Sunday, March 29metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

Newsticker

नरेंद्र मोदी को नहीं मिलेगा दूसरा कार्यकाल: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी नेता शरद पवार

नरेंद्र मोदी को नहीं मिलेगा दूसरा कार्यकाल: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी नेता शरद पवार

मुंबई : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता शरद पवार ने मंगलवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) लोकसभा चुनाव में भले ही सबसे बड़े दल के रूप में उभरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दूसरे कार्यकाल का मौका अब शायद ही मिल पाए। उन्होंने यह प्रतिक्रिया मीडिया के सामने रखी। पवार ने कहा, ‘बीजेपी संसदीय चुनावों में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभर सकती है और उसे सहयोगी दलों (सरकार बनाने के लिए) की जरूरत होगी। इस परिदृश्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दूसरा अवसर मिलने की संभावना नहीं है।' पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वह नई दिल्ली में मार्च 14 व 15 को देश के कुछ क्षेत्रीय दलों से मिले थे, जहां महागठबंधन के बारे में चर्चा की गई। पवार ने की थी चुनाव न लड़ने की घोषणा पवार ने सोमवार को कहा था कि वह अगले महीने हो रहे लोकसभा चुनाव में बतौर प्रत्याशी नहीं उतरेंगे। 78 साल के वरिष्ठ राज
शरद पवार के पोते रोहित और पार्थ बोले- चुनाव लड़िए

शरद पवार के पोते रोहित और पार्थ बोले- चुनाव लड़िए

मुंबई : 2019 लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने यह बयान देकर सबको चौंका दिया था कि वह चुनाव नहीं लड़ेंगे। माना जा रहा है कि पारिवारिक कलह की वजह से शरद पवार ने यह फैसला लिया है। पर, अब खुद उनके पोतों (पार्थ और रोहित) ने उनसे चुनाव लड़ने की गुहार लगाई है। दोनों ने शरद पवार से इस फैसले पर पुनर्विचार करने और चुनाव लड़ने की अपील की है। बता दें कि पवार ने ऐलान के समय कहा था कि वह चुनाव लड़ने से पीछे इसलिए हट रहे हैं कि मावल सीट से उनके पोते पार्थ पवार चुनाव लड़ने जा रहे हैं। शरद पवार के इस घोषणा के बाद फेसबुक पर उनके पोते रोहित पवार ने अपनी बात रखी। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, 'शरद पवार ने लंबे समय तक लोगों की सेवा की है। वह हमेशा वही करते हैं जो जनता चाहती है। एक पार्टी कार्यकर्ता होने के नाते मैं चाहता हूं कि वह यह चुनाव लड़ें। हालांकि अंतिम निर्णय तो उन्हें ही करना है
वसई पुलिस ने चार बिल्डर के खिलाफ ठगी का मामला किया दर्ज

वसई पुलिस ने चार बिल्डर के खिलाफ ठगी का मामला किया दर्ज

वसई: वसई पुलिस ने चार बिल्डर के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज किया है। अभी तक की जांच में कुल एक करोड़ नौ लाख 22 हजार की ठगी का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के मुताबिक, साई समृद्धि बिल्डर्स ऐंड डिवेलपर कंपनी ने 2016 में शिकायतकर्ता कल्पेश बाघ को एक इमारत में फ्लैट देने का वादा किया था, लेकिन तीन साल बीत जाने के बाद भी कोई फ्लैट नहीं दिया। पुलिस ने कंपनी के चार पार्टनर भगवान पात्रा, किशोर नाइक, विशाल पाटिल, राजू शुक्ला और एस्पायर होम फाइनैंस के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।  
शिवसेना ने पुलवामा अटैक और एयर स्ट्राइक पर हो रही राजनीति पर साधा निशाना

शिवसेना ने पुलवामा अटैक और एयर स्ट्राइक पर हो रही राजनीति पर साधा निशाना

मुंबई : लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही शिवसेना ने सबको चौंकाते हुए पुलवामा अटैक और एयर स्ट्राइक पर हो रही राजनीति पर निशाना साधा है। शिवसेना ने कहा है कि वीर जवानों की शहादत पर वोट मांगना अपराध है। देशभक्ति किसी एकमात्र पार्टी की ‘बपौती’ नहीं है और गलत तरीके से लोगों को सिर्फ इसलिए ‘राष्ट्र-विरोधी’ कहना कि वे राजनीतिक विरोधी हैं, यह अभिव्यक्ति की आजादी के हनन के अलावा कुछ नहीं है। हमारी सेना की वीरता का अपमान करने के समान रूप से जिम्मेदार हैं। संपादकीय में लिखा है, ‘हमें हैरानी होती है कि नेता यह कब समझेंगे कि यह कार्रवाई (हवाई हमला) उनका (सैनिकों का) कर्तव्य था, न कि कोई कार्य जो उनसे करने को कहा गया हो।’ लेख के मुताबिक, 'राजनीतिक विरोधियों को राष्ट्र विरोधी बताकर उन्हें दोषी ठहराना अनुचित है। यह अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का उल्लंघन है। पुलवामा हमले के बाद भारतीय वायु सेना की एयर
75 लाख की रिश्वत के साथ CBI इंस्पेक्टर का दलाल गिरफ्तार

75 लाख की रिश्वत के साथ CBI इंस्पेक्टर का दलाल गिरफ्तार

राजस्थान : राजस्थान में प्रदेश की एंटी करप्शन ब्यूरो ने एक दलाल को 75 लाख की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है. आरोप है कि यह दलाल सीबीआई इंस्पेक्टर प्रकाश चंद के लिए वसूली कर रहा था. इस मामले के सामने आने के बाद से ही सीबीआई इंस्पेक्टर प्रकाश चंद का मोबाइल फोन स्विच ऑफ है और वह फरार बताया जा रहा है. एंटी करप्शन ब्यूरो ने कैश और 11 चेक के जरिए  75 लाख की रिश्वत लेते हुए इंस्पेक्टर प्रकाश चंद के दलाल शांतिलाल को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि प्रकाश ने अपने दलाल के जरिए डेढ़ करोड़ की डिमांड की थी. आरोप है कि प्रकाश अपने दलाल के जरिए 90 लाख पहले ही ले चुका था. इस बार वह अपने दलाल के जरिए 30 लाख रुपए नगद और 45 लाख के चेक लेने जा रहा था. एंटी करप्शन ब्यूरो ने तलाशी में इंस्पेक्टर के घर से कई दस्तावेज, कुछ नगद और ज्वैलरी बरामद किया है. प्रकाश चंद के पास विभाग से आनंद भवन गृह निर्माण सहका
महिला सहकर्मी को बहाने से बुलाकर किया गैंगरेप

महिला सहकर्मी को बहाने से बुलाकर किया गैंगरेप

गुरुग्रामः दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम जिले में एक महिला के साथ सामूहिक बलात्कार किए जाने का मामला सामने आया है. मुख्य आरोपी महिला के साथ ही एक निजी कंपनी में काम करता है. उसने बहाने से महिला को एक कमरे में बुलाया और वहां पहले से मौजूद अपने एक साथी के साथ मिलकर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दे डाला. घटना गुरुग्राम के उल्लाहवास गांव की है. पुलिस के मुताबिक आरोपी और महिला गुरुग्राम की एक निजी कंपनी में साथ काम करते हैं. बुधवार की शाम आरोपी शख्स अपनी महिला सहकर्मी को बहाने से बुलाकर अपने साथ उल्लाहवास गांव में मौजूद एक कमरे पर ले गया. जहां पहले से उसका एक साथी मौजूद था. इससे पहले महिला कुछ समझ पाती, आरोपियों ने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया और फिर जबरन महिला के साथ सामूहिक बलात्कार किया. घटना के बाद किसी तरह से महिला उन दोनों के चंगुल से बाहर निकली और पुलिस के पास जाकर आपबीती सुनाई. महिला
स्टील व्यापारी पर अपहरण का मामला दर्ज

स्टील व्यापारी पर अपहरण का मामला दर्ज

भाईंदर: नवघर रोड पुलिस ने स्टील व्यापारी सुंदरभाई हरिया नामक व्यक्ति के अपहरण का मामला दर्ज किया है। फिलहाल, सुंदरभाई सुरक्षित है। पुलिस को दी शिकायत में सुंदरभाई ने बताया कि उनका और आरोपी का पार्टनरशिप में स्टील का व्यवसाय था। विवाद के कारण पार्टनरशिप टूट गई और आरोपी के साथ एक गाले को लेकर विवाद हो गया। इसी बीच आरोपी जबरन उन्हें अपहृत कर भाईंदर से माटुंगा तक लेकर गए और माटुंगा में एक जैन मंदिर के पास उन्हें छोड़ दिया। इस दौरान मारपीट भी की गई। पुलिस ने 4 आरोपियों नवीन हरिया, नेकिन हरिया, लक्ष्मीचंद डेडिया और सोमेश के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया है।
बस से कुचल कर दो की मौत

बस से कुचल कर दो की मौत

मुंबई: धारावी पुलिस के तहत शनिवार रात सरकारी बस के नीचे आने से दो व्यक्तियों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बस चालक का नियंत्रण नहीं रहा और सामने से जा रहे बाइक सवार को उसने टक्कर मार दी। हालांकि, बस चालक इस आरोप से इनकार कर रहा है। घटना रात पौने ग्यारह बजे की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, मृतकों के नाम अजय जयसवाल (27) और महेश शर्मा (48) बताए जा रहे हैं। अजय अंटॉप हिल के संगम नगर का, जबकि महेश सायन कोलीवाडा का रहने वाला था। दोनों बोरीवली स्थित एक निजी टेलीकॉम कंपनी में काम करते थे।
”गरीबों में किया गया कपड़ा वितरण” 

”गरीबों में किया गया कपड़ा वितरण” 

विरार/पूर्व में राष्ट्र प्रथम संगठन के माध्यम से राष्ट्र प्रथम छात्र मोर्चा द्वारा गरीब परिवार में शनिवार को कपड़ा वितरण किया गया,कपड़ा वितरण का सबसे ज्यादा लाभ जलगांव से आये मजदूरों को मिला है शहर में गरीबों को कपड़ा वितरण कार्यक्रम चर्चित हो गया है इस नेक व सराहनीय कार्य में राष्ट्र प्रथम के प्रमुख संरक्षक शिवकुमार पाण्डेय के साथ में छात्र मोर्चा के प्रमुख अनुराग मिश्रा,प्रितेश दुबे, अभिषेक उपाध्याय,आशुतोष दुबे, आकाश सिंह,अंकित दुबे,सुमित पाण्डेय,हर्ष सिंह,रवि व अन्य लोग भी शामिल थे,लगभग सैकड़ों गरीबों को कपड़ा वितरण का पूरा लाभ मिला है अनुराग मिश्रा ने सभी कार्यकर्ता बंधुओं को साधुवाद कहते हुए सरकार के सामने यह बात रखा है कि आज भी गरीबी जनता से दूर नहीं हुआ है आज भी गरीब सड़क पर खुले आसमान के नीचे दिन रात गुजारने के लिए मजबूर है कपड़ा वितरण कार्यक्रम समाप्त के बाद जम कर वंदे मातरम,भारत माता
पत्नी का कहना है कि वह अपने पति को पसंद नहीं करती थी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

पत्नी का कहना है कि वह अपने पति को पसंद नहीं करती थी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुंबई : एक नवविवाहिता ने शादी के तीन महीने बाद पति को पहले जहर दिया और फिर गला घोंटकर हत्या कर दी। इसकी वजह पत्नी का पति को पसंद न करना था। पति की हत्या करने के बाद पत्नी ने पुलिस के पास घर में चोरों के घुसने और पति की हत्या करने की झूठी कहानी बताकर शिकायत दर्ज करा दी। लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद सच सामने आ गया। रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि पति की मौत जहर से हुई है। इसे हत्या का मामला साबित करने के लिए पत्नी ने रस्सी से गला घोंटा और चोरों की बर्बरता का किस्सा फैला दिया। पुलिस ने पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। कल्याण पूर्व स्थित कोलसेवाडी परिसर के दुर्गा मंदिर के पास जगदीश सालुंके अपनी पत्नी वृषाली के साथ रहता था। वृषाली ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके घर में चोर घुस आए और उसकी आंखों के सामने पति जगदीश की हत्या कर दी। जबकि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि जगदीश की हत्या खाने