Friday, September 20metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

Newsticker

भिवंडी: डॉ. प्रियंका के आरोपियों को फांसी की मांग

भिवंडी: डॉ. प्रियंका के आरोपियों को फांसी की मांग

भिवंडी: हैदराबाद में डॉ. प्रियंका रेड्डी की सामूहिक बलात्कार के बाद की गई हत्या का कड़ा विरोध करते हुए भिवंडी युवक कांग्रेस ने आनंद दिघे चौक पर धरना दिया। युवक कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता एवं नगरसेविका रिषिका राका एवं युवक कांग्रेस अध्यक्ष अरफात शेख के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन में महिलाएं एवं युवक कांग्रेस के पदाधिकारी-कार्यकर्ता मौजूद थे। महिलाओं ने डॉ. प्रियंका आरोपियों को फांसी की सजा देने एवं केंद्र सरकार से बहन, बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित कराने की मांग की।
रेलवे स्टेशन के आस-पास बढ़ रही वेश्यावृत्ति के खिलाफ भाईंदर पुलिस और रेलवे पुलिस

रेलवे स्टेशन के आस-पास बढ़ रही वेश्यावृत्ति के खिलाफ भाईंदर पुलिस और रेलवे पुलिस

भाईंदर: भाईंदर रेलवे स्टेशन के आस-पास बढ़ रही वेश्यावृत्ति के खिलाफ भाईंदर पुलिस और रेलवे पुलिस सयुक्त कार्रवाई करेगी। इस संदर्भ में पूर्व विधायक नरेंद्र मेहता के सौजन्य से एक मीटिंग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाईंदर डिवीजन के उपविभागीय पुलिस अधिकारी शशिकांत भोसले ने बताया कि अब भाईंदर डिवीजन और रेलवे पुलिस वेश्यावृति के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई करेगी। कार्यक्रम में महापौर डिंपल मेहता और भाईंदर डिवीजन के सभी थानों के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक मौजूद थे।
धर्म परिवर्तन के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने किया गिरफ्तार

धर्म परिवर्तन के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने किया गिरफ्तार

ठाणे : धर्म परिवर्तन के लिए उकसाने के मामले में महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी आम लोगों को कथित तौर पर ईसाई धर्म अपनाने के लिए उकसा रहे थे। साथ ही साथ ये लोग हिंदू देवी-देवताओं की आलोचना भी कर रहे थे। तीनों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। नापोली पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी रविवार को भिवंडी नगर में कुछ लोगों के समूह के पास पहुंचे और हिंदू देवी-देवताओं की आलोचना करने लगे। बाद में आरोपियों ने समूह को कथित तौर पर ईसाई धर्म अपनाने के लिए कहा। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने समूह के सदस्यों से कहा कि अगर वे समाज में धर्म परिवर्तन के संदेश का प्रसार करते हैं तो उन्हें उचित इनाम दिया जाएगा। अधिकारी ने बताया कि समूह के एक सदस्य ने बाद में पुलिस के समक्ष इसकी शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों को ग
मुंबई : बसों की कमी ने लगाया बेस्ट की कमाई पर ब्रेक

मुंबई : बसों की कमी ने लगाया बेस्ट की कमाई पर ब्रेक

मुंबई : संकट से उबरने की कोशिश में लगी बेस्ट परिवहन को पिछले चार वर्षों से लगातार नुकसान हो रहा है। कर्मचारियों की कमी, मुंबई में हो रहे मेट्रो और अन्य काम के कारण ट्रैफिक और बसों की कमी से बेस्ट की चाल लगातार धीमी पड़ती जा रही है। चार वर्ष पहले बेस्ट की रोजाना 59 हजार सर्विस चलती थीं, जो अब घटकर 43 हजार रह गई है। 16 हजार सर्विस घट जाने का भुगतान बेस्ट परिवहन को आर्थिक नुकसान के रूप में उठाना पड़ रहा है। यह आर्थिक नुकसान 3 प्रतिशत से 11 प्रतिशत पहुंच गया है। हाल ही में बेस्ट परिवहन के किरायों में भारी कटौती की गई। इस फैसले के बाद यात्री तो बढ़े हैं, लेकिन बसों की कमी खटक रही है। अभी भी कई बस स्टॉप पर आधे घंटे के अंतराल तक बसें नहीं मिलती हैं। बेस्ट की बसों से जब यात्रियों का मोह भंग हो रहा था, तब प्रशासन ने मुंबईकरों को आकर्षित करने के लिए वातानुकूलित सेवाएं भी चलाई थीं। लेकिन प्रशासन की ह
मुंबई : कांग्रेस-एनसीपी में विधानसभा अध्यक्ष-डेप्युटी सीएम को लेकर तेज हुई राजनीति

मुंबई : कांग्रेस-एनसीपी में विधानसभा अध्यक्ष-डेप्युटी सीएम को लेकर तेज हुई राजनीति

मुंबई : ठाकरे सरकार में उप मुख्यमंत्री पद को लेकर एनसीपी और कांग्रेस में ठनी हुई है। एनसीपी की अंदरूनी राजनीति के चलते यह उप मुख्यमंत्री का पद कांग्रेस की झोली में जा सकता है और कांग्रेस के बालासाहेब थोराट राज्य के नए उप मुख्यमंत्री हो सकते हैं। कहा जा रहा है कि एनसीपी कांग्रेस को उप मुख्यमंत्री का पद देकर बदले में विधानसभा अध्यक्ष का पद ले सकती है। इस बात के संकेत तब मिले जब गुरुवार को महाविकास आघाडी ने राज्यपाल से आग्रह करके एनसीपी के वरिष्ठ नेता दिलीप वलसे पाटील को विधानसभा का प्रोटेम स्पीकर नियुक्त करवा दिया। सरकार गठन से पहले बीजेपी ने इस पद पर अपने विधायक कालीदास कोलंबकर को नियुक्त कराया था। दूसरा संकेत तब मिला जब महाराष्ट्र विधानसभा में 30 नवंबर के कामकाज की सूची एनबीटी को मिली। इसमें महाराष्ट्र विधानसभा नियम 23 के तहत विश्वासमत प्रस्ताव को जो नोटिस दिया है, उसमें शिवसेना के सुनील प
हैदराबाद: पशु चिकित्सक महिला का गैंगरेप के बाद जिंदा जलाया

हैदराबाद: पशु चिकित्सक महिला का गैंगरेप के बाद जिंदा जलाया

हैदराबाद: तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना के बाद उसी इलाके में एक और महिला की अधजली लाश मिली है, जहां गुरुवार को पशु चिकित्सक युवती का शव मिला था। साइबराबाद पुलिस आयुक्त ने कहा कि शव शमशाबाद के बाहरी इलाके में एक खुले इलाके में पाया गया। शव को परीक्षण के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया। मामला दर्ज कर लिया गया है। हालांकि, दोनों घटनाएं आपस में जुड़ी अभी इस बारे में कोई जानकारी नहीं हैं। आपको बता दें कि 27 वर्षीय एक पशु चिकित्सक को सामूहिक दुष्कर्म के बाद दरिंदों ने जिंदा जला दिया। हैदराबाद-बेंगलुरु हाइवे पर गुरुवार सुबह महिला डॉक्टर की अधजली लाश मिली थी। इस घटना के बाद सड़क से लेकर संसद तक आक्रोश दिखा। हैदराबाद पुलिस ने इस मामले में चार को गिरफ्तार किया है। वहीं राष्ट्रीय महिला आयोग ने जांच समिति गठित की। पशु चिकित्सक युवती शादनगर में रहती थी। यहां से करीब
सहारनपुर :  दहेज के लिए पत्नी को दिया तीन तलाक

सहारनपुर : दहेज के लिए पत्नी को दिया तीन तलाक

सहारनपुर : सहारनपुर के बेहट में फूल कॉलोनी निवासी एक महिला ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर पति पर तीन तलाक देने व मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी पति एवं सास-ससुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। बेहट की फूल कॉलोनी निवासी शाकिरा पुत्री शहजाद ने बताया कि वर्ष 2016 में उसकी शादी पथरवा निवासी अकरम पुत्र अकबर के साथ हुई थी, जिसमें उसके परिजनों ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार दहेज भी दिया था। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति व ससुराल वाले उसे और दहेज के लिए प्रताड़ित करते आ रहे थे। करीब पांच माह पहले उन्होंने दहेज में एक लाख रुपये व बाइक की मांग की। जब उसके मायके वाले उनकी है मांग पूरी नहीं कर सकें तो आरोप है कि उसके पति ने अपने घर वालों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया था, जिसके बाद वह अपने मायके में रह रही थी। आरोप है
सहारनपुर  : ट्रक मालिक की हत्या कर शव नाले में फेंका

सहारनपुर  : ट्रक मालिक की हत्या कर शव नाले में फेंका

सहारनपुर  : सहारनपुर कुरुक्षेत्र स्टेट हाइवे पर दामला टोल टैक्स के पास ट्रक मालिक राजस्थान के किशनगढ़ निवासी लालू खान (42) का खून से लथपथ शव नाले में मिला। उसके सिर पर चोट लगी हुई थी और थोड़ी ही दूरी पर खून के छींटे व कागजात बिखरे हुए थे। उसकी जेब से लगभग 35 हजार रुपये की नकदी, पर्स व मोबाइल गायब मिला। कुछ ही दूरी पर उसका ट्रक खड़ा हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि बदमाशों ने ट्रक मालिक से लूटपाट कर उसकी हत्या कर शव नाले में फेंक दिया। सूचना मिलने पर सदर थाना एसएचओ सुखबीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। सीआईए टू की टीम व सीन ऑफ क्राइम की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। तीनों पुलिस टीमों की जांच के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया। पुलिस का मानना है कि लूट के इरादे से ट्रक मालिक की हत्या की गई है। पुलिस ने मामले में अज्ञात पर लूट व हत्या का मामला दर्जकर ज
मुंबई : उद्धव ठाकरे के लिए महाराष्ट्र सरकार से ज्यादा गठबंधन को साधने की है चुनौती

मुंबई : उद्धव ठाकरे के लिए महाराष्ट्र सरकार से ज्यादा गठबंधन को साधने की है चुनौती

मुंबई : ठाकरे परिवार से आने वाले महाराष्ट्र के पहले सीएम के तौर पर उद्धव ने शपथ ले ली है, लेकिन उनके लिए सरकार चलाने से ज्यादा बड़ी चुनौती त्रिपक्षीय गठबंधन को साधे रखना होगा। एनसीपी और कांग्रेस को साधना उनके लिए एक चुनौती होगा। इस बाद का अंदाजा इससे भी लगाया जा सकता है कि कई दौर की मीटिंग के बाद भी मंत्रालयों के बंटवारे को लेकर फैसला नहीं हो सका है। कांग्रेस के एक नेता ने गुरुवार को कहा, 'सभी पार्टियों ने गृह, शहरी विकास, राजस्व, हाउसिंग ऐंड कोऑपरेशन मंत्रालयों पर दावा ठोका है। हमें उम्मीद है कि शरद पवार दखल देंगे। हमें लगता है कि समय पर सभी विवाद समाप्त हो जाएंगे और नई सरकार अच्छे से काम करना शुरू कर देगी।' इससे पहले बुधवार को पूर्व चीफ मिनिस्टर पृथ्वीराज चव्हाण ने स्पीकर का पद लेने से इनकार कर दिया था। इसके बाद कांग्रेस ने डेप्युटी सीएम और एक अतिरिक्त मंत्री पद की मांग रखी थी। पृथ्वीरा
पीएनबी घोटाले : नीरव मोदी सहित अन्य को नोटिस

पीएनबी घोटाले : नीरव मोदी सहित अन्य को नोटिस

मुंबई : पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) घोटाले से संबंधित एक ताजा घटनाक्रम में मुंबई डेबट्स रिकवरी ट्रिक्यूनल-आई (डीआरटी) ने भगोड़े कारोबारी नीरव मोदी, उसके समूह की कंपनियों व अन्य को पिछले लगभग दो वर्षो से पीएनबी के बकाया 7,030 करोड़ रुपए चुकाने के निर्देश जारी किए हैं। इससे पहले, डीआरटी-आई ने 22 नवंबर को भी नीरव मोदी और अन्य आरोपियों को 30 जून, 2018 से पूरी राशि पर 14.30 फीसदी की दर से ब्याज देने के निर्देश जारी किया था। नीरव मोदी और उनके करीबी रिश्तेदार अमि एन मोदी, निशाल डी मोदी, दीपक के मोदी, नेहाल डी मोदी, रोहिन एन मोदी, अनन्या एन मोदी, अपाशा एन मोदी और पूर्वी मयंक मेहता को नोटिस दिए गए हैं। इसके अलावा नीरव के समूह की कंपनियों को भी उसी मामले में नोटिस दिए गए हैं। इन नोटिस पर डीआरटी-आई मुंबई के रिकवरी इंचार्ज सुजीत कुमार के हस्ताक्षर हैं। इन कंपनियों में स्टेलर डायमंड्स, सोलर एक्सपोर्ट्स, ड