नीरव की नकली हीरे के ठगी से टूट गई थी सगाई
नई दिल्ली: पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी) संग 14,000 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी कर भागे नीरव मोदी से जुड़ी एक और चौंकाने वाली बात सामने आई है। कनाडा के एक शख्स ने आरोप लगाया है कि नीरव मोदी ने उसे हीरे की दो फर्जी अंगूठियां बेची थीं। इसकी वजह से उसे 1.48 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। इतना ही नहीं, अंगूठियों के नकली निकलने पर उसकी सगाई भी टूट गई, जिसकी वजह से वह डिप्रेशन में चला गया था।
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट में छपी खबर के मुताबिक, जिस शख्स को नीरव ने चूना लगाया उसका नाम अलफोंस है। वह कनाडा में रहता है। अलफोंस से साथ यह धोखाधड़ी होने के समय तक पीएनबी घोटाला सामने आ चुका था, लेकिन उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं थी। उन्हें बस इतना पता था कि नीरव मशहूर हीरा कारोबारी है, जो केट विंसलेट, डकोटा जॉनसन जैसी हॉलिवुड हीरोइनों की जूलरी डिजाइन करते हैं।
कनाडा के एक शख्स को 1.48 करोड़ की नकली अंगूठियां बेच









