नाबालिग भाई-बहन की गला रेतकर हत्या
उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में अज्ञात बदमाशों ने एक घर में घुसकर नाबालिग भाई बहन को बेरहमी के साथ मौत के घाट उतार दिया. वारदात के वक्त घर में भाई बहन दोनों अकेले थे. उनके पिता काम पर गए थे और मां किसी बीमार रिश्तेदार को देखने अस्पताल गई थी. इसी दौरान बदमाशों ने उनके घर पर धावा बोल दिया और दोनों बच्चों की गला रेतकर हत्या कर दी. डबल मर्डर की ये खौफनाक वारदात उन्नाव के शुक्लागंज के गंगाघाट थाना क्षेत्र की है. गंगाघाट कोतवाली के इंस्पेक्टर हरिप्रसाद अहिरवार ने इस संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि कानपुर से सटे शुक्लागंज के गंगाघाट थाना क्षेत्र के ऋषिनगर पवन मिश्रा अपने परिवार के साथ रहते हैं. पवन एक कंपनी में सेल्समैन हैं. सोमवार की सुबह पवन काम पर चले गए और उनकी पत्नी मोनू पास ही नर्सिगहोम में भर्ती अपनी एक बीमार रिश्तेदार को देखने चली गईं.
उनके पीछे घर में उनकी 14 साल की बेट









