Saturday, March 28metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

Newsticker

अदालत ने तटीय रोड परियोजना पर बीएमसी से मांगा जवाब

अदालत ने तटीय रोड परियोजना पर बीएमसी से मांगा जवाब

मुंबई : बंबई उच्च न्यायालय ने मंगलवार को बीएमसी को निर्देश दिया कि वह विशेषज्ञों के एक निकाय की रिपोर्ट का जवाब दे, जिसमें कहा गया था कि उसने शहर में मछुआरा समुदाय और तट से लगे समुद्री जीवन पर प्रस्तावित तटीय सड़क परियोजना के प्रभाव का अध्ययन करने के लिए पर्याप्त सर्वेक्षण नहीं किया। मुख्य न्यायाधीश प्रदीप नंदराजोग और न्यायमूर्ति एन एम जामदार की पीठ ने बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) को इस साल 23 अप्रैल तक अपना जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया। पीठ शहर के दो मछुआरा संघों - वर्ली कोलीवाड़ा नखवा और वर्ली मच्छीमार सर्वोदय सहकारी सोसाइटी द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई कर रही थी। याचिका में शहर के दक्षिणी हिस्से मरीन ड्राइव क्षेत्र को उत्तरी उपनगर कांदिवली से जोड़ने के लिए प्रस्तावित तटीय सड़क परियोजना के खिलाफ शिकायत की गई है। याचिकाकर्ताओं ने दावा किया कि बीएमसी और राज्य के अधिकारियों ने प्रस्तावि
चौथे चरण में उर्मिला, प्रिया दत्त सहित कई दिग्गज, जानें किसके पास कितनी संपत्ति

चौथे चरण में उर्मिला, प्रिया दत्त सहित कई दिग्गज, जानें किसके पास कितनी संपत्ति

मुंबई : महाराष्ट्र में चौथे चरण के चुनाव के लिए नामांकन भरने का आखिरी दिन मंगलवार को था। मुंबई शहर और उपनगर की छह सीटों के लिए कुल 156 उम्मीदवारों ने नामांकन भरा है। चौथे चरण में प्रिया दत्त, उर्मिला मातोंडकर और मिलिंद देवड़ा सहित कई दिग्गजों की किस्मत का फैसला मतदाता करेंगे। नामांकन के दौरान प्रत्याशियों ने हलफनामे में अपनी संपत्तियों का ब्यौरा दिया है। प्रिया दत्त सबसे अमीर प्रत्याशी ब्योरों के मुताबिक, चौथे चरण के उम्मीदवारों में सबसे अमीर कांग्रेस की प्रत्याशी प्रिया दत्त हैं। उनकी कुल संपत्ति 96 करोड़ रुपये है। उनके बाद मिलिंद देवड़ा का नंबर आता है। देवड़ा ने अपने हलफनामे में अपनी कुल संपत्ति 79.3 करोड़ रुपये बताई है। अभिनेत्री से राजनेत्री बनीं ऊर्मिला मातोंडकर अमीर प्रत्याशियों की सूची में तीसरे नंबर पर हैं। उनके पास कुल 68.8 करोड़ रुपये की संपत्ति है।
पुरानी वाइन की तरह परिपक्व हो रहे हैं हरभजन और ताहिर

पुरानी वाइन की तरह परिपक्व हो रहे हैं हरभजन और ताहिर

चेन्नै : कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मैच में जीत दर्ज करने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि हरभजन सिंह और इमरान ताहिर पुरानी वाइन की तरह लगातार परिपक्व हो रहे हैं और उन्होंने एक बार फिर साबित किया है कि उम्र सिर्फ एक संख्या है। चेन्नई ने यहां मंगलवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए कोलकाता को सात विकेट से करारी शिकस्त दी। मैच के बाद धोनी ने कहा, ‘उम्र उनकी (हरभजन और ताहिर) तरफ है। वह वाइन की तरह हैं और लगातार परिपक्व हो रहे हैं। भज्जी ने जितने भी मैच खेले हैं उसमें दमदार प्रदर्शन किया है। मुझे जब भी जरूरत महसूस हुई है मैंने इमरान पर भरोसा किया है और उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया है।’  धोनी ने कहा, ‘कुल मिलाकर हमारा गेंदबाजी क्रम अच्छा लग रहा है, लेकिन जब हम बेहतरीन टीम के खिलाफ सपाट विकेट पर छोटी बाउंड्री के साथ खेलेंगे तो हमें पता
भांडुप ईस्ट में तकरीबन 17 साल बाद भी शुरू नहीं हुआ चुनावी अस्पताल

भांडुप ईस्ट में तकरीबन 17 साल बाद भी शुरू नहीं हुआ चुनावी अस्पताल

मुंबई : भांडुप ईस्ट में तकरीबन 17 साल पहले तैयार हुआ मैटरनिटी होम अब पूरी तरह खंडहर बन चुका है। ताज्जुब यह है कि इतने सालों पहले बने इस मैटरनिटी होम को आज तक शुरू नहीं किया जा सका। हालांकि इन 17 सालों में बीएमसी से लेकर लोकसभा तक के हर चुनाव के दौरान उम्मीदवारों ने इसे मुद्दा बनाया, चुनाव भी जीते, लेकिन यह अबतक केवल मुद्दा बना हुआ है। इस साल भी चुनावी बिगुल बजने के बाद एक बार फिर लोगों में इस अस्पताल के शुरू होने को लेकर उम्मीद जगी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि अस्पताल की बिल्डिंग बनने के बाद से अबतक 3 सांसद बदल चुके हैं, लेकिन यहां अन्य जन सुविधाओं की बात क्या करें, जबकि अस्पताल का उद्घाटन तक नहीं हो सका। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस बिल्डिंग में 10 बेड्स के मैटरनिटी होम के अलावा बेसिक इलाज की व्यवस्था होनी थी। स्थानीय लोगों से बात करने पर पता चला कि इस अस्पताल को प्राइवेट डिवेल
टीवी सीरियल ‘भाबीजी घर पर हैं’ और ‘तुझसे है राबता’ के एक एपिसोड में हुआ मोदी सरकार का प्रचार

टीवी सीरियल ‘भाबीजी घर पर हैं’ और ‘तुझसे है राबता’ के एक एपिसोड में हुआ मोदी सरकार का प्रचार

मुंबई : महाराष्ट्र कांग्रेस ने टीवी सीरियल के निर्माताओं के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के लिए भ्रामक चुनाव प्रचार का आरोप लगाया है। महाराष्ट्र कांग्रेस का आरोप है कि सीरियल 'भाबीजी घर पर हैं' और 'तुझसे है राबता' के निर्माताओं ने एक एपिसोड में मोदी सरकार की योजनाओं का प्रचार किया है। महाराष्ट्र कांग्रेस सोमवार को चुनाव आयोग में इस मसले पर प्रॉडक्शन टीम और चैनल के खिलाफ मामला दर्ज कराएगी। महाराष्ट्र कांग्रेस के महासचिव और प्रवक्ता सचिन सावंत ने ट्विटर के जरिए इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा, '8 अप्रैल को दोपहर ढाई बजे मैं मुख्य चुनाव आयुक्त के सामने जानबूझकर बीजेपी के पक्ष में प्रचार करने के सिलसिले में टीवी चैनल और प्रॉडक्शन टीम के खिलाफ शिकायत दर्ज कराऊंगा।' उन्होंने ट्वीट के साथ डेली सोप के एपिसोड की क्लिप भी शेयर जिसमें दो सीरियल के दो कैरेक्टर मोदी सरकार की एक योजना के लाभ गिना रह
लोकल ट्रेन में चढ़ते समय पुलिस की पिटाई

लोकल ट्रेन में चढ़ते समय पुलिस की पिटाई

कल्याण: लोकल ट्रेन में चढ़ते समय मुंबई में कार्यरत एक पुलिस कॉन्स्टेबल को चार लोगों ने पीट दिया। मारपीट करने वालों में 2 नाबालिग हैं। मुंबई के अंटाप हिल पुलिस स्टेशन में कार्यरत पुलिस कॉन्स्टेबल तानाजी एलूरवाड मुंबई से मेल ट्रेन पकड़कर कल्याण रेलवे स्टेशन पर आए। वह कल्याण स्टेशन से बदलापुर जाने के लिए लोकल ट्रेन पर चढ़ने लगे, तो किसी को धक्का लग गया। इसी बात पर कॉन्स्टेबल और अन्य लोगों में झगड़ा हो गया। इस पर आरोपियों ने तानाजी के साथ मारपीट की। तभी रेलवे पुलिस आ गई और आरोपियों को पकड़ लिया गया।
भिवंडी में कुपोषण से 1 दिन के बच्चे की मौत

भिवंडी में कुपोषण से 1 दिन के बच्चे की मौत

भिवंडी: करोड़ों रुपये खर्च करने के बावजूद कुपोषण की समस्या दिनों-दिन गंभीर होती जा रही है। कामतघर इलाके में कुपोषण के चलते 1 दिन के नवजात की सरकारी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। कामतघर के ताडाली रोड की रहने वाली अर्चना बोल्ली (25) ने कलवा स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया था, लेकिन कुपोषित होने के कारण नवजात की हालत बिगड़ने पर अस्पताल में तुरंत उसका इलाज शुरू किया गया। इलाज के दौरान ही एक दिन के बच्चे ने दम तोड़ दिया।
आईपीएल 2019 में इन 8 खिलाड़ियों पर सिलेक्टर्स की नजर, मिल सकता है वर्ल्ड कप का टिकट

आईपीएल 2019 में इन 8 खिलाड़ियों पर सिलेक्टर्स की नजर, मिल सकता है वर्ल्ड कप का टिकट

नई दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के धूम-धड़ाके के बीच आनेवाले क्रिकेट के सबसे बड़े टूर्नमेंट 'वर्ल्ड कप' को भला कौन भूल सकता है। इसके लिए फिलहाल भारत के 15 सदस्यों की टीम घोषित नहीं हुई है। जिसकी वजह से आईपीएल उन खिलाड़ियों के लिए मौके जैसा है जो अपनी जगह पक्की करना चाहते हैं। चीफ सिलेक्टर एमएसके प्रसाद पहले ही इशारों में कह चुके हैं कि टी20 टूर्नमेंट में खेल रहे खिलाड़ियों पर उनकी नजर है। बता दें कि भारत समेत बाकी देशों को 23 अप्रैल तक अपनी टीम घोषित करनी है। ऐसे में जब वर्ल्ड कप इतना नजदीक आ गया है तो चलिए उन खिलाड़ियों पर नजर डालते हैं जिनको वर्ल्ड कप में मौका मिल सकता है बशर्ते उनका प्रदर्शन सुधरे अंबाती रायुडू (चेन्नै सुपर किंग्स): अबतक 5 मैचों में 13.75 रनों की औसत से कुल 55 रन बनाए हैं। टीम के लिए शेन वॉटसन के साथ ओपन कर रहे रायुडू अबतक कोई कमाल नहीं दिखा पाए हैं। उनका बल्ल
आज का राशिफल 9 march 2019

आज का राशिफल 9 march 2019

मेष: धैर्यशीलता में कमी आयेगी। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। वृष: मानसिक शांति रहेगी। धैर्यशीलता में वृद्धि होगी। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। मिथुन: माता से वैचारिक मतभेद बढ़ सकते हैं। क्रोध की अधिकता रहेगी। नौकरी में कार्यभार में वृद्धि हो सकती है। कर्क: आशा-निराशा के भावमन में रहेंगे। नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षा एवं साक्षात्कार आदि कार्यों में सफलता मिलेगी। सिंह: किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। परन्तु किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। कन्या: किसी पुराने मित्र का आगमन हो सकता है। नौकरी में अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं। कोई अतिरिक जिम्मेदारी मिल सकती है। तुला: आय की स्थिति में सुधार होगा। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। रहन-सहन में असहज रहेंगे। वृश्चिक: नौकरी
रेप के बाद ९ साल की बच्ची की हत्या,  गिरफ्तार

रेप के बाद ९ साल की बच्ची की हत्या, गिरफ्तार

मुंबई : महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में ९ साल की एक बच्ची के साथ कथित तौर पर बलात्कार के बाद उसकी हत्या करने की घटना सामने आई है। बच्ची का शव एक सार्वजनिक शौचालय में पाया गया है। पुलिस ने इस मामले में एक शख्स को गिरफ्तार किया है और उस पर भारतीय दंड संहिता तथा पॉक्सो की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। बच्ची के शव का पोस्टमॉर्टम किया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक शनिवार को मुंबई के विले पार्ले में नेहरू नगर इलाके में एक शौचालय में एक बच्ची मृत अवस्था में मिली। नेहरू नगर के एक चाल की रहने वाली बच्ची गुरुवार शाम से ही लापता थी। मृतका के परिजन ने थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शनिवार सुबह १० बजे सार्वजनिक शौचालय में बच्ची का शव मिला। इस सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया गया है। अधिकारी के मुताबिक आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता