Wednesday, April 1metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

Newsticker

“महिला को अभद्र शब्द बोलने वाले पर मामला दर्ज”आरोपी गिरफ्तार

“महिला को अभद्र शब्द बोलने वाले पर मामला दर्ज”आरोपी गिरफ्तार

नालासोपारा/एक तरफ पूरे देश में लोग महिला को सम्मान देते है और दूसरी तरफ कुछ अनपढ़ जैसे लोग महिला को अभद्र शब्दों द्वारा अपमानित करते है जो यह भूल जाते है कि हमारे घर में भी माँ,बहन और बेटी है ऐसा ही मूर्खता का एक प्रमाण संतोष भुवन, नालासोपारा पूर्व में देखने को मिला है। मामला क्या है ?? २९/०९/२०१८ को सोसल मीडिया पर सरिता प्रमोद दुबे(प्रभाग फ़ सभापति व वार्ड क्र.६७ नगर सेविका ब.वि.आ.) को अभद्र शब्दों से समरजीत विश्वकर्मा नामक व्यक्ति ने अपमानित किया था।महिला का अपमान संतोष योग्य नहीं था जिस वजह से पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी व अन्य सहयोगियों ने नालासोपारा पूर्व तुलिंज पुलिस में मामला दर्ज कराए व तुलिंज पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुये अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाले समरजीत विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर लिया है।
सीरियल रेपिस्ट रेपिस्ट रेहान कुरेशी ने 14 नहीं, 17 रेप किए थे

सीरियल रेपिस्ट रेपिस्ट रेहान कुरेशी ने 14 नहीं, 17 रेप किए थे

नवी मुंबई : नाबालिग बच्चियों से बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किए गए सीरियल रेपिस्ट रेहान कुरेशी ने अभी तक की पूछताछ में कुल 17 बच्चियों से बलात्कार करने की बात स्वीकार कर ली है। 26 सितंबर को जब रेहान कुरेशी को मीरारोड से गिरफ्तार किया गया था, तब उसके विरुद्ध नाबालिग बच्चियों से रेप व अश्लील हरकत करने के कुल 14 आरोप थे। अब यह आंकड़ा बढ़कर 17 हो गया है। जांच कर रही पुलिस ने रेहान कुरेशी की इस तरह की घृणित व काली करतूतों की संख्या के अभी और बढ़ने की संभावना जताई है। इसलिए रेहान कुरेशी से पूछताछ कर रही पुलिस अब मुंबई महानगर क्षेत्र में पिछले तीन वर्षों के दौरान नाबालिग बच्चियों के साथ घटित रेप व अश्लील हरकतों की घटनाओं को खंगालने में जुट गई है। पुलिस बीते तीन वर्षों में नाबालिग बच्चियों के साथ किए गए दुष्कर्म, छेड़छाड़ व अपहरण की घटनाओं से रेहान कुरेशी के कनेक्शन की संभावनाओं की तलाश की जा रही है।
‘बाप नंबरी, तो बेटा दस नंबरी’, बाप ड्रग्स तस्कर, बेटा चेन स्नैचर

‘बाप नंबरी, तो बेटा दस नंबरी’, बाप ड्रग्स तस्कर, बेटा चेन स्नैचर

नालासोपारा: नालासोपारा में 'बाप नंबरी, तो बेटा दस नंबरी' वाली कहावत सामने आई है। गत दिनों पालघर क्राइम ब्रांच की वसई यूनिट ने जिस शख्स को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया था, उसी के बेटे और उसके तीन साथियों को नालासोपारा पुलिस ने चेन स्नैचिंग के आरोप में गिफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए स्नेचरों से 6 लाख रुपये कीमत की जूलरी भी बरामद की गई है। पुलिस की मानें तो इनमें से 23 वर्षीय मुख्य आरोपी अजय शिवप्रसाद यादव उर्फ बाबू सोलंकी ने 13 साल की उम्र से ही चेन स्नैचिंग की वारदात को अंजाम दे रहा था। पालघर पुलिस दस सालों से उसकी तलाश में थी। मंगलवार सुबह गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने खैरपाडा इलाके में जाल बिछाकर बाबू सोलंकी को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने एक ज्वेलर्स व उसकी मदद करने वाले दो आरोपियों उमर ताजुला खान व अजहर असलम काजी को खार से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरो
रेलवे स्टंट: मौत टली लेकिन कार्रवाई होगी

रेलवे स्टंट: मौत टली लेकिन कार्रवाई होगी

मुंबई: मध्य रेलवे पर एक लोकल ट्रेन में फुटबोर्ड पर यात्रा कर रही स्टंटबाजी करने वाली लड़की का विडियो वायरल हो गया था। यह घटना कल्याण की ओर जाने वाली स्लो ट्रेन में घाटकोपर-विक्रोली के बीच सोमवार दोपहर में घटी थी। विडियो में दिखाई दिया कि स्टंट के दौरान सामने से आ रही ट्रेन को हाथ दिखाने के चक्कर में लड़की ट्रेन से गिरने ही वाली थी कि उसी एक सहयात्री ने पकड़ लिया। इस तरह से उसकी जान बच गई। इस घटना में लड़की के हाथ पर कुछ चोटे आई थीं। अब रेलवे ने लड़की के खिलाफ रेलवे ऐक्ट 156 के तहत मामला दर्ज किया है। इसमें लड़की के खिलाफ स्टंटबाजी और गाड़ी के पायदान पर यात्रा करने का मामला बनता है।
दशहरे के बाद शिवसेना पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे जाएंगे अयोध्या

दशहरे के बाद शिवसेना पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे जाएंगे अयोध्या

मुंबई : दशहरे के बाद शिवसेना पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे अयोध्या जाएंगे और वहां रामलला की पूजा करने के बाद एक सभा को संबोधित करेंगे। यह जानकारी राम जन्मभूमि मंदिर न्यास के अध्यक्ष जन्मेजयशराज महाराज ने दी। उन्होंने बुधवार को शिवसेना भवन में उद्धव ठाकरे से मुलाकात की। इस बैठक में उद्ध‌व ठाकरे के अयोध्या दौरे को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। मुलाकात के बाद शिवसेना सांसद संजय राऊत ने कहा कि हम तो तैयारी में लगे हैं, उद्धव ठाकरे शिवसेना की परंपरागत दशहरा रैली में अयोध्या जाने की तारीख का ऐलान करेंगे।
तस्करों का पर्दाफाश, जब्त हुई करोड़ों की वेल की ‘उलटी’

तस्करों का पर्दाफाश, जब्त हुई करोड़ों की वेल की ‘उलटी’

ठाणे: वेल मछली की आंतों से निकलने वाले मोम जैसे तरल पदार्थ और जंगली छिपकली की सूखी चमड़ी के तस्करों का पर्दाफाश हुआ है। ठाणे पुलिस की अपराध शाखा यूनिट-1 ने एक मछुवारे सहित 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के पास से 20 करोड़ 20 लाख रुपये का 16 किलो माल, एक क्वालिस कार और 4 मोबाइल जब्त किए हैं। आरोपियों में रत्नागिरी निवासी दिलीप महादेव बिरजे, रायगड निवासी काशीनाथ पवार और ज्ञानेश्वर मोरे शामिल हैं, जिन्हें 6 अक्टूबर तक की पुलिस हिरासत में रखा गया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग कलवा के खारेगांव परिसर में माल बेचने आ रहे हैं। सीनियर पीआई नितिन ठाकरे की अगुवाई में एपीआई समीर अहीरराव की टीम ने जाल बिछाकर तीनों को अमित गार्डन होटल के पास धर दबोचा। तलाशी में पुलिस ने गाड़ी से वेल की उलटी और जंगली छिपकली की सूखी चमड़ी जब्त गई। पकड़े गए मछुआरे दिलीप महादेव बिरजे को वेल क
मालवणी से आकर ताडदेव में करता था चोरी

मालवणी से आकर ताडदेव में करता था चोरी

मुंबई: ताडदेव पुलिस ने 22 वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह युवक पार्किंग में रखी कार के शीशे तोड़कर उसके स्टीरियो साउंड चुराता था। पुलिस के अनुसार, आरोपी युवक मालवणी का रहने वाला है और वह वारदात को अंजाम देने के लिए मालवणी में ताड़देव इलाके में घूमता रहता था। घटना की जांच ताडदेव पुलिस कर रही है।
रेलमंत्री ने लगाई ताकत, पटरी पर सफर होगा आसान

रेलमंत्री ने लगाई ताकत, पटरी पर सफर होगा आसान

मुंबई: अगले साल महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव सहित लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। चुनावी वर्ष में जाने का मतलब है योजनाओं का पिटारा खुलना या लंबित परियोजनाओं को हरी झंडी मिलना। बहरहाल, मुंबई रेलवे के भविष्य को लेकर लगातार बैठकें हो रही हैं। गुरुवार को मुंबई रेल विकास कॉर्पोरेशन (एमआरवीसी) के अधिकारी राज्य सरकार के पास मुंबई अर्बन ट्रांसपोर्ट प्रोजेक्ट (एमयूटीपी) 3-ए को अनुमति देने का प्रस्ताव लेकर जाने वाले हैं। मंत्रालय से जुड़े सूत्रों के अनुसार, 54,777 करोड़ के एमयूटीपी 3ए को एक सप्ताह के अंदर राज्य सरकार की अनुमति मिल जाएगी। हार्बर को मिलेगी ‘संजीवनी’: एमयूटीपी 3ए में खासतौर से हार्बर लाइन की परेशानी मिटाने के लिए 2 परियोजनाएं हैं। सीएसएमटी-पनवेल फास्ट कॉरिडोर और विरार-पनवेल उपनगरीय कॉरिडोर, इन दोनों परियोजनाओं को एमयूटीपी-3 की बजाय एमयूटीपी -3ए में डाल दिया गया था, जिसकी वजह से परेशानी ह
मायावती ने दिया कांग्रेस को झटका

मायावती ने दिया कांग्रेस को झटका

लखनऊ/नई दिल्लीः छत्तीसगढ़ के बाद बसपा प्रमुख मायावती ने राजस्थान और मध्य प्रदेश समेत भविष्य में कांग्रेस के साथ कहीं भी गठबंधन से साफ इनकार किया। माया की यह तल्खी 2019 में विपक्षी महागठबंधन के लिए भी बड़ा झटका है। घटनाक्रम की शुरुआत कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के एक टीवी चैनल को इंटरव्यू से हुई। उन्होंने छत्तीसगढ़ में बसपा-कांग्रेस में गठबंधन न होने की वजह मायावती पर सीबीआई का दबाव होना बताया। इस पर बिफरीं माया ने कांग्रेस पर बसपा को बर्बाद करने की साजिश का आरोप लगाया। माया ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और संरक्षक सोनिया गांधी तो दिल से गठबंधन चाहते हैं, लेकिन एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह जैसे कुछ और स्वार्थी नेता हैं जो सीबीआई और ईडी जैसी एजेंसियों से डरकर किसी भी कीमत पर कांग्रेस-‌बसपा का समझौता नहीं होने देना चाहते। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव न
किसान आंदोलन खत्म केंद्र ने दी सौगात

किसान आंदोलन खत्म केंद्र ने दी सौगात

नई दिल्लीः दिल्ली-यूपी सीमा पर किसानों और पुलिस के बीच मंगलवार को दिनभर घमासान के बाद आधी रात को जब लगा कि यह मुद्दा और गरमाने वाला है, तभी दिल्ली से आए संदेश ने महज 20 मिनट के अंदर हालात बदल दिए। अचानक पुलिस बैरिकेड हटने लगे। किसानों को दिल्ली में प्रवेश दे दिया गया। बाद में किसानों ने अपना आंदोलन खत्म करने का ऐलान कर दिया। केंद्र सरकार को उम्मीद थी कि किसानों की ज्यादातर मांगें स्वीकार करने का भरोसा देने के बाद वे मान जाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। विपक्षी नेताओं के भी बुधवार को धरने में पहुंचने के ऐलान से हालात बिगड़ने की आशंका गहराई, तो गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने किसान नेता राकेश टिकैत से बात की। किसान आंदोलन और आगामी विधानसभा चुनाव से पहले केंद्र ने बुधवार को रबी की फसलों गेहूं, चना और सरसों का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) बढ़ाने का ऐलान कर दिया। कृषि मंत्री का दावा है कि इससे किसानों क