्रवियों के खिलाफ योगी सरकार सख्त ऐक्शन के मूड में है। अफवाह पर रोक के लिए सूबे के 20 जिलों में मबाइल इंटरनेट सर्विस सस्पेंड कर दी गई है। संभल में समाजवादी पार्टी के सांसद शफीकुर्रहमान बर्क के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। प्रदेशभर में करीब 3,000 लोग हिरासत में लिए गए हैं। सिर्फ राजधानी लखनऊ में हिंसा के बाद 102 लोग हिरासत में लिए गए, जबकि 31 लोगों को गिरफ्तार किया गया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने दो टूक कहा है कि हिंसा फैलानेवालों की पहचान कर ली गई है और उनकी संपत्ति जब्त कर नुकसान की भरपाई की जाएगी। राजधानी लखनऊ में गुरुवार को हुई हिंसा में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। साथ ही 16 पुलिसकर्मी समेत 30 लोग घायल हुए थे। इस मामले में पुलिस ने 7 एफआईआर दर्ज की है। 31 लोगों को गिरफ्तार किया। इसके अलावा 112 लोग हिरासत